फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs CSK: नीतीश राजस्थान के लिए पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज, 21 गेंदों में जड़ा पचासा

Sun, 30 Mar 2025 08:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

राजस्थान की शुरुआत इस मैच में झटके के साथ हुई थी। खलील अहमद ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (4) को अश्विन के हाथों कैच कराया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए नीतीश राणा आए। उन्होंने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की और पावरप्ले में राजस्थान का स्कोर 80 रन के करीब पहुंचाया।
विज्ञापन
1 of 5
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने महज 21 गेंदों में करियर का 19वां अर्धशतक जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजों को परेशान किया। हालांकि, धोनी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। बता दें कि, आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला राजस्थान और चेन्नई के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान की शुरुआत इस मैच में झटके के साथ हुई थी। खलील अहमद ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (4) को अश्विन के हाथों कैच कराया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए नीतीश राणा आए। उन्होंने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की और पावरप्ले में राजस्थान का स्कोर 80 रन के करीब पहुंचाया। इस तरह राजस्थान सीएसके के खिलाफ तीसरा बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। राजस्थान ने पावरप्ले में 79/1 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 5
चेन्नई बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

रन/विकेट टीम स्थान वर्ष
81/1 राजस्थान रॉयल्स अबू धाबी 2021
80/1 लखनऊ सुपर जायंट्स चेन्नई 2023
79/1 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई 2025*
78/0 मुंबई इंडियंस मुंबई 2008

4 of 5
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरे बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश ने 36 गेंदों में 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 225 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और पांच छक्के लगाए। पावरप्ले में उन्होंने 58 रन बनाए। इसी के साथ वह राजस्थान के लिए पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामलें में शीर्ष पर जोस बटलर हैं, जिन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 66* रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI

पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

रन बल्लेबाज विपक्षी टीम स्थान वर्ष
66* जोस बटलर दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2018
62* यशस्वी जायसवाल कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 2023
58 नीतीश राणा चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी 2025*
54 जोस बटलर सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद 2023
54 जोस बटलर गुजरात टाइटंस मुंबई 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें