राहुल आईपीएल के बाद से चोट के कारण पेशेवर क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। उन्हें एशिया कप टीम में चुना गया है। ऐसे में कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण चाहेंगे कि राहुल को एशिया कप से बल्लेबाजी का मौका मिल सके।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (20 अगस्त) को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने गुरुवार को पहला वनडे 10 विकेट से अपने नाम कर लिया था। शिखर धवन और शुभमन गिल ने नाबाद 192 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई थी। अब दूसरे वनडे में सबकी नजरें कप्तान केएल राहुल पर होंगी।
राहुल आईपीएल के बाद से चोट के कारण पेशेवर क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। उन्हें एशिया कप टीम में चुना गया है। ऐसे में कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण चाहेंगे कि राहुल को एशिया कप से बल्लेबाजी का मौका मिल सके। इससे उन्हें लय में लौटने का अवसर मिल सकेगा। हरारे में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिली है। ऐसे में राहुल अगर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हैं और ओपनिंग करते हैं तो उन्हें स्विंग के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ट्रॉफी के साथ जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाबवा और भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में राहुल करेंगे ओपनिंग
भारत को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना है। पाकिस्तानी टीम में शाहीन अफरीदी, हारिस राउफ जैसे गेंदबाज हैं। दोनों स्विंग कराने में माहिर हैं। एशिया कप में राहुल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए भेजा जाएगा। ऐसे में वह अगर यहां अभ्यास कर लेते हैं तो उनके लिए अच्छा होगा। जिम्बाब्वे के पास जेम्स एंडरसन और जोश हेजलवुड जैसे तेज गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन उछालभरी पिच पर तेज हवाओं के बीच बल्लेबाजी मुश्किल होगी।
विज्ञापन
3 of 5
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले घंटे में स्विंग होती है गेंद
पहले वनडे के बाद दीपक चाहर ने कहा था कि दूसरी पारी में गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है, लेकिन मैच के पहले घंटे में बल्लेबाजों को स्विंग का सामना करना पड़ता है। यह किसी के लिए आसान नहीं है। राहुल अगर ओपनिंग करने के बारे में सोचते हैं तो शुभमन गिल को नीचे उतरना होगा। उन्होंने पिछले मैच में नाबाद 82 रन बनाए थे।
4 of 5
संजू सैमसन और दीपक हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
हुड्डा और सैमसन को लेकर बनेगी नई रणनीति
दीपक हुड्डा और संजू सैमसन को लेकर भी नई रणनीति दिखाई दे सकती है। हुड्डा को अगर बल्लेबाजी के लिए ऊपर उतारा जाए तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं, संजू सैमसन अगर चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं तो पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं। धवन के हाथ में चोट लगी है। अगर वह नहीं खेलते हैं तो ईशान किशन या केएल राहुल को गिल के साथ भेजा जा सकता है।