फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: केरल में तेजी से बढ़ रहा टोमैटो फ्लू, मोगादिशु में बड़ा आतंकी हमला, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 20 Aug 2022 06:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कोरोना और मंकीपॉक्स वायरस के बाद अब देश में टोमैटो फ्लू के मामले भी सामने आ रहे हैं। केरल में अब तक 82 बच्चों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं सोमालिया के मोगादिशु में आतंकी समूह अल-शबाब के बंदूकधारियों ने एक होटल पर हमला किया है। हमले में कुछ लोगों के मारे जाने के साथ दो अधिकारियों के घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमला सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हयात होटल में हुआ है। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात के 12:00 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ढोल-नगाडे़, झांझ-मंजीरे और मृदंग की आवाज गूंजने लगी। आनंद आज नंद के द्वार, प्रगटे मनोहर लाल.. के स्वर गूंज उठे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
टोमैटो फ्लू - फोटो : अमर उजाला
केरल में तेजी से बढ़ रहा टोमैटो फ्लू
कोरोना और मंकीपॉक्स वायरस के बाद अब देश में टोमैटो फ्लू के मामले भी सामने आ रहे हैं। केरल में अब तक 82 बच्चों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेडिकल जर्नल द लांसेट में प्रकाशित एक लेख में यह तथ्य सामने आया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मोगादिशु में हयात होटल पर आतंकी समूह अल-शबाब का हमला
सोमालिया के मोगादिशु में आतंकी समूह अल-शबाब के बंदूकधारियों ने एक होटल पर हमला किया है। हमले में कुछ लोगों के मारे जाने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमला सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हयात होटल में हुआ है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
पंचामृत से हुआ कान्हा का महाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में जन्मे कृष्ण कन्हाई... ब्रज में गूंजी बधाई
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात के 12:00 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ढोल-नगाडे़, झांझ-मंजीरे और मृदंग की आवाज गूंजने लगी। आनंद आज नंद के द्वार, प्रगटे मनोहर लाल.. के स्वर गूंज उठे। देखते ही देखते श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर भगवान के प्राकट्य के उत्सव की खुशी में झूम उठा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया के घर समेत 31 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आईएएस अधिकारी ए गोपीकृष्ण के घरों समेत 31 जगहों पर छापे मारे। इनमें कई कारोबारी संस्थान व गोपीकृष्ण के दो सहयोगी अफसरों के ठिकाने भी शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
यूपी में अच्छे और खराब अफसरों की तैयार हो रही है गोपनीय रिपोर्ट
गुड गवर्नेंस के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर अब शासन से लेकर तहसील व थानों तक पर है। उनकी गतिविधियों पर बारीक नजर रखी जा रही है। जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) और सीएम हेल्पलाइन 1076 में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के आधार पर हर माह सीएम योगी को गोपनीय रिपोर्ट भेजी जा रही है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
जेल में बंद किसानों के परिजन से मिले राकेश टिकैत
लखीमपुर खीरी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले मंडी परिसर में चल रहे धरने के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे के करीब धरनास्थल पर पहुंचे राकेश टिकैत ने मंच से एक बार फिर मंत्री अजय मिश्र टेनी को तिकुनिया हिंसा मामले में 120बी का मुलजिम बताते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
हेमंत सोरेन - फोटो : ANI
रांची में आज होगी महागठबंधन की बैठक
झारखंड में महागठबंधन की आज यानी शनिवार को अहम बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने शनिवार सुबह 11 बजे जरूरी बैठक बुलाई है। इसके लिए झामुमो और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को रांची से दूर नहीं जाने को कहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
S-400 मिसाइल सिस्टम - फोटो : PTI
भारतीय हथियारों से पाकिस्तान खौफजदा
भारतीय सेना के हथियारों से पाकिस्तान डर गया है और भारत पर बेवजह गलत आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारत का ‘‘निरंकुश तरीके से हथियार जुटाना’’ क्षेत्र में असंतुलन पैदा कर रहा है, जिससे शांति और स्थिरता को खतरा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
IND vs ZIM 2nd ODI: वनडे मैच आज, क्या बल्लेबाजी करेंगे केएल राहुल?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (20 अगस्त) को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने गुरुवार को पहला वनडे 10 विकेट से अपने नाम कर लिया था। शिखर धवन और शुभमन गिल ने नाबाद 192 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई थी। अब दूसरे वनडे में सबकी नजरें कप्तान केएल राहुल पर होंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
चीनी लड़ाकू विमान - फोटो : ANI
ताइवान में घुसे चीन के 51 लड़ाकू विमान
चीन की सेना की पूर्वी थियेटर कमान ने युद्धाभ्यास के नाम पर ताइवान को चारों तरफ से घेर रखा है। लगातार आक्रामक हरकतों की वजह से ताइवान खाड़ी में तनाव चरम पर है। ताइवान ने बताया कि बृहस्पतिवार को 6 चीनी नौसैनिक जहाज और 51 लड़ाकू विमानों ने उसकी सीमा का उल्लंघन किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

12 of 13
कार्तिकेय 2 - फोटो : social media
'कार्तिकेय 2' की धुआंधार कमाई जारी
साल 2022 को साउथ फिल्मों के नाम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस साल साउथ की लगभग हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और इन दिनों छोटे बजट की फिल्म 'कार्तिकेय 2' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार यानी 13 अगस्त को रिलीज हुई निखिल सिद्धार्थ की इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
कलाकृति के साथ अधिकारी - फोटो : ANI
ब्रिटेन के संग्रहालय ने लौटाईं 14वीं सदी की सात भारतीय कलाकृतियां
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर स्थित संग्रहालय ने भारतीय कलाकृतियों को लौटाने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारत से चोरी की गई सात कलाकृतियों को वापस लाया जाएगा। इस तरह का ब्रिटेन संग्रहालय का पहला कदम है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें