कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले मंगलवार रात चेन्नई पहुंचे। कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी आज इंडिया नंबर-1 कैंपेन लॉन्च करेगी। इस मुहिम के तहत 130 करोड़ लोगों को साथ लेकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से करेंगे। साथ ही अमेरिकी टेक दिग्गज एपल (Apple) का आज लॉन्च इवेंट होगा। इस दौरान, कंपनी आईफोन-14 से लेकर नए प्रो एपल वॉच मॉडल तक कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...