फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ करेंगे बैठक, एलआईसी में खुदरा निवेशकों के लिए पैसे लगाने का मौका, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Wed, 04 May 2022 06:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। दोनों नेताओं की मुलाकात की तैयारियां पैरिस में पहले ही शुरू हो गई है। वहीं, खुदरा निवेशकों के लिए आज से देश का सबसे बड़ा एलआईसी आईपीओ खुलने जा रहा है। साथ ही श्रीलंका के संसद में विपक्ष आज राष्ट्रपति गोटबाया और पीएम महिंदा राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों। - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ करेंगे बैठक
चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले विदेशी नेता होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों यूक्रेन संकट के वैश्विक आर्थिक परिणामों को कम करने के साथ-साथ युद्धग्रस्त यूक्रेन में शत्रुता को समाप्त करने के उपायों पर चर्चा कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 14
एलआईसी आईपीओ। - फोटो : अमर उजाला
एलआईसी में खुदरा निवेशकों के लिए आज से पैसे लगाने का मौका
एंकर निवेशकों के बाद खुदरा निवेशकों के लिए आज से देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुल रहा है। पॉलिसीधारकों और खुदरा निवेशकों के पास भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ में नौ मई तक पैसा लगाने का मौका रहेगा। 902-949 रुपये के भाव पर कम-से-कम 15 शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है। इस आईपीओ में दो छूट हैं। एक पॉलिसीधारकों के लिए और दूसरा खुदरा निवेशकों के लिए। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 14
श्रीलंका की सत्ता में राजपक्षे परिवार का दबदबा है। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति गोटबाया और पीएम महिंदा राजपक्षे के खिलाफ आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव
श्रीलंका के विपक्षी दल आज संसद में एसएलपीपी गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार हैं। मुख्य विपक्षी दल समागी जना बालवेगया (एसजेबी) ने कहा कि वे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। मुख्य तमिल पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) संयुक्त रूप से राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 14
दिल्ली के सरकारी स्कूल। - फोटो : Twitter

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10वीं-12वीं में दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दसवीं-बारहवीं में दाखिले के लिए 25 अप्रैल से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। छात्रों के पास यह दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर है। आवेदन के लिए शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से फॉर्म प्राप्त कर उसे अपने पास के स्कूल में जमा कराया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 14
राज ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
राज ठाकरे ने आज से लाउडस्पीकर पर अजान के खिलाफ हनुमान चालीसा बजाने का किया है एलान
महाराष्ट्र में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर घमासान और तेज हो गया है। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने तीन मई की समयसीमा खत्म होने के बाद इसे लेकर अपना रुख और सख्त कर लिया है। राज ठाकरे ने आज एक पत्र जारी करते हुए सभी हिंदुओं से लाउडस्पीकर के जवाब में हनुमान चालीसा बजाने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 14
नवनीत राणा - फोटो : Social media
राणा दंपती की जमानत याचिका पर आज फैसला संभव
राजद्रोह का मुकदमा झेल रहीं अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत याचिका पर आज फैसला आने की उम्मीद है। राणा दंपती पर आईपीसी की धारा 15 ए, 353 के साथ बॉम्बे पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा राणा दंपत्ति पर 124 ए यानी राजद्रोह की भी धारा लगाई गई है। 
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 14
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : amar ujala

अमर उजाला करेगा सम्मान, 'उदय कॉफी टेबल बुक' का विमोचन आज
कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने कार्यक्षेत्र में अहम मुकाम हासिल करने वाले उद्यमियों, शिक्षाविदों, रिएल एस्टेट कारोबारियों के जीवन वृतांत और सफलता की कहानी को ‘अमर उजाला उदय कॉफी टेबल बुक’ के जरिए समाज के समाने लाने के लिए अनूठी पहल की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 14
MP Board Compartment Exam Registration - फोटो : Amar Ujala

एमपी बोर्ड की 10वीं 12वीं पूरक परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा जून में आयोजित की जानी है। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म आज जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के लिए 359 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, जिसके लिए वे उपस्थित होना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 14
दिल्ली में मौसम रहा सुहावना - फोटो : amar ujala

दिल्ली में ठंडी हवाओं ने पारे को तीन डिग्री तक लुढ़काया
दिल्ली में दो दिन से चल रही पूर्व की हवाओं ने मौसम को कूल बना दिया है। सुबह व शाम चल रही ठंडी हवाओं ने पारे को तीन डिग्री तक लुढ़काया है। इस कारण से लू व गर्मी के प्रकोप से लोगों को राहत मिली है। अभी बृहस्पतिवार तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अगले सप्ताह से चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 14
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन। - फोटो : Twitter@narendramodi

डेनमार्क में भारत के साथ नौ समझौतों पर हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि यूरोपीय यूनियन (ईयू) से भारत का मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) जल्द आकार ले लेगा। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से वार्ता के बाद मोदी ने यह उम्मीद जताई। दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत, हरित रणनीतिक साझेदारी, यूक्रेन संकट जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें...

12 of 14
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

पंजाब पांचवीं जीत के साथ टॉप-5 में
आईपीएल के 48वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के 144 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया। पंजाब के बल्लेबाजों ने 24 गेंदें बाकी रहते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब की यह इस सीजन की पांचवीं जीत है तो वहीं गुजरात की दूसरी हार। पढ़ें पूरी खबर...

13 of 14
अखबार

प्रेस स्वतंत्रता में भारत आठ अंक फिसला
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत पिछले साल से आठ अंक फिसलकर इस साल 150वें स्थान पर पहुंच गया है। विश्व की मीडिया पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था रिपोटर्स सैन्स फ्रंटियर्स (आरएसएफ-2022) के सूचकांक में नेपाल को छोड़कर बाकी भारत के पड़ोसी देशों का भी स्थान नीचे गिरा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

14 of 14
कान्स फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

Cannes festival 2022: पहली बार ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ बनेगा भारत
इस साल होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत आधिकारिक कंट्री ऑफ ऑनर के तौर पर हिस्सा लेगा। यह फेस्टिवल इस साल 17 मई से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है जब फेस्टिवल में ऑनर ऑफ कंट्री किया जा रहा है। इस साल से शुरू हुई इस नई परंपरा को भविष्य में होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के  संस्करणों में भी जारी रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें