देश के 39 अस्पतालों में भर्ती हुए मरीजों में आधा दर्जन से भी ज्यादा जानलेवा बैक्टीरिया मिले हैं। खास बात है कि ये गैर-कोविड मरीजों में भी सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महामारी विज्ञान विभाग ने एंटीमाइक्रोबियल सर्विलांस की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। वहीं, मुंबई में आज प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट के तहत बनाए गए युद्धपोत तारागिरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग इवेंट मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में होगा। साथ ही उत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा आएंगे। वह यहां शाम को इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
अस्पतालों के मरीजों में छह से ज्यादा घातक बैक्टीरिया
देश के 39 अस्पतालों में भर्ती हुए मरीजों में आधा दर्जन से भी ज्यादा जानलेवा बैक्टीरिया मिले हैं। खास बात है कि ये गैर-कोविड मरीजों में भी सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महामारी विज्ञान विभाग ने एंटीमाइक्रोबियल सर्विलांस की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 12
युद्धपोत तारागिरी
- फोटो : Twitter@MazagonDockLtd
मुंबई के मझगांव डॉक में आज लॉन्च होगा युद्धपोत तारागिरी
मुंबई में आज प्रोजेक्ट 17 ए फ्रिगेट के तहत बनाए गए जहाज तारागिरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग इवेंट मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में होगा। वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, FOC-IN-C, पश्चिमी नौसेना कमान, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। गढ़वाल में स्थित हिमालय की पहाड़ी श्रृंखला के नाम पर जहाज का नाम तारागिरी रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 12
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ आज एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा आएंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर दो बजे जेवर में एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पहुचेंगे। शाम को इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। सोमवार को भी मुख्यमंत्री दिन भर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। शाम के समय सीएम ग्रेटर नोएडा से रवाना होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 12
दिल्ली नगर निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम में सीटों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की
केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम में सीटों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित कर दी है। इनमें से 42 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। पहले दिल्ली के सभी तीन नगर निगमों सहित एमसीडी में कुल सीटों की संख्या 272 थीं। नए परिसीमन के बाद इसमें 22 सीटें कम हो जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 12
सहकारिता मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में अमित शाह।
- फोटो : Twitter@AmitShah
देश में बने उत्पादों को विदेशों में बेचने के लिए बहुराज्यीय निर्यात गृह बनाएगी केंद्र सरकार
सहकारिता मंत्रालय ‘सहकार से समृद्धि' के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए नई राष्ट्रीय सहकारी नीति तैयार कर रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जुलाई 2021 को एक नए सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र के विकास के लिए 'सहकार से समृद्धि' के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए नए सिरे से प्रोत्साहन प्रदान करना था। इसी कड़ी में दुनिया के बाजारों में देश निर्मित उत्पादों का निर्यात करने के लिए एक बहुराज्यीय निर्यात गृह बनाने पर मंत्रालय ने जोर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 12
कर्नाटक हाईकोर्ट
- फोटो : एएनआई
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- नाबालिग मोह से पॉक्सो के भंवर में फंसा, मुक्त करना जरूरी
पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज याचिका पर सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा कि किशोरावस्था के समय लड़के-लड़की में रोमांटिक प्रेम कभी-कभी मोह से उत्पन्न होता है। इसके परिणामस्वरूप लड़का खुद को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के भंवर में फंसा लेता है। ऐसे में याचिकाकर्ता को उस अपराध के जाल से मुक्त करना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो छात्र का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 12
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पराली प्रबंधन पर केंद्र ने पंजाब सरकार के प्रस्ताव ठुकराए
केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें धान उत्पादक किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए 2500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की बात कही थी। इसमें सुझाव दिया गया था कि केंद्र 1500 रुपये प्रति एकड़ की मदद दे, जबकि 1000 रुपये (500-500 रुपये) प्रति एकड़ पंजाब और दिल्ली सरकारें वहन करेंगी। पंजाब सरकार के अलावा यह प्रस्ताव दिल्ली सरकार ने भी दिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने पराली न जलाने के बदले में पैसे देने की राज्य सरकार की पेशकश को ठुकरा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 12
मरीजों पर एंटीबायोटिक बेअसर।
- फोटो : iStock
भारत में मरीजों पर बेअसर हो रहीं कई एंटीबायोटिक दवाएं
आईसीयू पहुंचे निमोनिया और सेप्टिसीमिया मरीजों के इलाज के लिए कार्बापेनम दवा दी जाती है। यह बहुत शक्तिशाली एंटीबायोटिक है। लेकिन भारत में कई मरीजों पर अब यह काम नहीं कर रही। कार्बापेनम अकेली दवा नहीं है जो बेकार साबित हो रही है। कई बैक्टीरियल संक्रमण में माइनोसाइक्लिन, इरिथोमाइसिन, क्लिंडामाइसिन जैसी कई दवाएं बहुत से मरीजों पर अब काम नहीं कर रहीं। यह खुलासे करते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने नई रिपोर्ट जारी की। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 12
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल की सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन सकी 'ब्रह्मास्त्र'
रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई करते हुए 36 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ यह गैर-छुट्टी वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। हालांकि 'ब्रह्मास्त्र' 'केजीएफ चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन यश की फिल्म से काफी कम रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 12
queen elizabeth
- फोटो : Amar Ujala
ब्रिटेन की महारानी का अंतिम संस्कार 19 को होगा
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में 19 सितंबर को 11 बजे होगा। स्कॉटलैंड स्थित बालमोरल किले से उनके पार्थिव शरीर को रविवार को एडिनबर्ग के पैलेस ऑफ होलीरूड हाउस ले जाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
रूसी सेना खारकीव में पीछे हटी, जेलेंस्की बोले- अच्छा फैसला
रूस यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। पहली ये कि यूक्रेन ने उत्तरपूर्व के प्रमुख रेलवे शहर कुपियांस्क पर कब्जा कर लिया है। दूसरी सूचना रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी है। उसने कहा है कि खारकीव क्षेत्र से रूसी सेना को अस्थायी तौर पर वापस लौटने के लिए कहा गया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पीछे हटने के रूसी सेना के फैसले का स्वागत करते हुए इस 'एक अच्छा निर्णय' बताया है। पढ़ें पूरी खबर...