सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक सरकार ने दलील दी है कि हमने किसी धार्मिक पहलू को नहीं छुआ है, सिर्फ कक्षा के भीतर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया है। राज्य सरकार सिर्फ यूनिफॉर्म को विनियमित कर छात्रों में अनुशासन पैदा करना चाहती है। अनुच्छेद-19 में अधिकारों पर कोई प्रतिबंधात्मक प्रभाव ‘आकस्मिक’ है और यह कानून को अमान्य करने का आधार नहीं हो सकता है। इस मामले में सुनवाई आज होगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया आज अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। इसके लिए नामांकन 24 से 30 सितंबर तक होगा। चुनाव 17 अक्तूबर को होगा और इसका परिणाम दो दिन बाद आएगा। साथ ही आज पंचतत्व में विलीन होंगे राजू श्रीवास्तव। आज सुबह 8 बजे से होंगे पार्थिव देह के अंतिम दर्शन। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...