फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: क्या तस्वीर में 11 सेकेंड के अंदर बिल्लियों को खोज सकते हैं, खोज लिया तो माना जाएगा जीनियस

Wed, 21 Sep 2022 05:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Optical Illusion Hindi - फोटो : Twitter
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों को भ्रमित करने का काम करते हैं। इसके अलावा यह सोचने के लिए प्रेरित करते हैं कि हम जो देखते हैं वह वास्तविक है, लेकिन ऐसा नहीं होता है। टास्क दिए जाते हैं कि ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर के अंदर छिपी चीज को कुछ सेकेंड के अंदर खोजना है। इस तरह के टास्क को लोग खूब पसंद करते हैं।

ऐसी पहेलियों को सुलझाने में हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है। दिमाग की जितनी एक्सरसाइज होती है वह उतना ही तेजा होता है। आप अपने दिमाग की कसरत के लिए पहेलियों को सुलझा सकते हैं या ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर (Optical Illusion Photo) में मिले टास्क को पूरा कर सकते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें बिल्लियां छिपी हुई हैं जिनको खोजना है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Optical Illusion Hindi - फोटो : Twitter

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों (Optical Illusion Photo) और इसमें छिपी पहेलियों को पूरा करने में लोगों को अच्छा लगता है। हमें भ्रमित करने वाली इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज जरूर छिपी होती है। इन तस्वीरों में चीजों को ऐसे छिपाया जाता है कि वो हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें दिखती नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Optical Illusion Hindi - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion ) तस्वीरें देखने में बेहद सामान्य होती हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को कन्फयूज कर देती हैं। हम जिस तस्वीर को लेकर आए हैं उसे आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस तस्वीर में बिल्लियां छिपी हुई हैं जिन्हें आपको खोजना है। इनको खोजने के लिए आपके पास सिर्फ 11 सेकेंड का समय है। अगर आपकी आंखें बाज की तरह हैं तो कुछ ही सेकेंड में बिल्लियों को खोज सकते हैं। 

4 of 5
Optical Illusion Hindi - फोटो : Twitter
क्या दिख रहा तस्वीर में 

यह वायरल तस्वीर एक आर्ट है जिसमें कई सारे बाघ (Tigers) दिख रहे हैं। इन बाघों के बीच में बिल्लियां छिपी हुई हैं और उनके चेहरे नजर आ रहे हैं। इनमें कुछ बाघ टोपी भी लगाए हुए नजर आ रहे हैं। आपको टास्क दिया है कि 11 सेकेंड के अंदर बाघों के बीच छिपी बिल्लियों को खोजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Optical Illusion Hindi - फोटो : Twitter
तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि बिल्लियों को सिर्फ एक फीसदी लोग खोज पाए हैं। तस्वीर में बिल्लियों को खोजने में 99 प्रतिशत लोग फेल चुके हैं। अब आप इस तस्वीर को ध्यान देखिए और बताइए कि बिल्लियां कहां पर छिपी हैं। अगर आप बिल्लियों को नहीं खोज पाते हैं तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हमनें तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से बिल्लियों को देख सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें