फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: बेहद ग्लैमरस हैं इस सीजन की ये पांच मिस्ट्री गर्ल्स, बॉलीवुड की हीरोइन भी इनके सामने फेल

Mon, 11 Apr 2022 08:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2022 में हर दिन हर मैच में मिस्ट्री गर्ल्स सामने आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रातों रात इनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। हम आपको इस सीजन की कुछ मिस्ट्री गर्ल्स के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2022 की मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है। इस सीजन अब तक कई बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फैन्स के स्टेडियम में वापस लौटने से क्रिकेट का रोमांच और बढ़ गया है। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास तो बढ़ा ही है, साथ ही कैमरामैन भी एक्टिव हो गए हैं। हर दिन हर मैच में मिस्ट्री गर्ल्स सामने आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रातों रात इनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। हम आपको इस सीजन की कुछ मिस्ट्री गर्ल्स के बारे में बता रहे हैं, जो मैच के बाद सोशल मीडिया पर छा गईं...
 
विज्ञापन

2 of 6
आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में कैमरे पर एक 'मिस्ट्री गर्ल' को दिखाया गया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम देविका नायर है और वह एक प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटर हैं। वायरल फोटोज और मीम्स के स्क्रीनशॉट को खुद देविका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

सोशल मीडिया पर छाने के बाद देविका ने कहा कि यह दिन उनके लिए खास है। मुझे लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। इसको लेकर मैं उत्साहित हूं। लोगों ने जो प्यार दिया है, उसके लिए उनका आभार। सोशल मीडिया पर देविका के फॉलोअर्स की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। 


देविका नायर
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में कोलकाता और दिल्ली (19वां मैच) के मैच में एक और मिस्ट्री गर्ल मैदान में दिखी। यह मिस्ट्री गर्ल मैच में कोलकाता की टीम को सपोर्ट करने पहुंची थी। मैच के दौरान कैमरामैन ने कई बार इस मिस्ट्री गर्ल पर फोकस किया और उसके हाव भाव कैमरे में दिखाते रहे। कुछ देर बाद इस लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

 इस मिस्ट्री गर्ल का नाम आरती बेदी है और सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोअर्स की संख्या अचानक से बढ़ गई। आरती की फोटो दिखाकर कैमरामैन भी खूब ट्रोल हुआ। खुद आरती ने एक मीम शेयर किया। जिसमें लोग कैमरामैन को ट्रोल कर रहे हैं।


 

4 of 6
आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल - फोटो : IPL/BCCI
यह मिस्ट्री गर्ल आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले की है, जो कि चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। हालांकि, इनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई थी। सोशल मीडिया पर यह लड़की वायरल जरूर हुई, लेकिन फैन्स सोशल मीडिया पर इनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबलों में एक और मिस्ट्री गर्ल सामने आई। इस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, लेकिन अब तक इनके नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद के मैचों में एक चीज जो खास रही है, वह है इस मिस्ट्री गर्ल का हर मैच में सपोर्ट करने पहुंचना। यह लड़की हैदराबाद के लगभग सभी मैचों में मौजूद रही है। हालांकि, अब तक ये पता नहीं लग सका है कि ये लड़की कौन है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें