फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम आज करेंगे टेक समिट का उद्घाटन, पोलैंड ने किया रूसी राजदूत को तलब, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 16 Nov 2022 06:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को टेली कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंगलूरू टेक समिट (बीटीएस-22) के रजत जयंती संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस द्वारा दागी गई मिसाइलों में से दो मिसाइलें यूक्रेन सीमा के पास नाटो के सदस्य देश पोलैंड के क्षेत्र में जा गिरीं। इसके लिए पोलैंड ने रूसी राजदूत को तलब किया है। साथ ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के लिए अपना तीसरा अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं और आज घोषणा करेंगे कि वह इस बार के चुनाव का हिस्सा होंगे या नहीं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी आज करेंगे बंगलूरू टेक समिट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को टेली कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंगलूरू टेक समिट (बीटीएस-22) के रजत जयंती संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
यूक्रेन पर दागी रूसी मिसाइलें पोलैंड सीमा के पास गिरीं, दो लोगों की मौत
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस द्वारा दागी गई मिसाइलों में से दो मिसाइलें यूक्रेन सीमा के पास नाटो के सदस्य देश पोलैंड के क्षेत्र में जा गिरीं। स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने पोलिश मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
जी-20 शिखर सम्मेलन - फोटो : Agency (File Photo)
बिना शर्त युद्ध खत्म कर यूक्रेन से रूस के निकलने की मांग पर अड़ा अमेरिका, द्विपक्षीय बैठकें आज से
दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराने पर एकमत नहीं हो पाए। हालांकि, जी-20 शिखर सम्मेलन में मंगलवार को ज्यादातर देशों ने ऊर्जा और खाद्य संकट पर चिंता जताते हुए युद्ध को खत्म करने की अपील की है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
नासा का रॉकेट। - फोटो : Twitter : @NASA
आर्टिमिस को चंद्रमा की यात्रा पर भेजने का तीसरा प्रयास आज
कैनेडी स्पेस सेंटर में अगली पीढ़ी के रॉकेट आर्टिमिस को चंद्रमा की यात्रा पर भेजने के तीसरे प्रयास की तैयारी चल रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए अगली पीढ़ी के रॉकेट आर्टिमिस की यह चंद्रमा के लिए पहली उड़ान होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
देश की 7516 किमी लंबी तटीय सीमा पर एकसाथ होगा संचालन
भारतीय नौसेना के नेतृत्व में मंगलवार को दो दिवसीय (15-16 नवंबर) राष्ट्रव्यापी तट रक्षा अभ्यास सी विजिल व ट्रोपेक्स (थियेटर लेवल रेडीनेस ऑपरेशनल एक्सरसाइज) की शुरुआत हुई। इस दौरान देश की 7,516 किमी लंबी तटीय सीमा पर एक साथ दोनों अभ्यासों का संचालन होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
केसीआर - फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना में केसीआर ने एकसाथ आठ मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन
हैदराबाद के प्रगति भवन में मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने एक ही समय में शुरू किए गए आठ नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। इन कॉलेजों में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं भी शुरू कर दी गईं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
व्हाइट हाउस के लिए तीसरा अभियान शुरू करने की तैयारी में ट्रंप, फैसला आज
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के लिए अपना तीसरा अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसे निराशाजनक मध्यावधि चुनाव में हार से आगे बढ़ने और इतिहास को खारिज करने की कोशिश कहा जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर की नकली दवा फैक्टरी का भंडाफोड़, चीन में भी थी सप्लाई
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोनीपत के गन्नौर में कैंसर की नकली दवा बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एमबीबीएस डॉक्टर, इंजीनियर समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
एमसीडी इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने कराए पुरुषों से अधिक नामांकन
एमसीडी चुनाव लड़ने के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया है। महिलाओं ने अपने आरक्षित वार्डों के अलावा सामान्य वर्ग के वार्डों में भी ताल ठोंकी है। एमसीडी के 250 वार्डों में से मात्र 16 वार्डों में महिला उम्मीदवार नहीं है, जबकि उनके लिए 125 वार्ड आरक्षित है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रिज में रखा श्रद्धा का चेहरा घंटों घूरता था आफताब
श्रद्धा हत्याकांड में हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी आफताब की नई दरिंदगी का खुलासा हुआ है। आफताब ने पुलिस को बताया कि वह रोज फ्रिज खोलकर श्रद्धा के चेहरे को घंटों घूरता रहता था। इतना ही नहीं उसने श्रद्धा की पहचान मिटाने के लिए हाथों की कलाइयां, अंगुलियां समेत कई हिस्सों को ब्लोअर से जला दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें