फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, AAP का इंडिया नंबर-1 कैंपेन लॉन्च, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 07 Sep 2022 06:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले मंगलवार रात चेन्नई पहुंचे। कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी आज इंडिया नंबर-1 कैंपेन लॉन्च करेगी। इस मुहिम के तहत 130 करोड़ लोगों को साथ लेकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से करेंगे। साथ ही अमेरिकी टेक दिग्गज एपल (Apple) का आज लॉन्च इवेंट होगा। इस दौरान, कंपनी आईफोन-14 से लेकर नए प्रो एपल वॉच मॉडल तक कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : ANI

आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले मंगलवार रात चेन्नई पहुंचे। कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी। भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि पर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी आज इंडिया नंबर-1 कैंपेन लॉन्च करेगी
आम आदमी पार्टी आज इंडिया नंबर-1 कैंपेन लॉन्च करेगी। इस मुहिम के तहत 130 करोड़ लोगों को साथ लेकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश के सभी लोग मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
एपल - फोटो : Social media

एपल इवेंट आज, iPhone 14 Series समेत ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च
एपल कंपनी के नए फोन को लेकर होने वाले इवेंट का दुनियाभर में इंतजार रहता है। अब अगली पीढ़ी के iPhones का इंतजार खत्म होने वाला है। अमेरिकी टेक दिग्गज एपल (Apple) का अगला बड़ा इवेंट आज होगा। इस दौरान, कंपनी आईफोन-14 से लेकर नए प्रो एपल वॉच मॉडल तक कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
कर्नाटक के वन मंत्री उमेश कट्टी का निधन। - फोटो : Twitter@BSBommai
कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात करीब 10 बजे एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। बेलगावी जिले के बागेवाड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेलगावी में आज स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

शिवसेना पर शिंदे-उद्धव गुट के विवाद को लेकर आज संविधान पीठ कर सकती है सुनवाई
महाराष्ट्र में हुई सियासी उठापटक और शिवसेना पर अपने दावे लेकर उद्धव गुट द्वारा दायर मामलों की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सूचीबद्ध कर सकता है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शिवसेना को लेकर विवाद में एकनाथ शिंदे गुट का पक्ष सुना। अब पांच सदस्यीय संविधान पीठ बुधवार को इस मामले पर विचार कर सकती है। उद्धव ठाकरे गुट ने शिवसेना व पार्टी के सिंबल पर शिंदे गुट के दावे को लेकर निर्वाचन आयोग से कार्यवाही रोकने की अपील की है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
सुएला ब्रेवरमैन - फोटो : www.gov.uk

सुएला ब्रेवरमैन बनीं ब्रिटेन की नई गृहमंत्री
ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने पद संभालने के बाद वादा किया कि वह देश को मंदी, ऊर्जा संकट, मुद्रास्फीति जैसे तूफानों से बाहर निकालेंगी। अपने इस वादे को पूरा करने के लिए वह तुरंत ही अपनी कैबिनेट के गठन में जुट गईं। लिज ने अपनी कैबिनेट में भारत के गोवा मूल की सुएला ब्रेवरमैन को शामिल कर उन्हें गृह मंत्री का पद सौंपा है। सुएला अब तक अटार्नी जनरल थीं।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
सोनाली फोगाट मामले में खाप भी आई सामने
सोनाली फोगाट की हत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 11 सितंबर को हिसार की जाट धर्मशाला में सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत बुलाई है। बैठक में आगे की रणनीति का एलान किया जाएगा। सोनाली फोगाट के परिजनों ने इस बारे में खापों से सहयोग मांगा है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

NCERT का खुलासा, परीक्षा व नतीजे की चिंता से दबाव में रहते हैं 33 फीसदी छात्र
देश में 33 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा और परिणाम की चिंता के कारण हमेशा दूसरों के मुकाबले दबाव में रहते हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने सभी राज्यों में 3.79 लाख विद्यार्थियों पर मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर सर्वेक्षण के बाद यह खुलासा किया है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

हारी हुई 144 सीट पर जीत के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में बड़ी बैठक की। इस बैठक में बीते चुनाव में हारी हुई 144 सीटों पर प्रभारियों की रिपोर्ट पर तीन घंटे से अधिक समय तक मंथन किया गया।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

आईएईए रिपोर्ट से पहले यूक्रेन ने विकिरण तबाही पर चेताया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जपोरिझिया परमाणु संयंत्र में निकट भविष्य में विकिरण से तबाही की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि यहां रूसी बलों द्वारा की जा रही गोलाबारी के चलते अंतिम रूप से संयंत्र में काम कर रहा रिएक्टर भी बंद कर देना पड़ा है। यह रिएक्टर ऐसे वक्त में बंद करना पड़ा है जबकि संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी टीम (आईएईए) क्षेत्र के हालात का आकलन सुरक्षा परिषद में पेश करने वाली है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

रोहित की कप्तानी में पहली बार एक सीरीज में लगातार दो टी-20 हारा भारत
एशिया कप के सुपर फोर राउंड में श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 72 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ भारतीय टीम पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें