फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यूपीआई से लेन-देन पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि; पुलिस हिरासत में किसान नेता डल्लेवाल, पढ़ें सुर्खियां

Wed, 19 Mar 2025 09:25 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में भीम यूपीआई से लेन-देन करने पर प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया। उधर, केंद्र सरकार के साथ बैठक खत्म होने के बाद खनौरी व शंभू बॉर्डर लौट रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आइए पढ़ते हैं दिनभर की अहम खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 12
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। इसमें भीम यूपीआई से लेन-देन करने पर प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र में छह लेन वाले ग्रीनफील्ड हाईस्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दी गई। उधर, केंद्र सरकार और किसान संगठनों की बुधवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक बेनतीजा रही। बैठक खत्म होने के बाद खनौरी व शंभू बॉर्डर लौट रहे किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर व अन्य किसान नेताओं को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं मेरठ में एक विवाहित महिला मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बर्बरता से मार डाला। इसके बाद शव के टुकड़े किए और ड्रम में रखकर चिनाई करा दी। इसके बाद बेवफा पत्नी ने शिमला जाकर प्रेमी के साथ मौज मस्ती भी की। जब वापस आई तब पत्नी ने अपने पति की हत्या की जानकारी परिवार को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई (फाइल)

UPI से लेन-देन पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि, महाराष्ट्र में बनेगा हाईवे, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। इसमें भीम यूपीआई से लेन-देन करने पर प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र में जेएनपीए पोर्ट (पगोटे) से चौक (29.219 किमी) तक छह लेन वाले ग्रीनफील्ड हाईस्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दी गई। केंद्रीय कैबिनेट ने नए राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम को भी स्वीकृत किया। कैबिनेट ने असम के नामरूप में यूरिया प्लांट के निर्माण को भी मंजूर किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 12
डल्लेवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : संवाद

केंद्र के साथ बैठक बेनतीजा, डल्लेवाल और पंधेर समेत कई किसान नेता हिरासत में
केंद्र सरकार और किसान संगठनों की बुधवार काे चंडीगढ़ में हुई बैठक बेनतीजा रही। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग पर सहमति नहीं बन पाई। वहीं, बैठक खत्म होने के बाद खनौरी व शंभू बॉर्डर लौट रहे किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर व अन्य किसान नेताओं को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस ने खनौरी व शंभू बॉर्डर पर किसानों का मंच व टेंट भी उखाड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला

'लड़की ही बदतमीज थी हमारी...सौरभ करता था ब्लाइंड लव', मां ने खोले मुस्कान के राज
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक विवाहित महिला मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बर्बरता से मार डाला। इसके बाद शव के टुकड़े किए और ड्रम में रखकर चिनाई करा दी। इसके बाद बेवफा पत्नी ने शिमला जाकर प्रेमी के साथ मौज मस्ती भी की। जब वापस आई तब पत्नी ने अपने पति की हत्या की जानकारी परिवार को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में मुस्कान की मां की प्रतिक्रिया सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 12
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस दिन से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण, आधार अनिवार्य
चारधाम यात्रा के लिए कल से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि इस बार आधार प्रमाणित पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण करते समय आधार कार्ड की डिटेल देना जरूरी किया गया है। यात्रा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ही ऑनलाइन होंगे, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 12
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

'बाकी सब माफ, ये नहीं...कब्र से भी खोदकर निकालेंगे', नागपुर हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस
औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर नागपुर में भड़की हिंसा की आंच से पूरे महाराष्ट्र का माहौल गर्म है। इस हिंसा में हिंसा के बाद नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा में तीन उपायुक्त (डीसीपी) समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पांच नागरिक भी जख्मी हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने भी ऐसा किया है उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे। उन्होंने कहा किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 12
पीएम नरेंद्र मोदी और सपा सांसद जया बच्चन। - फोटो : ANI

जया बच्चन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- फिल्मी सितारों से ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं नरेंद्र मोदी
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश में फिल्मी सितारों से भी ज्यादा कोई लोकप्रिय नेता है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। मोदी के नाम के कारण ही भाजपा नेता चुनाव जीतते हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या को लेकर हुए खुलासे। - फोटो : John F. Kennedy Presidential Library and Museum, Boston

राष्ट्रपति रहते हुए कैसे हुई थी जॉन एफ. कैनेडी की हत्या
डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर उनकी सरकार ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या से जुड़े कई गुप्त दस्तावेजों को रिलीज यानी डिक्लासिफाई कर दिया है। गौरतलब है कि कैनेडी की 1963 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, तब से लेकर अब तक उनकी हत्या की साजिश से जुड़ी कई कहानियां प्रचलित हुई हैं। जहां जेएफके के कई समर्थक इसे सोवियत संघ की साजिश मानते रहे, वहीं कुछ धड़ों ने इसके पीछे अमेरिका के डीप स्टेट का जिक्र किया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
धोनी - फोटो : ANI

आईपीएल के इस सत्र के बाद धोनी लेंगे संन्यास? उथप्पा ने दिया जवाब
आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी को चौके- छक्कों की बरसात करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने धोनी के संन्यास पर बात की है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
जगदीप धनखड़, राज्यसभा अध्यक्ष - फोटो : ANI

राज्यसभा में उठी सांसद निधि को बढ़ाकर 20 करोड़ करने की मांग, सभापति बोले- चर्चा की जरूरत
राज्यसभा में बुधवार को सांसद निधि बढ़ाने का मुद्दा उठा। सपा से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सांसद निधि को पांच करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ करने की मांग की। इस मुद्दे पर राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सदन में मुफ्त सुविधाओं, सब्सिडी जैसे मुद्दों पर व्यवस्थित चर्चा और सरकारी निवेशों के व्यापक हित के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
सीएम सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचे - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव अशोकनगर में हादसे का शिकार
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रंगपंचमी के अवसर पर बुधवार को अशोकनगर स्थित मां जानकी धाम करीला पहुंचे, यहां मीडिया से बातचीत के दौरान सीढ़ी टूट गई। जिस पर खड़े सीएम और अन्य लोग अचानक लडखड़ा गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

12 of 12
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी लागू होगी नई उत्पाद नीति
बिहार की तर्ज पर अब झारखंड में हेमंत सरकार नई उत्पाद नीति लाने के तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, राज्य में नई उत्पाद नीति एक मई से लागू हो सकती है। नई उत्पाद नीति के अनुसार, पूर्व की भांति खुदरा शराब की बिक्री हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें