फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: कैमरा ऑन करके सोता है युवक, हर महीने खाते में आते हैं लाखों रुपये, ऐसे करता है कमाई

Tue, 15 Nov 2022 08:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कैमरा ऑन करके सोता है युवक, हर महीने खाते में आते हैं लाखों रुपये - फोटो : instagram/jakeyboehm
Viral News in Hindi: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक खबरें पढ़ने को मिलती हैं। इन दिनों एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। पैसे कमाने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते हैं। पैसे कमाने के लिए कोई नौकरी करता है, कोई व्यापार करता है, तो वहीं आज कल कुछ लोग ब्लॉगर बनकर भी पैसा कमा रहे हैं। लेकिन एक शख्स सिर्फ सोकर लाखों रुपये कमा रहा है। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। 

आज हम आपको जिस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के बारे में बताने ने जा रहे हैं वह सोते हुए वीडियो बनाकर तीन करोड़ रुपये की हर साल कमाई कर रहा है। यह शख्स ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रहता है जिसका नाम जैकी बोहम (Jakey Boehm) है। पेशे से जैकी बोहम वेब डेवलपर हैं जिनके टिकटॉक पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कैमरा ऑन करके सोता है युवक, हर महीने खाते में आते हैं लाखों रुपये - फोटो : instagram/jakeyboehm
जैकी बोहम हर दिन रात 10 बजे सोने के लिए जाते हैं। इस दौरान वह ऑनलाइन रहते हैं और फॉलोअर्स उनको ऑनलाइन देखते हैं। अगर कोई फैन उनको सोने के दौरान जगाना चाहता है, तो उसे इसके लिए कुछ पेमेंट करनी पड़ती है। इसकी वजह से जैकी सोए-सोए जमकर कमाई करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कैमरा ऑन करके सोता है युवक, हर महीने खाते में आते हैं लाखों रुपये - फोटो : instagram/jakeyboehm

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब जैकी ऑनलाइन रहते हैं, उनके व्यूअर्स वर्चुअल गिफ्ट की खरीदारी करते हैं। इससे जैकी के रूम में आवाजे आती हैं और लाइट जल जाती है। उनके फैन इस तरह करके वीडियो गेम का अनुभव लेते हैं। इसमें वह जैकी को जब चाहे तब जगा सकते हैं। इसके तहत जैकी हर महीने करीब 28 लाख रुपये कमा लेते हैं। 

Red River: इस देश में बहती है रहस्यमयी नदी! पानी का रंग है खून की तरह लाल, जानिए क्या है रहस्य

4 of 5
कैमरा ऑन करके सोता है युवक, हर महीने खाते में आते हैं लाखों रुपये - फोटो : instagram/jakeyboehm

पांच मिनट के लिए लेते हैं इतने रुपये

इस सिस्टम में जैकी के कमरे की लाइट पांच मिनट के लिए जलती है और इसके लिए उनके फैंस को 30 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं। 30 हजार रुपये भगुतान होने के बाद जैकी के कमरे की लाइट को पांच मिनट के लिए ऑन किया जा सकता है। 

 Viral Bank Slip: बैंक में पैसे जमा करने गए शख्स ने फॉर्म पर लिख दी ऐसी बात, देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैमरा ऑन करके सोता है युवक, हर महीने खाते में आते हैं लाखों रुपये - फोटो : instagram/jakeyboehm

जानिए क्या है आगे की योजना

जैकी का कहना है कि कमाए गए पैसे को जमा कर रहे हैं। उनकी इच्छा एक अच्छा और बड़ा घर लेने की है। इसके अलावा वह मेंटल हेल्थ से जुड़े संगठनों की भी सहायता करते हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें