ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की लंबाई, चौड़ाई, गहराई, उम्र और आसपास की एरिया की कार्बन डेटिंग या अन्य आधुनिक तरीके से जांच पर शुक्रवार को जिला जज की अदालत का आदेश आ सकता है। वहीं भारत महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विजय अभियान जारी रखने के लिए मजबूत टीम के साथ उतरेगा। साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे आज गुजरात से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इससे पहले वह साबरमती आश्रम जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...