फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: ICMR के वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, दो दिन में महंगे हुए गेहूं, चावल-दाल, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 12 Oct 2022 07:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कोरोना रोधी टीके की वजह से अस्पताल में भर्ती रोगियों की मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश के 42 से भी ज्यादा अस्पतालों में भर्ती 30 हजार से अधिक मरीजों पर हुए अध्ययन में यह जानकारी दी है। भर्ती रोगियों की मृत्यु दर 39 से घटकर 14 फीसदी तक दर्ज की गई है। वहीं, पिछले दो दिनों में जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में जमकर उछाल आया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, गेहूं, आटा, चावल, दाल के साथ-साथ तेल, आलू और प्याज के भाव भी पांच फीसदी तक बढ़ गए हैं। साथ ही उधमपुर के आसमान में आज भारतीय वायुसेना के शौर्य की झलक दिखाई देगी। यहां आयोजित एयर शो में वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल, जगुआर, मिग-29 अपने दमखम का अहसास कराएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
विज्ञापन

2 of 12
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई

कोरोना मृत्यु दर को लेकर ICMR के वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
कोरोना रोधी टीके की वजह से अस्पताल में भर्ती रोगियों की मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश के 42 से भी ज्यादा अस्पतालों में भर्ती 30 हजार से अधिक मरीजों पर हुए अध्ययन में यह जानकारी दी है। भर्ती रोगियों की मृत्यु दर 39 से घटकर 14 फीसदी तक दर्ज की गई है। टीका और अस्पताल में मृत्यु दर को लेकर यह अभी तक का पहला चिकित्सा अध्ययन है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
महंगाई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

दो दिन में पांच फीसदी तक महंगे हुए गेहूं, चावल व दाल
पिछले दो दिनों में जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में जमकर उछाल आया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, गेहूं, आटा, चावल, दाल के साथ-साथ तेल, आलू और प्याज के भाव भी पांच फीसदी तक बढ़ गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, चावल का भाव नौ अक्तूबर को 37.65 रुपये किलो था जबकि मंगलवार को यह 38.06 रुपये पर पहुंच गया। गेहूं का भाव 30.09 से बढ़कर 30.97 रुपये जबकि आटा की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 36.26 रुपये किलो हो गई।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
एयर शो में भारतीय वायु सेना करेगी प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala

उधमपुर में आज एयर शो में दिखेगी चिनूक व अपाचे की ताकत
उधमपुर के आसमान में आज भारतीय वायुसेना के शौर्य की झलक दिखाई देगी। यहां आयोजित एयर शो में वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल, जगुआर, मिग-29 अपने दमखम का अहसास कराएंगे। इसके लिए एयर फोर्स स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयर शो में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न  स्टेशनों से विमान उधमपुर पहुंच चुके हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

सीतारमण बोलीं- आत्मनिर्भर भारत का मकसद रोजगार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की सालाना बैठक में भाग लेने के लिए छह दिवसीय यात्रा पर अमेरिका में हैं। यहां मंगलवार को उन्होंने ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मकसद रोजगार पैदा करना है, दुनिया से अलग-थलग करना या संरक्षण देना नहीं। साथ ही उन्होंने भारत में सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण बढ़ाने को लेकर भी बात कही।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
इंडो नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

मदरसों के जरिए यूपी में घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी
अलकायदा इंडियन सब कांटिनेंट (एक्यूआईएस) और जमाअत उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) मदरसों के जरिए यूपी में अपनी जड़े जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर खुफिया व सुरक्षा एजेंसियां और यूपी एटीएस नेपाल सीमा के पास चल रहे मदरसों पर खास नजर रख रही है। आशंका है कि असम और बांग्लादेश के बाद एक्यूआईएस और जेएमबी के आतंकी अब यूपी में नेपाल सीमा के आसपास के मदरसों के जरिए घुसपैठ कर सकते हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
इंद्री अनाज मंडी में बारिश में भीगी धान की बोरियों को उठाते मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खेतों से लेकर मंडियों तक फसलों को भारी नुकसान
हरियाणा में चल रही बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। खेतों से लेकर मंडियों तक फसलों को नुकसान हो रहा है। पिछले चार दिन से लगातार बारिश से धान की कटाई बाधित हो गई है, जबकि मंडियों में पड़ी 10 लाख मीट्रिक टन फसल भीग गई है। इससे खरीद प्रक्रिया भी बाधित हो गई है। धान में नमी अधिक होने के चलते किसानों को पूरा रेट नहीं मिल रहा।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
Nasa crashes Dart spacecraft on asteroid - फोटो : social media

नासा का डार्ट मिशन सफल, अंतरिक्ष यान की टक्कर से क्षुद्रग्रह ने बदली कक्षा
उल्का पिंड पृथ्वी से टकरा कर जीवन खत्म कर सकते हैं, वैज्ञानिकों को यह चिंता हमेशा रही है। इस खतरे से निपटने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक अंतरिक्ष यान लाखों मील दूर एक हानिरहित क्षुद्रग्रह से टकराया और इस दौरान उसकी कक्षा बदलने में सफल रहा। यह जानकारी एजेंसी ने ‘‘सेव द वर्ल्ड’ परीक्षण के नतीजों की घोषणा करते हुए दी। नासा का कहना है कि अंतरिक्ष यान के टकराव ने पृथ्वी को भविष्य के खतरों से बचाने के लिए परीक्षण में एक क्षुद्रग्रह की कक्षा को बदल दिया। नासा ने अपने तरह का यह पहला प्रयोग दो सप्ताह पहले किया था।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

जल जीवन मिशन से हर साल 1.36 लाख बच्चों की जान बचाएगा भारत
भारत सरकार का जल जीवन मिशन (जेजेएम) हर साल 1.36 लाख बच्चों की जान बचा सकता है। पांच साल से छोटे इन बच्चों को बचाने का यह सबसे प्रभावी और किफायती तरीका साबित हो सकता है। यह दावे 2019 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता माइकल क्रैमर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में किए। इच्छा भी जताई कि वे इस क्षेत्र और खासतौर पर पानी के री-क्लोरीनेशन पर भारत के साथ काम करना चाहेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
किंग चार्ल्स III। - फोटो : ANI

किंग चार्ल्स III की ताजपोशी अगले साल
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी अगले साल की जाएगी। इसके लिए छह मई 2023 की तारीख तय की गई है। समारोह वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। बकिंघम पैलेस ने मंगलवार को यह घोषणा की। रॉयल फैमिली की ओर से किए ट्वीट में कहा गया कि किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक शनिवार छह मई 2023 को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। समारोह में किंग चार्ल्स III के साथ द क्वीन कंसोर्ट की भी ताजपोशी होगी।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
Tesla CEO Elon Musk - फोटो : ANI

एलन मस्क ने यूक्रेन शांति प्रस्ताव पेश करने से पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की थी बात
यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए ट्विटर पर शांति प्रस्ताव पेश करने से पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधे बात की थी। यह जानकारी कनाडाई-अमेरिकी न्यूज वाइस (VICE) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में दी गई है। दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति मस्क ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सहित यूक्रेनी अधिकारियों से अपने ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, जिसमें मास्को और कीव के बीच चल रहे युद्ध के दौरान "शांति" लाने की सलाह दी गई थी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
चीन में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social media

चीन में मिले ओमिक्रॉन के पहले से ज्यादा खतरनाक सब-वैरिएंट
चीन में 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन से पहले ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट बीएफ.7 और बीए.5.1.7 हैं। ओमिक्रॉन के पहले से अत्यधिक संक्रामक इस वैरिएंट के नए सब-वैरिएंट्स से लोगों में दहशत है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें