फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: सतलुज यमुना लिंक नहर विवाद पर अहम बैठक आज, चुनावी बॉण्ड पर SC में सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 14 Oct 2022 07:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद एसवाईएल का समाधान निकालने के लिए आज पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच आज बैठक होगी। पंजाब और हरियाणा की बैठक से पहले ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के तेवर तल्ख हो गए हैं। बैठक से पहले ही पंजाब के वित्त मंत्री ने साफ कर दिया है कि हम एक बूंद पानी बाहर नहीं जाने देंगे, जबकि हरियाणा पानी लेने के लिए टाइम लाइन तय करने की बात कह रहा है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट चुनावी बॉण्ड के जरिये राजनीतिक दलों को धन उपलब्ध कराने की अनुमति संबंधी कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा। साथ ही देश में अब जगह-जगह दुकानों पर कॉन्टैक्ट लेंस दिखाई नहीं देगा। केंद्र सरकार ने कॉन्टैक्ट लेंस विक्रेताओं को लाइसेंस प्रक्रिया के अधीन कर दिया है, जिसके तहत बगैर लाइसेंस कॉन्टैक्ट लेंस की बिक्री करना दंडनीय अपराध होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...


विज्ञापन

2 of 12
मनोहर लाल खट्टर और भगवंत मान (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

एसवाईएल पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक आज
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद एसवाईएल का समाधान निकालने के लिए आज पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच आज बैठक होगी। पंजाब और हरियाणा की बैठक से पहले ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के तेवर तल्ख हो गए हैं। बैठक से पहले ही पंजाब के वित्त मंत्री ने साफ कर दिया है कि हम एक बूंद पानी बाहर नहीं जाने देंगे, जबकि हरियाणा पानी लेने के लिए टाइम लाइन तय करने की बात कह रहा है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
Supreme Court - फोटो : ANI

चुनावी बॉण्ड को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट चुनावी बॉण्ड के जरिये राजनीतिक दलों को धन उपलब्ध कराने की अनुमति संबंधी कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा। चुनावी चंदे में पारदर्शिता लाने के प्रयास के तहत राजनीतिक दलों को दी जाने वाली नकद राशि के विकल्प के तौर पर बॉण्ड की शुरुआत की गई है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
कॉन्टैक्ट लेंस। - फोटो : contact lense

अब कॉन्टैक्ट लेंस बेचने से पहले लेना होगा लाइसेंस
देश में अब जगह-जगह दुकानों पर कॉन्टैक्ट लेंस दिखाई नहीं देगा। केंद्र सरकार ने कॉन्टैक्ट लेंस विक्रेताओं को लाइसेंस प्रक्रिया के अधीन कर दिया है, जिसके तहत बगैर लाइसेंस कॉन्टैक्ट लेंस की बिक्री करना दंडनीय अपराध होगा। इसके अलावा कैंसर उपचार से जुड़े उपकरण और दांतों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व इम्प्लांट को भी लाइसेंस के दायरे में लाया गया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज जारी हो जाएगी दाखिले की संभावित सूची
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक दाखिले के लिए आज संभावित सूची जारी की जाएगी। शाम पांच बजे तक जारी होने वाली सूची के आधार पर छात्र अपनी वरीयता में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने छात्रों को दो दिन का समय दिया है। उक्त प्रक्रिया के बाद केंद्रीय प्रणाली के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 12
सोना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : istock

करवा चौथ पर देशभर में बिका 3000 करोड़ से ज्यादा का सोना
पिछले साल की तुलना में कीमतें बढ़ने के बावजूद इस साल करवा चौथ पर देशभर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना बिका है। पिछले साल करवा चौथ के दिन करीब 2,200 करोड़ रुपये का सोना बिका था। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं देश के छोटे ज्वेलर्स के बड़े संगठन ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने बृहस्पतिवार को कहा, कोरोना महामारी की वजह से 2020 और 2021 में करवा चौथ पर देशभर के सराफा बाजारों में सुस्ती रही थी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी सीट का दावेदार कौन? मच सकती है खींचतान
सपा संस्थापक के जाने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक छह माह बाद अप्रैल तक इस सीट पर उपचुनाव होगा। सपा की टिकट पर सैफई परिवार से इस सीट के लिए दावेदार तय करना अखिलेश के लिए मुश्किल भरा फैसला होगा। नेताजी के बाद अखिलेश के सामने न सिर्फ पार्टी बल्कि परिवार को साधने की भी चुनौती होगी। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि शिवपाल खुद इस सीट पर दावेदारी कर सकते हैं। 2019 में उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई थी।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

Bigg Boss 16: अंकित ने खोली घरवालों की पोल, अर्चना को मिली कड़ी सजा
बिग बॉस के घर में हर गुजरते दिन के साथ बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। किसी की बॉन्डिंग अच्छी हो रही है तो कोई मजाक-मजाक में आपस में भिड़ जा रही है। ताजा एपिसोड में भी यही सब देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि 13वें दिन बिग बॉस  के घर में क्या-क्या हुआ।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
पाम तेल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

रिफाइंड पाम तेल आयात 11 महीने में 2.7 गुना बढ़ा
देश का रिफाइंड पाम तेल आयात 11 महीने में 2.7 गुना बढ़कर 17.12 लाख टन पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में आयात 6.28 लाख टन था। इंडोनेशिया में पाम तेल की कम कीमतों के कारण ऐसा हुआ है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने कहा कि 2021-22 में नवंबर से सितंबर के दौरान भारत ने 130.1 लाख टन वेजिटेबल तेल का आयात किया है। एक साल पहले की तुलना में यह चार फीसदी अधिक है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI

सीतारमण ने कहा- भारत ने वैश्विक मानक स्थापित किए हैं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वाशिंगटन में अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच गुरुवार को जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय पहुंची। यहां उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल मोर्चे पर वैश्विक मानक स्थापित कर रहा है और देश के लोगों में विश्वास की भावना है कि यह भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना करने और आगे भी प्रदर्शन करने में सक्षम होगा।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
भारत और ब्रिटेन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

वीजा में देरी से सैकड़ों ब्रिटिश नागरिकों ने रद्द की भारत यात्रा
भारत की यात्रा करने के इच्छुक ब्रिटेन के सैकड़ों नागरिकों को अपनी यात्राएं रद्द करनी पड़ रही हैं, क्योंकि यात्रा आवेदकों के वीजा आवेदन एजेंटों के माध्यम से स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। आवेदक को खुद यूके के वीजा केंद्रों में पहुंचकर आवेदन करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, ब्रिटिश सरकार को अब भी भारत के साथ मुक्त व्यापार संधि होने की उम्मीद है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
राजा चार्ल्स और उनकी पत्नी रानी कैमिला (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन में ताजपोशी पर कोहिनूर नहीं पहनेंगी रानी कैमिला
ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद शाही परिवार में किंग चार्ल्स तृतीय अब इंग्लैंड के नए राजा और उनकी पत्नी कैमिला नई रानी हैं। नए राजा की ताजपोशी से पहले भारत के कोहिनूर हीरे को रानी कैमिला द्वारा न पहनने की बात सामने आई है। भारत की सत्तारूढ़ पार्टी के अफसरों ने बुधवार रात दावा किया कि रानी कैमिला के ताज में विवादास्पद कोहिनूर हीरे का इस्तेमाल औपनिवेशिक अतीत की दर्दनाक यादें वापस ला सकता है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें