फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: श्रम मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे पीएम, ईडी की शक्तियों पर सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 25 Aug 2022 06:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के सम्मेलन को आज ऑनलाइन संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति में किया जाएगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्तियों के फैसले पर समीक्षा वाली याचिका पर आज सुनवाई करने करेगा। इस मामले में खुली अदालत में सुनवाई होगी। साथ ही दिल्ली में आबकारी नीति पर मचे सियासी घमासान के बीच आज सुबह सीएम केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

आज पीएम मोदी श्रम मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के सम्मेलन को आज ऑनलाइन संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से आंध्र प्रदेश के तिरुपति में किया जाएगा। इसमें श्रम संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

ईडी की शक्तियों पर खुली अदालत में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्तियों के फैसले पर समीक्षा वाली याचिका पर सुनवाई करने को सहमत हो गया। आज इस मामले में खुली अदालत में सुनवाई होगी। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने 27 जुलाई के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग करते हुए आवेदन किया था, जिसमें गिरफ्तारी, जांच और संपत्ति की कुर्की से संबंधित ईडी की व्यापक शक्तियों पर सुनवाई की मांग की थी।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आप विधायक दल की बैठक आज
दिल्ली में आबकारी नीति पर मचे सियासी घमासान के बीच आज सुबह सीएम केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। बुधवार को आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक हुई। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग और विधायकों को करोड़ों का ऑफर देकर पार्टी तोड़ने के मसले पर चर्चा हुई। बाद में इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2022 - फोटो : Twitter

विद्यार्थियों को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2022 के फाइनल में भाग लेने वाले छात्रों को आज रात आठ बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। हैकाथॉन में छात्र लोगों के दैनिक जीवन में पेश आ रहीं समस्याओं का समाधान तलाशेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच उत्पाद संबंधी नवाचार, समस्या-समाधान और लीक से हटकर सोचने की संस्कृति विकसित करना है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

यूपी भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में भूपेंद्र चौधरी सबसे आगे, आज हो सकता है एलान
उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी सबसे आगे निकल गए हैं। चौधरी ने बुधवार को इस सिलसिले में भाजपा के शीर्ष नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की। संभावना जताई जा रही है कि आज इसका एलान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि चौधरी को प्रदेश की कमान सौंपने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही संघ ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। सूत्रों के मुताबिक  लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पार्टी पश्चिमी यूपी के नेता को अध्यक्ष की  जिम्मेदारी देना चाहती है। वहां जाट वोट बैंक को साधने के लिए चौधरी सबसे  मजबूत नेता माने जा रहे हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

सरकारी नौकरी के लिए बार-बार नहीं भरना होगा फॉर्म
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षाओं के लिए अब आवेदन फॉर्म को बार-बार नहीं भरना होगा। आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) सुविधा शुरू की है, जिसमें पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी की निजी जानकारियां सर्वर पर सेव (सुरक्षित) हो जाएंगी। अगली बार आवेदन करने पर 70 प्रतिशत तक फॉर्म भरा मिलेगा।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
इलाज के दौरान आतंकी तबारक। - फोटो : अमर उजाला

आतंकी ने उगले राज, पाकिस्तानी सेना ने भेजा था फिदायीन दस्ता
नौशेरा सेक्टर में पकड़ा गया फिदायीन आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना की अग्रिम चौकियों पर बड़े हमले के लिए आया था। पाकिस्तानी सेना की खुफिया एजेंसी आईएसआई में कर्नल रैंक के अधिकारी यूसुफ चौधरी ने आतंकियों का फिदायीन दस्ता हमले के लिए भेजा था। मौके पर उसके साथ दो और आतंकी थे। पकड़े गए फिदायीन तबारक हुसैन को हमले के लिए 30 हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन तारबंदी काटने के दौरान तबारक को सतर्क जवानों ने फायरिंग कर घायल कर दिया। बाकी आतंकी मौके से भाग निकले।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

महंगा होने वाला है यमुना एक्सप्रेसवे का सफर
यमुना एक्सप्रेसवे पर चार पहिया निजी वाहन मालिकों को एक सितंबर से 10 पैसे प्रति किमी की दर से 16 रुपये तक अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, व्यावसायिक वाहनों को 25 पैसे व बड़े व्यावसायिक वाहनों को 60 से 95 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त देने होंगे। यमुना विकास प्राधिकरण की बुधवार की बैठक में यह फैसला किया गया।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

टेक कंपनियां कर रहीं छंटनी
कुशल कर्मचारी की कमी के बावजूद दुनियाभर में बड़ी टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। इनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, एपल, टेस्ला, उबर, मेटावर्स और अमेजन जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। दिग्गज अमेरिकी कंपनी एपल ने हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट वाले 100 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, जबकि ट्विटर में भी हलचल है, यहां भर्तियों की रफ्तार धीमी कर दी गई है।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

एक साथ मंकीपॉक्स, कोरोना और एचआईवी पॉजिटिव मिला व्यक्ति
दुनिया में पहला ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इटली के शोधकर्ताओं को चौंका दिया। दरअसल, इटली का एक नागरिक एक ही साथ मंकीपॉक्स, कोरोना और एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। वह हाल ही में स्पेन की पांच दिवसीय यात्रा से लौटा है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
Ukrainian President Volodymyr Zelensky - फोटो : ANI

यूक्रेन में स्वतंत्रता दिवस पर हुए हमले में 22 लोगों की मौत
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने 24 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि "रूसी बलों ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर निप्रोपेट्रोवस्क क्षेत्र में एक रेलवे स्टेशन पर रॉकेट से हमला किया, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और लगभाग 50 लोग घायल हो गए। जेलेंस्की ने कई दिन पहले इस बात को लेकर आशंका जताई थी कि रूस इस सप्ताह ‘‘किसी बर्बर कार्रवाई’’ का प्रयास कर सकता है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें