फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से तीन राज्यों के मैराथन दौरे पर पीएम मोदी, कांग्रेस को मिलेगा गैर-गांधी अध्यक्ष, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 19 Oct 2022 06:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली से ठीक पहले विकास और विश्वास के मैराथन दौरों पर निकले हैं। पांच दिन के भीतर वे तीन राज्यों में एक के बाद एक दर्जनों कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे की शुरुआत आज गुजरात से होगी। वहीं, कांग्रेस पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज मतगणना होगी और इसी के साथ 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मंगलवार रात आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। यह उनके दूसरे कार्यकाल की पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख 18 से 20 सितंबर तक भारत की यात्रा पर होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

आज से तीन राज्यों के मैराथन दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली से ठीक पहले विकास और विश्वास के मैराथन दौरों पर निकले हैं। पांच दिन के भीतर वे तीन राज्यों में एक के बाद एक दर्जनों कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे की शुरुआत आज गुजरात से होगी। पीएमओ ने बताया कि मोदी बुधवार को सबसे पहले गांधीनगर के महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में रक्षा प्रदर्शनी- 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस दिन वह पांच विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर। - फोटो : ANI

थरूर या खरगे, 24 वर्ष बाद कांग्रेस को मिलेगा गैर-गांधी अध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज मतगणना होगी और इसी के साथ 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। सूत्रों ने बताया कि मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी और उसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
एंटोनियो गुटेरेस का स्वागत करतीं रुचिरा कंबोज। - फोटो : Twitter/@MEAIndia

भारत पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मंगलवार रात आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। यह उनके दूसरे कार्यकाल की पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख 18 से 20 सितंबर तक भारत की यात्रा पर होंगे। साथ ही इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
दिल्ली विश्वविद्यालय। - फोटो : फाइल फोटो

डीयू : यूजी में दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली सूची
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीट आवंटन की सूची अब आज जारी होगी। मंगलवार को जारी होने वाली सूची को बुधवार के लिए टाल दिया गया था। एक दिन की देरी का असर पूर्व निर्धारित दाखिला शेड्यूल पर नहीं पड़ेगा।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
एमसीडी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के एमसीडी वार्डों के परिसीमन पर लगी मुहर
दिल्ली में एमसीडी वार्डों के परिसीमन पर मुहर लग गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने परिसीमन के मसौदे पर हस्ताक्षर करके फाइल दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के पास भेज दी है। इतना ही नहीं, मंत्रालय ने परिसीमन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। लिहाजा दिल्ली राज्य चुनाव आयोग जल्द ही वार्डों का ब्योरा जारी करेगा।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
5-7 फीसदी तक बढ़ सकती है स्मार्टफोन की कीमतें। - फोटो : Amar Ujala

दिवाली बाद सात फीसदी तक महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन
देश में स्मार्टफोन की कीमतें अक्तूबर-दिसंबर तक 5-7 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। डॉलर की तुलना में रुपये में लगातार गिरावट से मांग पर असर हो रहा है। इस वजह से इस साल स्मार्टफोन का शिपमेंट भी कम हो सकता है। उद्योग के अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारी सीजन में मांग बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन ब्रांड बड़े पैमाने पर आयातित कलपुर्जों की बढ़ी हुई लागत खुद वहन कर रहे हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सोना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

धनतेरस पर 25 फीसदी तक बढ़ सकती है सोने की बिक्री
धनतेरस पर देशभर के सर्राफा बाजारों में रौनक बढ़ सकती है। इस दौरान सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है। कारों की मांग में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। जयपुर सराफा ज्वैलर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि पिछले दो साल से बाजार में कोरोना का जो डर था, इस बार खत्म हो चुका है।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
ऊंचाई ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

Uunchai Trailer: अमिताभ को कहानी सुनाने से पहले सूरज बड़जात्या पसीना-पसीना
80 साल के हो चुके अमिताभ बच्चन 49 साल बाद राजश्री प्रोडक्शंस की किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। राजश्री की ये नई फिल्म है 'ऊंचाई' जिसका ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में रिलीज किया गया। फिल्म 'ऊंचाई' के ट्रेलर लांच के दौरान फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बताया कि इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन के साथ उनकी मुलाकातों के दौरान उन पर क्या क्या बीती।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस। - फोटो : ANI

भारतीयों को 15 दिनों में मिलेगा ब्रिटेन का वीजा
ब्रिटेन वीजा को लेकर परेशानी का सामना कर रहे भारतीयों के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त बड़ी राहत की खबर दी है। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के मुताबिक भारतीयों को ब्रिटेन वीजा 15 दिन में मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश उच्चायोग ब्रिटेन वीजा आवेदनों को निपटाने को लेकर मानकों पर तेजी से काम कर रहा है ताकि लोगों को जल्दी वीजा मिल सके।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
एफएटीएफ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

इस हफ्ते एफएटीएफ करेगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला
वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) इस सप्ताह 20-21अक्तूबर को होने वाले सिंगापुर प्लेनरी में ग्रे सूची को लेकर पाकिस्तान की किस्मत का फैसला कर देगा। इस्लामाबाद को चार साल बाद वित्तीय निगरानी की ग्रे सूची से बाहर निकलने की उम्मीद है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : Agency

जिनपिंग को तीसरी बार सत्ता सौंपने की तैयारी, बीजिंग में सुरक्षा कड़ी
चीन में इस सप्ताह कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के 20वें अधिवेशन बीजिंग में काफी सख्ती के साथ जारी है। इसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तीसरी बार लगातार सत्ता की चाबी सौंपी जाएगी। इसके लिए बीजिंग की सड़कों पर हर 100 फुट के दायरे में सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। यहां तक कि जून के अंत तक देश भर में 14 लाख से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया ताकि शी के विरोधी किसी प्रदर्शन को अंजाम न दे सके।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें