फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में दो दिन का यलो अलर्ट, मप्र की स्टार्टअप नीति का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Fri, 13 May 2022 06:47 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार पारा चढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति का वर्चुअल शुभारंभ कर स्टार्टअप कम्युनिटी को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा स्टार्टअप पोर्टल की लॉन्चिग भी की जाएगी। साथ ही राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर आज से शुरू होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
सिर पर बर्फ की सिल्ली ले जाता युवक। - फोटो : amar ujala

दिल्ली में तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार पारा चढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है। पारा बढ़ने के साथ विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

मप्र की स्टार्टअप नीति का आज शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति का वर्चुअल शुभारंभ कर स्टार्टअप कम्युनिटी को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा स्टार्टअप पोर्टल की लॉन्चिग भी की जाएगी। इंदौर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनिंदा स्टार्टअप्स की सफलता की कहानियों का संग्रह भी जारी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...


4 of 12
कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर। - फोटो : Twitter@INCIndia

कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर आज से
कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर आज से राजस्थान के उदयपुर में शुरू हो रहा है। कांग्रेस का चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक चलेगा। चुनाव में लगातार हार का सामना कर रही पार्टी अपनी पुनर्संरचना और ध्रुवीकरण की राजनीति का मुकाबला करने के लिए रणनीति बनाएगी। शिविर में कांग्रेस के 400 से अधिक दिग्गज शिरकत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
कोरोना का कहर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Pixabay

कोरोना की चपेट में उत्तर कोरिया, 'बुखार' से छह मरे
कोरोना के कहर से अबतक अछूता देश उत्तर कोरिया भी अब इसकी चपेट में आ गया है। शुक्रवार तड़के एएफपी न्यूज एजेंसी ने राज्य मीडिया के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया में कोविड-19 के कारण 'बुखार' से छह लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 1,87,000 लोगों में बुखार के लक्षण पाए जाने के बाद एकांतवास में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : पीटीआई

छत्तीसगढ़ में नियमित करने की मांग को लेकर 45 हजार संविदा कर्मी आज करेंगे हड़ताल
छत्तीसगढ़ में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारी आईएएस अफसरों की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। इन संविदाकर्मियों ने इसके विरोध में हड़ताल पर जाने का निश्चय किया है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी कर्मी राज्य के सरकारी विभागों में संविदा पर काम करते हैं। 13 मई को प्रदेश भर के संविदाकर्मियों ने काम बंद करने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
एक्शन में बुलडोजर। - फोटो : PTI

दिल्ली में आज समयपुर-बादली से रोहिणी तक चलेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान
समयपुर-बादली से रोहिणी तक और नरेला से लेकर बवाना तक आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर दौड़ेगा। इधर, पटेल नगर के नजदीक प्रेम नगर गली नंबर छह में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने गुरुवार को ही आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना दी है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
व्लादीमिर पुतिन, जो बाइडन और शी जिनपिंग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका का चीन और रूस से टकराव
उत्तर कोरिया के मिसाइल व एटमी कार्यक्रमों को लेकर उस पर संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंध लगाने के लिए जोर देने पर चीन व रूस के कड़े विरोध के चलते अमेरिका की उनसे तीखी नोकझोंक हुई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में चर्चा के दौरान दोनों पक्षों में काफी मतभेद देखने को मिले। इन मतभेदों के चलते बाइडन प्रशासन के लिए नए प्रतिबंधों के प्रस्ताव को परिषद में पारित कराना लगभग असंभव हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

मैरियूपोल के स्टील प्लांट पर रूस कर रहा ताबड़तोड़ हवाई हमले
रूसी फौजें मैरियूपोल के अजोवस्तल स्टील प्लांट पर ताबड़तोड़ हवाई हमले कर रही हैं। हमलों में यूक्रेन के उस प्रस्ताव के बाद तेजी आई है, जिसमें उसने स्टील प्लांट में फंसे अपने सैनिकों की सुरक्षित निकासी के बदले रूस के बंधक सैनिकों को छोड़ने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

मुंबई ने चेन्नई से लिया पिछली हार का बदला
आईपीएल 2022 के 59वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य को 14.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। मुंबई की जीत के साथ-साथ चेन्नई की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून
देश में लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। इसकी वजह है मानसून का समय से पहले दस्तक देना। दरअसल, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि देश में  इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है। इस वजह से अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
Rajyasabha Election 2022 - फोटो : Amar ujala
राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव का एलान
राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इसके लिए 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि जून और अगस्त के बीच राज्यसभा के कई नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें