फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: 'ब्लू टिक' के लिए चुकाने होंगे पैसे, मंकीपॉक्स को लेकर WHO ने कही ये बात, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 02 Nov 2022 07:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा ट्विटर के खरीदे जाने के बाद कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव 'ब्लू टिक' सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान को शामिल करने का है।माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्विटर पर 'ब्लू टिक' के लिए कीमत की घोषणा कर दी है। एलन मस्क की घोषणा के मुताबिक, ट्विटर पर 'ब्लू टिक' की कीमत आठ डॉलर (करीब 660 रुपये) प्रति माह होगी। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कहा कि मंकीपॉक्स अभी भी इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन (आईएचआर) के उन मानदंडों को पूरा करता है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) के लिए चिंता का विषय है। साथ ही पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बॉम्बे डाइंग, सनस्टार रियल्टी और रेलिगेयर फिनवेस्ट के मामले में 82 कंपनियों और इनसे जुड़े लोगों पर 22.64 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
एलन मस्क। - फोटो : Twitter

ट्विटर पर 'ब्लू टिक' के लिए चुकाने होंगे हर महीने आठ डॉलर
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा ट्विटर के खरीदे जाने के बाद कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव 'ब्लू टिक' सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान को शामिल करने का है।माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्विटर पर 'ब्लू टिक' के लिए कीमत की घोषणा कर दी है। एलन मस्क की घोषणा के मुताबिक, ट्विटर पर 'ब्लू टिक' की कीमत आठ डॉलर (करीब 660 रुपये) प्रति माह होगी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
मंकीपॉक्स। - फोटो : iStock

डब्ल्यूएचओ ने कहा- मंकीपॉक्स अभी भी एक अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि मंकीपॉक्स अभी भी इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन (आईएचआर) के उन मानदंडों को पूरा करता है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) के लिए चिंता का विषय है। डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा है कि आपातकालीन समिति ने स्वीकार किया कि पिछली बैठक के बाद से कई देशों में मंकीपॉक्स के प्रकोप की वैश्विक प्रतिक्रिया में कुछ प्रगति हुई है।     पढ़ें पूरी खबर...


4 of 12
बाजार नियामक सेबी - फोटो : अमर उजाला

बॉम्बे डाइंग समेत 82 कंपनियों पर 22.64 करोड़ रुपये का जुर्माना
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बॉम्बे डाइंग, सनस्टार रियल्टी और रेलिगेयर फिनवेस्ट के मामले में 82 कंपनियों और इनसे जुड़े लोगों पर 22.64 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। मंगलवार को सेबी ने बताया कि रेलिगेयर में पैसों के हेराफेरी के मामले में फोर्टिस हेल्थकेयर सहित अन्य लोगों पर दो लाख से एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। यह रकम 45 दिनों के अंदर भुगतान करनी होगी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media

पुनर्वास योजना के आवंटियों को पीएम मोदी आज सौंपेंगे चाबी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा कालकाजी में इन-सीटू स्लम पुनर्वास योजना के तहत बनाए फ्लैटों की चाबी उनके आवंटियों को सौंपेंगे। विज्ञान भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री कालकाजी के इन-सीटू स्लम पुनर्वास योजना के पहले चरण में पात्र 575 लोगों को उनके आवास की चाबी व जरूरी दस्तावेज सौंपेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

नौ जिलों में मतदान आज, शाम को आएंगे सरपंच व पंच के परिणाम
हरियाणा में प्रथम चरण के नौ जिलों में आज सरपंच-पंच के लिए मतदान होगा। भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिले में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के तुरंत बाद परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक जीतने और हारने वाले की तस्वीर साफ हो जाएगी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल नगालैंड दौरे पर रहेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के चार दिवसीय दौरे पर होंगी। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपने दौरे में सबसे पहले राष्ट्रपति मुर्मू आज दो दिवसीय दौर पर नगालैंड पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आज कोहिमा में अपने सम्मान में नगालैंड सरकार द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा होगा।    पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

आरबीआई की बैठक से पहले 4 बैंकों का कर्ज महंगा
आरबीआई की तीन नवंबर को हो रही बैठक से दो दिन पहले ही चार बड़े बैंकों ने कर्ज महंगा कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक ने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है। नई दरें एक नवंबर से लागू हो गई हैं। एमसीएलआर वह दर होती है जिससे कम दर पर बैंक कर्ज नहीं दे सकते। इसे 2016 में आरबीआई ने शुरू किया था। आरबीआई ने इस साल मई से अब तक रेपो में चार बार में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी की है जिससे पहले से ही कर्ज महंगे हो गए हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

अर्थव्यवस्था में तेज सुधार: भर्तियां 33 माह के उच्च स्तर पर
नए ऑर्डर और उत्पादन में धीमी पर मजबूत वृद्धि के दम पर अक्तूबर विनिर्माण क्षेत्र के लिए अच्छा रहा है। कीमतों में दबाव के बीच विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां पिछले महीने बढ़कर 55.3 पर पहुंच गईं। इस दौरान नई भर्तियों यानी रोजगार बढ़ने की रफ्तार भी 33 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार, इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अगस्त में 55.1 रहा था।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
व्हाट्सएप। - फोटो : ANI

सितंबर में देश में 26 लाख से ज्यादा अकाउंट हुए बैन
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने सितंबर में भारत में 26.85 लाख से अधिक अकाउंट्स पर रोक लगाई है। इनमें से 8.72 लाख अकाउंट्स पर उपयोगकर्ताओं से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई। व्हाट्सएप ने मंगलवार को मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इससे पहले कंपनी ने अगस्त में 23.28 लाख से अधिक अकाउंट पर रोक लगाई थी। सितंबर में प्रतिबंधित खातों की संख्या अगस्त की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लू टिक के लिए प्रकाशकों को छूट, अब कंपनी के फैसले की आलोचना शुरू
एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर प्लेटफार्म की भुगतान की प्रणाली से उन प्रकाशकों को बाईपास दिया जाएगा जो ट्विटर के साथ काम करना चाहते हैं। मस्क ने बताया, ट्विटर को हुई आय से यहां कंटेंट पोस्ट करने वाले क्रिएटर्स को पारितोषिक देने में मदद मिलेगी। मस्क की इस घोषणा के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने योजना की आलोचना शुरू कर दी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
यूक्रेन में रूसी सेना का हमला - फोटो : Twitter/ Riho Terras

यूक्रेन का दावा- खेरसान में एक दिन में मार गिराए 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक
यूक्रेन का दावा है कि रविवार को उसने खेरसान में 1,000 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया। वहीं, रूस का दावा है कि बीते करीब एक सप्ताह में यूक्रेन ने 2,500 से ज्यादा सैनिकों की जान गंवाई है। यूक्रेन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इहोर क्लायमेंको ने मंगलवार को बताया कि रूस ने युद्ध की शुरुआत से लेकर अब-तक रविवार को एक ही दिन में सबसे ज्यादा सैनिक गंवाए।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें