फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली में गरीबों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, PM मोदी का श्रीलंका दौरा; दुनिया पर मंदी का साया

Sat, 05 Apr 2025 05:54 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
Top News - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आज से गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं,  पीएम नरेंद्र मोदी आज पड़ोसी श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात कर ऊर्जा, रक्षा, डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में 10 समझौतों पर चर्चा करेंगे। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के बाद चीन ने टिकटॉक डील से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। मौसम की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत में छह दिन लू का कहर रहेगा, जबकि दक्षिण में बारिश होगी। वहीं, राष्ट्रपति ने आव्रजन विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। वहीं, चीन के जवाबी टैरिफ से अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। न्यूयॉर्क कोर्ट में एआई वकील पेश किए जाने का मामला सामने आया।  वहीं, सायरा बानो ने मनोज कुमार को याद करते हुए निजी किस्से साझा किए। आईपीएल की बात करें तो लखनऊ ने मुंबई को हराया। वहीं, जापान और ईयू ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में गरीबों को आज से मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, 10 लाख तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज
दिल्ली में गरीबों को आज से आयुष्मान का लाभ मिलेगा। इस सुविधा के तहत पंजीकृत व्यक्ति दिल्ली सहित देशभर के निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। सुविधा को शुरू करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
पीएम मोदी थाईलैंड से श्रीलंका रवाना - फोटो : ANI
श्रीलंका में आज राष्ट्रपति दिसानायके संग वार्ता करेंगे पीएम मोदी; विभिन्न क्षेत्रों में होंगे 10 समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका में हैं। यहां पीएम मोदी श्रीलंका के साथ समग्र द्विपक्षीय विशेषकर ऊर्जा, व्यापार, संपर्क, डिजिटलीकरण और रक्षा के क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूती देंगे। मोदी शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करेंगे। जिसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने समेत लगभग 10 करार होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : पीटीआई
आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का रक्षामंत्री राजनाथ करेंगे उद्घाटन; IOS सागर को दिखाएंगे हरी झंडी
इस साल नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का पहला चरण शनिवार को कर्नाटक के कारवार में आयोजित होगा। नौसेना के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आधार पर इसका आयोजन होगा। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंद महासागर पोत -आईओएस सागर को हरी झंडी दिखाएंगे। एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, यह पहल हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के देशों के साथ सहयोग और भारत की महासागर (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एक्रॉस द रीजन) दृष्टिकोण को बढ़ावा देगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई
लगभग तय थी टिकटॉक डील, ट्रंप के टैरिफ से पीछे हटा चीन 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर एक सौदा (डील) तक कर लिया था, जिसमें एप्प का संचालन अमेरिका में एक नई कंपनी के जरिए किया जाना था। इस कंपनी में ज्यादातर हिस्सेदारी और नियंत्रण अमेरिकी निवेशकों के पास होता, जबकि चीनी कंपनी बाइटडांस के पास केवल थोड़ा ही हिस्सा रहता। इस बातचीत से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 12
मुंबई में हीटवेव का अलर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
उत्तर पश्चिम भारत में छह दिन लू, हिमाचल से हरियाणा तक आसमान से बरसेगी आग; दक्षिण भारत में बारिश
उत्तर पश्चिम भारत के लिए अगले छह दिन भारी पड़ने वाले हैं। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आसमान से आग बरसेगी और दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हिमाचल प्रदेश से लेकर हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान व पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलेगी। एनसीआर में आठ अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
संसद - फोटो : एएनआई (फाइल)
आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025 को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; सरकार ने जारी की अधिसूचना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह कानून बना गया है। अब भारत में प्रवेश करने, रहने या देश से बाहर जाने के लिए जाली पासपोर्ट या वीजा का उपयोग या उसे देने पर दो से सात वर्ष तक की कैद और एक लाख से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
डोनाल्ड ट्रंप के लिए खतरा बन रहे शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला
चीन की जवाबी कार्रवाई, सहमे शेयर बाजार; बड़ी गिरावट से बेपरवाह ट्रंप गोल्फ कोर्स पहुंचे
अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट देखी गई जब चीन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) का जवाबी हमला किया। बता दें कि, डाउ जोन्स 1,600 अंकों से ज्यादा गिर गया, यानी कुल चार फीसदी की गिरावट। वहीं एसएंडपी 500 में  4.7 फीसदी की गिरावट आई। जबकि नैस्डैक, जो टेक्नोलॉजी कंपनियों का इंडेक्स है) 5.3 फीसदी टूटा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
एआई - फोटो : अमर उजाला
न्यूयॉर्क की कोर्ट में आया अजीबोगरीब मामला, दलील देने के लिए याचिकाकर्ता ने वकील की जगह पेश किया एआई अवतार
न्यूयॉर्क की अपील कोर्ट में हाल ही में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। दरअसल, न्यूयॉर्क स्टेट सुप्रीम कोर्ट की अपील बेंच में 26 मार्च को एक केस की सुनवाई हो रही थी। यह नौकरी से जुड़ा मामला था, जिमसें याचिकाकर्ता जेरोम डेवाल्ड को अपनी दलील पेश करनी थी। लेकिन जब वीडियो स्क्रीन पर उनका वकील दिखाई दिया, तो जज कुछ ही सेकंड में समझ गए कि कुछ गड़बड़ है। जजों को समझ में आ गया कि जो व्यक्ति वीडियो स्क्रीन पर मामले की दलील पेश कर रहा है, उसके पास न तो कानून की डिग्री है और न ही वास्तव में उसका कोई अस्तित्व है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
मनोज कुमार - फोटो : एक्स
मासूम इतने कि भौंरे से डर जाते मनोज कुमार, सायरा बानो ने साझा किए अभिनेता से जुड़े दिलचस्प किस्से
अभिनेत्री सायरा बानो ने मनोज कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा और अभिनेता के साथ अपनी पहली फिल्म के अनुभवों को साझा किया। अभिनेत्री ने एक असाधारण इंसान के साथ असाधारण अभिनेता भी बताया। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
LSG vs MI: लखनऊ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बरकरार रखा अपना दबदबा, हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन भी नहीं आया काम 
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने भी पचासा जड़ा लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई और मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
Shigeru Ishiba, Ursula von der Leyen - फोटो : ANI (FILE)
अब जापान और यूरोपीय संघ भी लगाएंगे अमेरिका पर जवाबी टैरिफ, बढ़ा मंदी का खतरा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक टैरिफ ने वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ा दी है। चीन के बाद अब जापान व यूरोपीय संघ (ईयू) ने भी अमेरिका पर जवाबी शुल्क (टैरिफ) लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी मित्र देश जापान के पीएम ने कहा, टैरिफ ने राष्ट्रीय संकट पैदा कर दिया है, जबकि यूरोपीय संघ ने भी ट्रंप को चेता दिया है कि उनके पास टैरिफ का सामना करने के लिए मजबूत उपाय हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें