केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे, जहां वह अग्रोहा में अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, देशभर में आज ईद-उल-फितर मनाया जा रहा, पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दीं। उधर, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हराया। वहीं, म्यांमार में भूकंप से 1700 लोगों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 8 मिलियन डॉलर की मदद मांगी। दूसरी ओर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' भारत सहित दुनियाभर में दो घंटे तक ठप रहा, जिससे यूजर्स को परेशानी हुई। कठुआ में तीन संदिग्धों की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की। वहीं, फ्रांस की मंत्री ने अमेरिकी राजनयिकों पर फ्रांसीसी कंपनियों में दखल देने का आरोप लगाया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें