फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OCEANIX Busan: यहां पर बनने जा रहा पानी पर तैरता शहर, अरबों रुपए खर्चकर बसाए जाएंगे लोग

Tue, 03 May 2022 06:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
यहां पर बनने जा रहा है पानी पर तैरता शहर - फोटो : BIG-Bjarke Ingels Group
Oceanix Busan World’s First Floating City: साउथ कोरिया के बुसान शहर में पानी पर तैरता शहर बनने जा रहा है। यह सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यह शहर किसी अजूबे से कम नहीं होगा। दुनिया के पहले तैरने वाले शहर का प्रोटोटाइप किया जा रहा है। वैज्ञानिक यह संयुक्त राष्ट्र के समर्थन से तैयार कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट की घोषणा बीते साल की गई थी जिसका नाम  OCEANIX है। इस शहर की सामने आई नए डिजाइन की तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक-दूसरे से जुड़े प्लेटफॉर्म  15.5 एकड़ के क्षेत्रफल में फैले हैं। इस अनोखे शहर में 12000 लोगों को बसाया जा सकता है। अनुमान जताया गया है कि पानी पर तैरते शहर को बनाने में 15 अरब रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। इस शहर का निर्माण साल 2025 तक पूरा हो जाएगा। OCEANIX के सीआईओ फिलिप हॉफमैन ने इस शहर के बारे में कई बाते बताई हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
यहां पर बनने जा रहा है पानी पर तैरता शहर - फोटो : BIG-Bjarke Ingels Group
फिलिप हॉफमैन का कहना है कि OCEANIX Busan के निर्माण से हम यह दिखाना चाहते हैं कि पानी पर तैरती हुई आधारभूत संरचना तटीय शहरों के लिए नई जमीन तैयार कर सकती है। समुद्र के लगातार बढ़ते जलस्तर से निपटने के लिए स्थायी तरीकों की खोज की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
यहां पर बनने जा रहा है पानी पर तैरता शहर - फोटो : BIG-Bjarke Ingels Group

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य तटीय इलाकों में रह रहे लोगों की इस प्रोजेक्ट से मदद करना है। हम उन लोगों की मदद करना चाहते हैं जिनके अस्तित्व पर समुद्र के बढ़ते जलस्तर की वजह से खतरा पैदा हो गया है। 

4 of 7
यहां पर बनने जा रहा है पानी पर तैरता शहर - फोटो : BIG-Bjarke Ingels Group
OCEANIX की तरफ से बताया गया है कि दुनिया में पांच में दो लोग समुद्री तट से 100 किमी के दायरे में रह रहे हैं। बाढ़ की वजह से हर साल लाखों लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
यहां पर बनने जा रहा है पानी पर तैरता शहर - फोटो : BIG-Bjarke Ingels Group

इस शहर को बेहद खूबसूरत नीले लैगून पर बसाया जाएगा। इस शहर में कई पूल होंगे। शहर का आधार एक-दूसरे से जुड़े कई प्लेटफॉर्म होंगे। कुल 15.5 एकड़ क्षेत्रफल में एक शहर को बसाया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
यहां पर बनने जा रहा है पानी पर तैरता शहर - फोटो : pixels
अलग-अलग इलाकों में शहर को बांटा जाएगा जिनमें रहने, रिसर्च और आवास के लिए सुविधाएं रहेंगी। शहर में इमारतों की ऊंचाई ज्यादा नहीं होगी। ऐसी इमारतें बनाई जाएंगी जो सात मंजिल से कम ऊंचाई की हो। इन इमारतों पर तेज हवाओं का प्रभाव न पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यहां पर बनने जा रहा है पानी पर तैरता शहर - फोटो : pixels
बुसान में झुलसाने वाली गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से इमारतों की छतें छायादार बनाई जाएंगी जिससे सोलर ऊर्जा का भी इस्तेमाल किया जा सके। शहर का हर द्वीप छह कोने वाला होगा। इन सभी पर चूना पत्थर की परत चढ़ाई जाएगी जो कंक्रीट से मजबूत होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें