आज की सुर्खियों में देश-विदेश की सबसे अहम और सकारात्मक घटना अमेरिका से सामने आई। भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर नौ महीने बाद अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटे। स्पेसएक्स का यान फ्लोरिडा के समुद्र में उतारा गया। इसके अलावा भारतीय निर्वाचन आयोग की खबर भी अहम रही। चुनाव आयोग ने कहा है कि फर्जीवाड़े पर नकेल कसने के लिए अब पैन कार्ड की तर्ज पर मतदाताओ के पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। देश की एक अन्य अहम खबर जम्मू-कश्मीर से आई। पड़ोसी देश पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के हमलों को देखते हुए सेना ने गश्त बढ़ाने का फैसला लिया है। चौथी बड़ी खबर व्यापार जगत से सामने आई। सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत पहली बार एक लाख के पार गई है। इन चार शीर्ष खबरों के अतिरिक्त आज यानी बुधवार को होने वाली अहम घटनाएं भी सुर्खियों में रहीं। इसमें राष्ट्रीय राजधानी से आई खबर अहम रही। भाजपा की सरकार बनने के बाद आज पहली बार दिल्ली नगर निगम का बजट पास कराया जाएगा। 20 मार्च को मनाया जाने वाला वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे भी सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट के छह न्यायाधीशों का मणिपुर जाने का फैसला भी चर्चा में है। अंतरराष्ट्रीय जगत में सुनीता विलियम्स समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के अलावा रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर बनी सहमति सबसे अहम घटना रही। एक अन्य अहम घटना पश्चिम एशिया से आई। यहां इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बंधकों की मुक्ति होने तक हमास के खिलाफ कार्रवाई बंद नहीं करने का साफ संदेश दे दिया है। कनाडा के नए प्रधानमंत्री कार्नी की ऑस्ट्रेलिया के साथ अरबों डॉलर की डील का फैसला भी चर्चा में है। खेल जगत में बीसीसीआई से जुड़ी रिपोर्ट चर्चा में है। दरअसल, विराट कोहली ने विदेश दौरों पर खिलाड़ियों के परिवारों की मौजूदगी पर बड़ा बयान दिया है। अब माना जा रहा है कि विराट की मांग पर खिलाड़ियों के परिवार की यात्रा से जुड़े नियम में बदलाव किया जा सकता है। मनोरंजन जगत में शादी के बाद सिल्वर स्क्रीन पर अदिति राव हैदरी की वापसी से जुड़ी खबर सर्वाधिक चर्चा में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, राजनीति और खेल जगत की अहम खबरें
विज्ञापन
2 of 13
सुनीता विलियम्स की वापसी
- फोटो : नासा
Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स-विल्मोर को लेकर फ्लोरिडा में उतरा स्पेसएक्स ड्रैगन
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। खास बात ये है कि इस मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 13
मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्रीय गृह सचिव के बीच हुई बैठक।
- फोटो : ANI
ECI: आधार कार्ड से लिंक होगा मतदाता पहचान पत्र, केंद्रीय गृह सचिव और मुख्य चुनाव आयुक्त की बैठक में हुआ फैसला
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने का काम संविधान के अनुच्छेद 326 के प्रावधानों के अनुसार ही किया जाएगा। इस संबंध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और चुनाव आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ जल्द ही आगे की चर्चा करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 13
सीमा सुरक्षा बल (प्रतीकात्मक)
- फोटो : ANI
High Alert : पाकिस्तान में आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, सेना को गश्त बढ़ाने के निर्देश
पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर हाईअलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षाबलों को गश्त और तलाशी अभियान बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राजनेताओं और सुरक्षा प्राप्त वीआईपी को सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 13
आज सोने-चांदी का भाव
- फोटो : ANI
Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का भाव, 91 हजार के पार पहुंचा; चांदी पहली बार एक लाख के पार
सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी जारी है। मंगलवार को सोना 500 रुपये महंगा होकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, सोमवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये बढ़कर 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 450 रुपये चढ़कर 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 13
विराट और रोहित परिवार के साथ
- फोटो : PTI
BCCI: विराट की मांग पर खिलाड़ियों के परिवार की यात्रा से जुड़े नियम में हो सकता है बदलाव; रिपोर्ट में खुलासा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही विदेश दौरे पर परिवार के साथ खिलाड़ियों के यात्रा करने के नियम में बदलाव कर सकता है। भारतीय खिलाड़ियों को परिवार के साथ निर्धारित समय से ज्यादा समय गुजारने के लिए बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। बता दें कि, हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विदेशी दौरे के दौरान परिवार की मौजूदगी सीमित करने के नियम पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि जब खिलाड़ी दौरे के दौरान खराब दौर से गुजर रहा होता है तो उस वक्त परिवार के सदस्य की भूमिका अहम हो जाती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 13
बढ़ता तापमान चिंताजनक
- फोटो : अमर उजाला
Weather: पश्चिमी हिमालयी इलाकों में आज से बदलेगा मौसम, 25 से दिल्ली- हरियाणा व पंजाब में बढ़ेगा तापमान
उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन 19 मार्च से एक नया मगर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इसके कारण पश्चिमी हिमालयी इलाकों में मौसम बदल सकता है। दूसरी ओर ओडिशा में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और राज्य के अधिकतर इलाके लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 31 मार्च के बीच दिल्ली समेत हरियाणा और पंजाब के अधिकतर इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार कर सकता है। दिल्ली में 19 से 21 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
8 of 13
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
MCD Budget : आज पास होगा दिल्ली नगर निगम का बजट, सदन में हंगामा होने के आसार
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का बजट बुधवार को सदन में पास होगा। इस दौरान विभिन्न मदों में राशि बढ़ाने के साथ-साथ कम भी की जा सकती हैं। आप के वरिष्ठ पार्षद एवं नेता सदन मुकेश गोयल की ओर से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करने की संभावना हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
9 of 13
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश
- फोटो : एएनआई
Manipur: छह सुप्रीम कोर्ट जज 22 को मणिपुर के राहत कैंप जाएंगे, कांग्रेस ने की सराहना
कांग्रेस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के छह जजों के मणिपुर दौरे के फैसले का स्वागत किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर न जाने पर जमकर की आलोचना की। बता दें कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और पांच अन्य जज 22 मार्च को मणिपुर के राहत शिविरों का दौरा करेंगे, जहां जातीय हिंसा से प्रभावित लोग शरण लिए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 13
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : ANI
Gaza Airstrikes: 400+ मौतों के बाद इस्राइली PM नेतन्याहू की चातवनी
इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष दुनियाभर के लिए संकट के जैसा है। जहां एक फिर मंगलवार तड़के इस्राइल ने गाजा पट्टी पर जोरदार हमला किया। इस्राइल के इस भयावह हमले ने गाजा पट्टी में एक बार फिर तबाही मचा दी। कहा जा रहा है कि युद्ध विराम लागू होने के बाद से इस्राइल का ये सबसे बड़ा हवाई हमला है, जिसमें 400 से ज्यादा फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसी बीच इस हमले को लेकर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है। उन्होंने हमास को इस्राइली कैदियों की रिहाई को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर..
11 of 13
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : ANI/रॉयटर्स
ट्रंप-पुतिन वार्ता: सीमित शांति समझौते पर सहमति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद रूस ने एलान किया है कि वह अगले 30 दिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा। बातचीत के दौरान पुतिन कहा कि संघर्ष का समाधान व्यापक, टिकाऊ और दीर्घकालिक होना चाहिए, जिसमें रूस के अपने सुरक्षा हितों और युद्ध के मूल कारणों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
अदिति राव हैदरी
- फोटो : instagram
चिरंजीवी की अगली फिल्म में अदिति राव हैदरी की एंट्री!
अदिति राव हैदरी को लेकर खबर है कि वह अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित एक आगामी प्रोजेक्ट में मेगास्टार चिरंजीवी के साथ काम करने के लिए बातचीत कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अनाम फिल्म में अदिति राव हैदरी को मुख्य अभिनेत्री तौर पर कास्ट किया जाएगा। यह साउथ अभिनेता सिद्धार्थ के साथ उनकी शादी के बाद पहली फिल्म होगी। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में मिलेगी दांत से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधा (प्रतीकात्मक)
- फोटो : Freepik.com
World Oral Health Day : मुस्कान को सुंदर बनाएगा AI आधारित रोबोट, सर्जरी सहित मिलेंगी कई सेवाएं
20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाएगा। इसी बीच मौलाना आजाद दंत विज्ञान संस्थान में जल्द रोबोटिक मशीन आएगी। यह दिल्ली का पहला संस्थान होगा जिसमें रोबोटिक की मदद से सर्जरी सहित दूसरी सुविधाएं मिलेगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित रोबोट की मदद से चेहरे की मुस्कान सुंदर होने के साथ स्वस्थ बनेगी। इस सुविधा के लिए मौलाना आजाद दंत विज्ञान संस्थान में जल्द रोबोटिक मशीन आएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर