फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: अग्निपथ योजना के खिलाफ कई संगठनों का आज भारत बंद का एलान, पेगासस नहीं अब हर्मिट स्पाइवेयर से खतरा, पढ़ें अहम समाचार

Mon, 20 Jun 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र की ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने आज (20 जून) कथित तौर पर भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं इस्राइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस पर उठे बवाल के बाद सरकारों ने प्रभावशाली लोगों की टोह लेना तो नहीं छोड़ा है लेकिन इस काम के लिए नया सॉफ्टवेयर ढूंढ लिया है। साथ ही मंदी की आशंका के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की अगली किस्त की बिक्री पांच दिनों के लिए आज से शुरू हो रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
'अग्निपथ योजना' पर तीनों सेनाओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना के खिलाफ कई संगठनों का आज भारत बंद
केंद्र की ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने आज (20 जून) कथित तौर पर भारत बंद का आह्वान किया है। इसी बीच देश के तीनों सैन्य बलों ने अग्निपथ योजना के विरोध के बावजूद साफ कर दिया है कि इसे किसी भी हाल में वापस नहीं लिया जाएगा। इतना ही नहीं, उपद्रवियों को इसमें भर्ती नहीं दी जाएगी। वायुसेना ने भर्ती की विस्तृत जानकारी भी साझा की। इसमें बताया गया है कि अग्निवीरों को सालाना 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। नियम के तहत भत्ते भी मिलेंगे।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 13
साइबर सुरक्षा - फोटो : Amar Ujala
पेगासस नहीं अब हर्मिट स्पाइवेयर से खतरा
इस्राइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस पर उठे बवाल के बाद सरकारों ने प्रभावशाली लोगों की टोह लेना तो नहीं छोड़ा है लेकिन इस काम के लिए सॉफ्टवेयर नया ढूंढ लिया है। लोगों की जासूसी के लिए एक और सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ है। एक साइबर सुरक्षा कंपनी ने खुलासा किया है कि कई देशों की सरकारें हर्मिट नामक इस स्पाइवेयर का जासूसी में इस्तेमाल कर रहीं हैं। राजनेता, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े लोग और कारोबारी इस स्पाइवेयर के निशाने पर हैं।  पढ़ें पूरी खबर...


4 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
मंदी की आशंका के बीच एसजीबी की अगली किस्त की बिक्री आज से शुरू
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की अगली किस्त की बिक्री पांच दिनों के लिए सोमवार यानी 20 जून से शुरू हो रही है। इस किस्त के लिए सोने का निर्गम मूल्य 5,091 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है। यह चालू वित्त वर्ष का पहला निर्गम होगा। निवेश सलाहकारों का मानना है कि मंदी की आशंका के बीच सॉवरेन गोल्ड में निवेश मुनाफे का सौदा हो सकता है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
Union Home Minister Amit Shah - फोटो : ANI
राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस आज
विज्ञान भवन में आज होने वाली इंटरनेट सेफ्टी, राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इसमें संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देश में इंटरनेट पर होने वाले अपराधों को रोकने के प्रति जागरूकता लाना है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
राष्ट्रपति भवन - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सर्वसम्मत उम्मीदवार की संभावना खत्म
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सर्वसम्मत उम्मीदवार की संभावना खत्म हो गई है। भाजपा अब इसी हफ्ते सहयोगी दलों के साथ विमर्श के बाद प्रधानमंत्री की जी-7 समिट में भागीदारी के लिए जर्मनी जाने से पूर्व राजग उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
असम में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : Twitter@ Indian Army
असम में बाढ़ का तांडव जारी
असम में मानसून के पूर्व ही नदियों का रौद्र रूप जारी है। बाढ़ से बदतर हालात के बीच पिछले 24 घंटे में कुल नौ लोगों की डूबने और भूस्खलन की वजह से मौत हो गई, वहीं आठ अब भी लापता हैं। राज्य में इस साल अब तक कुल 71 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कम से कम 11 लोगों की मौत भूस्खलन की चपेट में आने से हुई है। यह जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने दी।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
देश के छह उच्च न्यायालयों को रविवार को उनका मुख्य न्यायाधीश मिल गया। इनमें पांच न्यायाधीशों को प्रोन्नत कर मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को स्थानांतरित कर दिल्ली हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। विधि मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनके नामों की अनुशंसा की थी।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के 90 फीसदी रोगी खुद को नहीं मान रहे असुरक्षित
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दो साल बाद भी लोगों के लापरवाह रवैये को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। 70 दिन बाद रविवार को एहतियाती खुराक लगाने का आंकड़ा चार करोड़ के पार हुआ। अब तक 4,00,71,393 लोग एहतियाती खुराक ले चुके हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के टीकाकरण को लेकर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि देश के 90 फीसदी रोगी अभी भी खुद को असुरक्षित नहीं मान रहे हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
money new - फोटो : i stock
बाजार में गिरावट, आगे भी जारी रहेंगे उतार-चढ़ाव
केआर चौकसी के प्रबंध निदेशक देवेन चौकसी कहते हैं कि हमें निकट समय में बाजार की वापसी के बारे में बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं लग रही है। जिस तरह से पूरी दुनिया में ब्याज दरों के बढ़ने और महंगाई की वजह से बाजारों में गिरावट है, ऐसे में सुरक्षित निवेश ही समझदारी हो सकती है। निवेशक चाहें तो इस समय अगर शेयर बाजार में मुनाफे में हैं तो उसमें से निकासी कर लें।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
whatsapp fake news
35 व्हाट्सएप ग्रुप बैन, 10 गिरफ्तार
सरकार ने अग्निपथ योजना को लेकर सोशल मीडिया पर 'गलत सूचना फैलाने' के आरोप में 35  व्हाट्सऐप समूहों पर प्रतिबंध लगाया है। 'फेक न्यूज' फैलाने और विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
रूसी सेना - फोटो : Social media
दोनबास को मुक्त करा लेगा यूक्रेन
नाटो ने दावा किया है कि युद्ध कई साल चल सकता है और यूक्रेन जल्द ही दोनबास को रूसी कब्जे से मुक्त करा लेगा। वहीं, रूस ने दावा किया है कि पूर्वी इलाके में विशेष सैन्य अभियान योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है। जल्द ही बड़ी कामयाबी मिलेगी। पूरा दोनबास उसके नियंत्रण में होगा।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
भारत में रूस से छह गुना बढ़ा कोयले का आयात
भारत ने इस साल जून के शुरुआती 20 दिनों में ही रूस से 33.11 करोड़ डॉलर के कोयले का आयात किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले छह गुना अधिक है। इसके अलावा भारत कच्चा तेल भी रूस से रिकॉर्ड स्तर पर आयात कर रहा है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें