BJP Flag
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बंगलूरू में 18 अप्रैल से
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 18 से 20 अप्रैल तक बंगलूरू में होगी। बैठक से पहले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए गतिविधि तेज हो गई है। चर्चा है कि भाजपा को 30 मार्च से शुरू हो रहे हिंदू नववर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह में नया अध्यक्ष मिल सकता है। नए अध्यक्ष के निर्वाचण के बाद परिषद की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगेगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तेलंगाना और हरियाणा में नए अध्यक्ष के लिए बातचीत अंतिम दौर में है।
यहां पढ़ें पूरी खबर