फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: फेसबुक सीओओ शेरिल का इस्तीफा, हिंदू शिक्षिका की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों का पलायन, पढ़ें अहम समाचार

Thu, 02 Jun 2022 06:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

फेसबुक-पेरेंट कंपनी मेटा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। वहीं, कुलगाम में शिक्षिका रजनी बाला की हत्या के बाद फैली दहशत के कारण 100 से अधिक कश्मीरी पंडितों ने घाटी से जम्मू की ओर पलायन किया है। इस बीच उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें कश्मीरी पंडित यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हम जम्मू जाने के लिए सामूहिक पलायन के लिए तैयार हो रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
विज्ञापन

2 of 12
शेरिल सैंडबर्ग - फोटो : ANI
फेसबुक की सीओओ शेरिल ने दिया इस्तीफा
फेसबुक-पेरेंट कंपनी मेटा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। हालांकि शेरिल के कंपनी छोड़ने की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन

3 of 12
हिंदू शिक्षिका रजनी बाला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
रजनी बाला की हत्या के बाद घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन शुरू
कुलगाम में शिक्षिका रजनी बाला की हत्या के बाद फैली दहशत के कारण 100 से अधिक कश्मीरी पंडितों ने घाटी से जम्मू की ओर पलायन किया है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में एक कश्मीरी पंडित कॉलोनी के अध्यक्ष अवतार कृष्ण भट के अनुसार, मंगलवार से इलाके में रहने वाले 300 परिवारों में से लगभग आधे यहां से जा चुके हैं। इस बीच उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें कश्मीरी पंडित यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हम जम्मू जाने के लिए सामूहिक पलायन के लिए तैयार हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई

भीतरघात के डर से कांग्रेस में बाड़ेबंदी
हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार अजय माकन की जीत का समीकरण गड़बड़ाने से बचाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने मोर्चा संभाल लिया है। अंदरखाने भीतरघात के डर से सभी 31 विधायक गुरुवार को पांच जोड़ी कपड़ों के साथ दिल्ली तलब कर लिए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
दिल्ली में बारिश (फाइल) - फोटो : पीटीआई
दिल्लीवालों को आज राहत मिलने के आसार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर या शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
National Herald Case - फोटो : Amar Ujala

मनी लॉन्ड्रिंग में सोनिया-राहुल को ईडी का समन, राहुल को एजेंसी ने आज बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। राहुल को आज और सोनिया को आठ जून को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना है। ईडी का यह नोटिस नेशनल हेराल्ड के मामले में भेजा गया है। हालांकि, राहुल देश में नहीं हैं। उन्होंने जांच एजेंसी से पांच जून के बाद कभी भी पेशी की तारीख रखने का आग्रह किया है।   पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

7 of 12
एस जयशंकर। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

एस जयशंकर आज स्लोवाकिया, चेक गणराज्य की पांच दिवसीय यात्रा पर होंगे रवाना
विदेशमंत्री एस जयशंकर गुरुवार को स्लोवाकिया और चेक गणराज्य की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों यूरोपीय देशों के साथ रिश्तों को मजबूती देना है। इस दौरान वह यूक्रेन पर रूसी हमले के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। जयशंकर दो से चार जून तक स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में रहेंगे और प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर से मुलाकात करेंगे। वे स्लोवाकिया के विदेश मंत्री इवान कोरकॉक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
नीतीश कुमार - फोटो : Social media

नीतीश कराएंगे बिहार में जाति आधारित जनगणना
बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। जाति आधारित जनगणना को लेकर बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में जाति आधारित जनगणना कराने पर सहमति बनी है। इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार एक पिछड़ा और ग़रीब राज्य है तो इसमें मदद के लिए केंद्र सरकार को आर्थिक रूप से सहयोग करना चाहिए।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
lawrence bishnoi - फोटो : अमर उजाला

सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा खुलासा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई ने बड़ा खुलासा किया है। लॉरेंस ने बताया कि उसके कहने पर ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है। हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी। लॉरेंस के गिरोह के शार्प शूटर मौके की तलाश में घूम रहे थे।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
यूक्रेन संकट - फोटो : Agency

अमेरिका को विश्व युद्ध का डर
यूक्रेन लगातार अमेरिका और पश्चिमी देशों से हवाई सुरक्षा और हवाई हमले की क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहा है, ताकि वह रूसी ठिकानों पर हमले कर सके। हालांकि, अमेरिका को डर है कि यूक्रेन ने रूस के अंदरूनी इलाकों में हमले किए तो रूस बौखलाहट में यूरोप के और देशों पर भी हमले कर सकता है। इसके बाद विश्व युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ महिला मंत्रीगण। - फोटो : एजेंसी

ऑस्ट्रेलिया की नई सरकार में रिकॉर्ड 13 महिला मंत्री
ऑस्ट्रेलिया की नई सरकार में बुधवार को पहली महिला मुस्लिम समेत 13 महिलाओं ने मंत्री पद की शपथ ली। गवर्नर-जनरल डेविड हर्ले द्वारा कैनबरा में आयोजित समारोह में नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के नेतृत्व में इन मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
माउंट एटना के ज्वालामुखी से उठता धुआं। - फोटो : Agency

100 दिन बाद भी धधक रहा यूरोप में सबसे सक्रिय एटना पर्वत ज्वालामुखी
यूरोप के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी पर्वत की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में ज्वालामुखी से उठते हुए धुएं गुबार के विहंगम दृश्य को देखा जा सकता है। इस धुएं के गुबार का फैलाव सैकड़ों मीटर दूर तक है। इसके साथ ही जहां से यह धुआं निकल रहा है वहां धधकते ज्वालामुखी की आग दिखाई देती है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें