फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: एनसीआर में बारिश बनी आफत, पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 23 Sep 2022 07:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट है। साइबर सिटी गुड़गांव में बादलों ने आफत बरसाई है और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी है। नोएडा और गाजियाबाद में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंदकर दिए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे। गुजरात के एकता नगर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन को प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। साथ ही एफएमसीजी उद्योगों में अवैध कारोबार की वजह से 2019-20 में कर के रूप में सरकारी खजाने को 58,521 करोड़ रुपये की चपत लगी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में तीसरे दिन भी बारिश
दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट है। साइबर सिटी गुड़गांव में बादलों ने आफत बरसाई है और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम यह सूचना जारी की।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे। गुजरात के एकता नगर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन को प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। सम्मेलन में वन्यजीव संरक्षण पर विशेष जोर देने के साथ ही वन क्षेत्र बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।  23 और 24 सितंबर को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में छह सत्र होंगे। इनमें लाइफ, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां, पर्यावरण परियोजनाओं के लिए एकल खिड़की निकासी सुविधा से जुड़ी परिवेश योजना, वन प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण व रोकथाम, वन्यजीव प्रबंधन और प्लास्टिक और कचरा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

FMCG से जुड़े पांच उद्योगों ने सरकार को लगाई चपत
रोजमर्रा के उपभोग के सामान (एफएमसीजी), तंबाकू उत्पाद, मोबाइल फोन और शराब सहित पांच प्रमुख उद्योगों में अवैध कारोबार की वजह से 2019-20 में कर के रूप में सरकारी खजाने को 58,521 करोड़ रुपये की चपत लगी है। उद्योग मंडल फिक्की ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा कि 2019-20 में इन उद्योगों में अवैध कारोबार का आकार 2.60 लाख करोड़ से थोड़ा अधिक था। फिक्की ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पांच प्रमुख उद्योगों में अवैध कारोबार की वजह से 2019-20 के दौरान करीब 16 लाख लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
दिल्ली एनसीआर में बारिश (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
आज राजस्थान से ओडिशा-तेलंगाना तक सताएगी बारिश
मानसून जाते-जाते दिल्ली-एनसीआर को जमकर भिगो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने आज देश के अन्य राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के इंदौर और छिंदवाड़ा जबलपुर में घने काले बादल छाए रह सकते हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी काले बादल छाए रहने की संभावना जताई है। गुजरात में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 से 26 सितंबर तक और पूर्वी राजस्थान में 24 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है। जानें देश के अन्य हिस्सों में क्या है बारिश का हाल...
विज्ञापन

6 of 12
Instagram Down - फोटो : ANI

दुनिया भर में इंस्टाग्राम डाउन
फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटोज और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के ठीक से काम नहीं करने की बात सामने आई है। गुरुवार रात करीब 10 बजे कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन (Instagram Down) होने की शिकायत की। इसके साथ ही हमेशा की तरह यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इंस्टाग्राम को लेकर चर्चाएं करने लगे। यूजर्स ट्विटर पर एक दूसरे से इंस्टाग्राम डाउन होने की बात कंफर्म करने लगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
ट्रांसप्लांट के बाद उत्साहित चिकित्सक दल। - फोटो : अमर उजाला

देश में पहली बार सरकारी अस्पताल में रोबोट से किडनी ट्रांसप्लांट
देश में पहली बार दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में रोबोट से किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। पांच साल से किडनी की समस्या से परेशान उत्तर प्रदेश स्थित फरूर्खाबाद के एक शख्स की सफदरजंग अस्पताल में किडनी का ट्रांसप्लांट किया गया। मरीज की पत्नी ने किडनी दी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मील का पत्थर साबित हुई इस सर्जरी में मरीज के मोटापे की वजह से भी रोबोट का सहारा लेना पड़ा है। फिलहाल मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द दूरसंचार कानूनों के दायरे में आएंगे व्हाट्सएप-टेलीग्राम कॉल
व्हाट्सएप, गूगल डुओ, टेलीग्राम और ऐसे ही कई कॉलिंग और मेसेजिंग एप को अब दूरसंचार कानूनों के दायरे में लाने की तैयारी है। इसे लेकर सरकार ने एक ड्राफ्ट बिल पेश किया है। इसमें प्रस्ताव है कि ओवर द टॉप (ओटीटी) यानी ऐसी दूरसंचार सेवाएं जो परंपरागत दूरसंचार सेवाओं से अलग हैं और इंटरनेट के जरिये काम करती हैं, उन्हें भी दूरसंचार सेवा के दायरे में लाया जाएगा। सरकार ने ड्राफ्ट टेलीकम्युनिकेशन बिल 2022 में कई ऐसे प्रस्ताव पेश किए हैं, जिनसे दूरसंचार कानूनों में भारी बदलाव आ जाएगा।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में कलबुर्गी में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : Twitter@AleemIlahi

दहशत फैलाने के लिए हाथ काटने जैसी हरकतें करता है पीएफआई
पीएफआई के खिलाफ पिछले कुछ सालों के दौरान देश के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में संगठन के  नेताओं, सदस्यों को कई हिंसक गतिविधियों में शामिल होने का आरोपी बनाया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इन हिंसक गतिविधियों में केरल में एक कॉलेज प्रोफेसर का हाथ काटना, दूसरे धर्मावलंबियों की निर्मम हत्या, नामी जगहों और शख्सियतों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक जुटाने, इस्लामिक स्टेट का समर्थन और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना शामिल हैं। क्रूर हरकतों के जरिये संगठन का प्रयास लोगों के मन में दहशत पैदा करना होता है।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
अर्थव्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

आसमान छूती महंगाई से राहत पाने की कोशिश में मंदी में फंस रहीं अर्थव्यवस्थाएं
आसमान छूती महंगाई पर काबू पाने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने नीतिगत दरें बढ़ाने के रूप में आक्रामक रुख अख्तियार किया है। हालांकि, सख्ती से वैश्विक अर्थव्यवस्था के मंदी के दलदल में फंसने का खतरा बढ़ गया है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस (फाइल फोटो)। - फोटो : Facebook

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक बोले- कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई, पर अंत दिखाई दे रहा
कोरोना महामारी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, परंतु उसका अंत नजदीक दिखाई दे रहा है। यह बात न्यूयॉर्क में आयोजित यूएनजीए की बैठक के दौरान डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कही है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
US Secretary of State Antony Blinken at UNSC briefing - फोटो : ANI

यूएनएससी में अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने पुतिन पर साधा निशाना
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने गुरुवार को यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस की आलोचना की और कहा कि मास्को के साथ 'करीबी संबंध' बनाए रखने वाले देशों ने सार्वजनिक रूप से संघर्ष की निंदा की है। ब्लिंकेन ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के आक्रमण को लेकर रूस के सहयोगियों के बीच सवाल और चिंताएं थीं। ब्लिंकेन ने यूक्रेन में रूसी हमले के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के एक सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें