भारतीय टीम ने इस साल जो 32 टी20 खेले हैं, उसमें से 23 जीते और आठ में टीम को हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा। टीम इंडिया ने इस साल 32 में से 11 मैचों में लक्ष्य का पीछा किया है और नौ में जीत हासिल की है।
टी20 वर्ल्ड कप में अब बस कुछ दिनों का वक्त रह गया है। भारतीय टीम इसके लिए ऑस्ट्रेलिया जा चुकी है। भारत ने 2007 में पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के छह और संस्करण खेले जा चुके हैं, लेकिन टीम इंडिया एक भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट 15 साल के टी20 ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेंगे। इसके लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने इस साल कुल मिलाकर 32 टी20 खेले हैं। इसमें से 23 में जीत हासिल की है। इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम ने एक कैलेंडर ईयर में इतने मैच नहीं खेले हैं। भारत ने इस मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, जिसने 2021 में 29 मैच खेले थे। इसके साथ ही 24 टी20 मैच जीतना भी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पाकिस्तान ने 2021 में 20 मैच जीते थे। ऐसे में भारतीय टीम इस साल टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा मजबूती से पेश कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने इस साल जो 32 टी20 खेले हैं, उसमें से 23 जीते और आठ में टीम को हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा। टीम इंडिया ने इस साल 32 में से 11 मैचों में लक्ष्य का पीछा किया है और नौ में जीत हासिल की है। सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार अक्तूबर को इंदौर में और इंग्लैंड के खिलाफ 10 जुलाई को नॉटिंघम में भारत को चेज करते हुए हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा टीम इंडिया ने इस साल चेज करते हुए सभी मैच जीते हैं।
इस साल (2022) टी20 में भारत के सभी मैच
नतीजा
अंतर
भारत
खिलाफ
तारीख
जीत
68 रन
पहले बैटिंग
WI
29 जुलाई
जीत
6 विकेट
चेज करते हुए
WI
16 फरवरी
जीत
50 रन
पहले बैटिंग
ENG
7 जुलाई
जीत
8 विकेट
चेज करते हुए
SA
28 सितंबर
जीत
7 विकेट
चेज करते हुए
SL
26 फरवरी
जीत
88 रन
पहले बैटिंग
WI
7 अगस्त
जीत
8 रन
पहले बैटिंग
WI
18 फरवरी
जीत
49 रन
पहले बैटिंग
ENG
9 जुलाई
जीत
16 रन
पहले बैटिंग
SA
2 अक्तूबर
जीत
7 विकेट
चेज करते हुए
IRE
26 जून
जीत
6 विकेट
चेज करते हुए
AUS
23 सितंबर
जीत
48 रन
पहले बैटिंग
SA
14 जून
जीत
6 विकेट
चेज करते हुए
SL
27 फरवरी
जीत
5 विकेट
चेज करते हुए
PAK
28 अगस्त
जीत
7 विकेट
चेज करते हुए
WI
2 अगस्त
जीत
17 रन
पहले बैटिंग
WI
20 फरवरी
जीत
4 रन
पहले बैटिंग
IRE
28 जून
जीत
6 विकेट
चेज करते हुए
AUS
25 सितंबर
जीत
82 रन
पहले बैटिंग
SA
17 जून
जीत
101 रन
पहले बैटिंग
AFG
8 सितंबर
जीत
40 रन
पहले बैटिंग
HK
31 अगस्त
जीत
59 रन
पहले बैटिंग
WI
6 अगस्त
जीत
62 रन
पहले बैटिंग
SL
24 फरवरी
हार
4 विकेट
पहले बैटिंग
AUS
20 सितंबर
हार
4 विकेट
पहले बैटिंग
SA
12 जून
हार
5 विकेट
पहले बैटिंग
PAK
4 सितंबर
हार
5 विकेट
पहले बैटिंग
WI
1 अगस्त
हार
6 विकेट
पहले बैटिंग
SL
6 सितंबर
हार
49 रन
चेज करते हुए
SA
4 अक्तूबर
हार
17 रन
चेज करते हुए
ENG
10 जुलाई
हार
7 विकेट
पहले बैटिंग
SA
9 जून
बेनतीजा
-
पहले बैटिंग
SA
19 जून
4 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 20 मैचों में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की है। इसमें से 14 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली और छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में दोनों मामले में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। हालांकि, चेज के मामले में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर है। इतना ही नहीं टी20 में सभी टीमों से तुलना करने पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड चेज में बेस्ट है। भारतीय टीम टेस्ट खेलने वाली आठ मेजर टीमों से बेहतर रही है।
विज्ञापन
5 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने अब तक टी20 इतिहास में 185 मैच खेले हैं और 83 मैचों में लक्ष्य का पीछा किया है। 60 मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, 21 मैचों में भारत का हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो मैच टाई रहे। भारत का जीत प्रतिशत 74.1 का रहा है। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान ने कुल 203 टी20 मैच खेले हैं और 96 मैचों में लक्ष्य का पीछा किया है। इसमें से टीम ने 56 मैच जीते हैं, वहीं 34 में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। दो मैच बेनतीजे और चार मुकाबले टाई रहे।
विज्ञापन
6 of 7
चेज करते हुए टीमों का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया ने कुल 166 टी20 मैच खेले हैं और 95 मैचों में चेज किया है। कंगारुओं ने 55 में जीत हासिल की है, जबकि 34 मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार का सामना करना पड़ा। दो मुकाबले बेनतीजे रहे और एक मैच टाई रहा। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में कोई भी टीम भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। टीम इंडिया में मौजूद विराट कोहली, रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक जैसे स्टार्स चेज करने में माहिर हैं।
टीम इंडिया 16 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और 17 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद 23 अक्तूबर को भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।