फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: यूपी विधान परिषद की 27 सीटों के आज आएंगे नतीजे, हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Tue, 12 Apr 2022 06:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों के नतीजें आज आएंगे। आयोग ने मतगणना के लिए तैयारी पूरी की ली है। वहीं आज से हरियाणा के सरकारी स्कूलों में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होगी। विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पिनाहट ब्लॉक परिसर। - फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद की 27 सीटों के नतीजे आज
उत्तर प्रदेश की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों पर आज सुबह 12 बजे से मतगणना शुरू होगी। इन सीटों के लिए 9 अप्रैल को चुनाव हुआ था। मतगणना 27 जिलों के मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में होगी। इसके लिए आयोग और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
आज से सरकारी स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू। - फोटो : अमर उजाला

आज से सरकारी स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में आज से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। इस बार की खास बात ये रहेगी कि स्कूलों को पहले दिन से ही पढ़ाई शुरू कराने का आदेश दिया गया है। साथ ही सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल से जोड़ा जा सके। इसके तहत नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसके तहत नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
महंगाई बढ़ने की संभावना। - फोटो : अमर उजाला

सरकार आज जारी कर सकती है महंगाई के आंकड़े
खाने-पीने की वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों से देश में खुदरा महंगाई मार्च में 6.35 फीसदी रह सकती है। यह इसका नवंबर, 2020 के बाद 16 महीने का उच्च स्तर होगा। यह लगातार तीसरा महीना होगा, जबकि खुदरा महंगाई आरबीआई के 6 फीसदी के ऊपरी दायरे से बाहर निकल जाएगी। सरकार आज महंगाई के आंकड़े जारी कर सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
भारत-अमेरिका आभासी शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद रहे। - फोटो : Twitter@POTUS

2+2 वार्ता से आभासी शिखर सम्मेलन तक, जानिए मोदी और बाइडन के बीच क्या हुई बात
भारत-अमेरिका के बीच सोमवार को 2+2 वार्ता हुई। इसके अलावा भारत-अमेरिका आभासी शिखर सम्मेलन भी हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शिरकत की। इस दौरान देश-दुनिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
पीएम मोदी को दिया जाएगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पीएम मोदी को मिलेगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
सुर कोकिला और भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर की याद में उनके परिवार ने सोमवार को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार शुरू करने का एलान किया है। लता मंगेशकर और उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर की याद में ये पुरस्कार हर साल 24 अप्रैल को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर देश की किसी ऐसी शख्सियत को दिया जाएगा जिन्होंने पूरा जीवन देश और समाज की निस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया हो। इस साल पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
खरगोन में हिंसा के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला। - फोटो : सोशल मीडिया

खरगोन उपद्रव: दिन भर शांति रहने के बाद रात करीब 11 बजे रहीमपुरा में पथराव की घटना
मध्य प्रदेश के खरगोन और बडवानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना को लेकर सरकार ने सख्ती कर दी है। लेकिन शहर में सोमवार दिन भर शांति रहने के बाद रात करीब 11 बजे रहीमपुरा में पथराव की घटना हुई। वही खंडवा रोड पर उपद्रवियों ने खड़ी हुई दो बसों में आग लगा दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
रोपवे - फोटो : amar ujala

देवघर रोपवे हादसा: 15 लोग अभी भी फंसे
झारखंड के देवघर में रविवार को हुए रोपवे हादसे में बचाव कार्य के दौरान सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अब तक 32 लोगों को बचा लिया गया है और 15 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, रोपवे घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देवघर के हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के साथ बचाव कार्यों पर चर्चा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में विवाद। - फोटो : सोशल मीडिया

जेएनयू में मारपीट पर शिक्षा मंत्रालय ने विवि प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
रामनवमी के दिन रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कावेरी हॉस्टल की मेस में नॉनवेज खाना बनाने को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने वामपंथी संगठन आइसा और एबीवीपी की शिकायत पर सोमवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
रामनवमी पर देश के कई राज्यों में हिंसात्मक घटनाएं हुईं। - फोटो : अमर उजाला

रामनवमी पर छह राज्यों में भारी बवाल
रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान देश के छह राज्यों में भारी बवाल हुआ। गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में शोभा यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव किया। इससे हिंसा भड़क उठी। गुजरात में एक की मौत हो गई। दिल्ली के जेएनयू कैंपस में पूजा के दौरान नॉनवेज खाने को लेकर हंगामा हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : amar ujala graphics

हैदराबाद ने लगातार दूसरी जीत हासिल की
सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराया। हैदराबाद की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात को पहली हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात के 163 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें