Sunita Williams Splashdown Photos: सुनीता विलियम्स, बैरी विल्मोर समेत चार अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। स्पेसएक्स का ड्रैगन यान अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतरा। समुद्र से बाहर लाने की रोमांचक प्रक्रिया जारी है। नासा के सौजन्य से जारी पहली तस्वीरें अमर उजाला पर देखिए
विज्ञापन
1 of 9
NASA के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर और फ्लोरिडा के समुद्र में उतरा स्पेसएक्स का
- फोटो : नासा
Sunita Williams Splashdown: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। नासा ने अपने यूट्यूब पर इसका सीधा प्रसारण किया। नासा के सौजन्य से पहली तस्वीरें आ गई हैं। जब एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का यान ड्रैगन फ्लोरिडा के समुद्र में उतरा। रेस्क्यू टीम यान को नावों की मदद से किनारे की तरफ ले जा रही है। अब सबसे पहले निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस को स्ट्रेचर से नासा के फ्लोरिडा स्टेशन के करीब स्थित लैब में ले जाया जाएगा, जहां उनकी और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से लौटे अंतरिक्ष यात्रियों की जांच होगी।
विज्ञापन
2 of 9
फ्लोरिडा के समुद्र में स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स / नासा
फ्लोरिडा के समुद्र में उतरने के बाद पहली तस्वीर आते ही सुनीता विलियम्स के परिजनों औऱ पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत में परिजनों ने आरती पूजा कर ईश्वर का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
3 of 9
सुनीता विलियम्स की वापसी पर नासा ने जारी की तस्वीर
- फोटो : nasa
अपनी तीसरी अंतरिक्षा यात्रा पर बनाया रिकॉर्ड
सुनीता विलियम्स 5 जून 2024 को अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा पर गईं थीं, जिसमें वे 286 दिनों तक अंतरिक्ष में रहीं और एक नया रिकॉर्ड बनाया। सुनीता विलियम्स ने अपने तीन मिशनों के दौरान कुल मिलाकर 608 घंटे अंतरिक्ष में बिताए हैं और वे अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले नासा के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बन चुकी हैं।
4 of 9
सुनीता विलियम्स की वापसी पर नासा ने जारी की तस्वीर
- फोटो : nasa
2013 में अंतरिक्ष की दूसरी यात्रा की
बात अब अगर सुनीता विलियम्स के दूसरे यात्रा की करें तो सुनीता विलियम्स ने अपनी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा 15 जुलाई 2013 को की थी, जब वे STS-127 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गईं। इस मिशन में उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य किए।
विज्ञापन
5 of 9
सुनीता विलियम्स की वापसी पर नासा ने जारी की तस्वीर
- फोटो : nasa
तीन बार अंतरिक्ष यात्रा कर बनाया रिकॉर्ड
सुनीता विलियम्स ने इस अंतरिक्ष यात्रा के साथ एक रिकॉर्ड बनाया है। अब वे कुल तीन बार अंतरिक्ष यात्रा करने वाली अंतरिक्ष यात्री बन गई है। बता दें कि सुनीता ने अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा 5 दिसंबर 2006 को की थी। इस मिशन को STS-116 नाम दिया गया था, जो एक शटल मिशन था। सुनीता नासा के अंतरिक्ष यात्री के रूप में इस यात्रा में शामिल हुईं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर काम किया। यह उनकी पहली यात्रा थी, जिसमें उन्होंने लगभग 193 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर कई वैज्ञानिक प्रयोग किए और स्पेस स्टेशन के निर्माण में योगदान दिया।
विज्ञापन
6 of 9
फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकले अंतरिक्ष यात्री
- फोटो : नासा
स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकले अंतरिक्ष यात्री
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। साथ ही फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स ड्रैगन से बारी-बारी से बाहर निकाला जा करहा है, जिसमें स्पेसएक्स ड्रैगन से रूसी अंतरिक्ष यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
7 of 9
अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स की पहली झलक
- फोटो : नासा
स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकलीं सुनीता
कुल 286 दिनों के बाद धरती पर वापस आईं सुनीता विलियम्स कोस्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकाला गया। स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकलते ही सुनीता ने वहां उपस्थित लोगों को हाथ दिखाकर अभिवादन किया।
8 of 9
फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकले अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर
- फोटो : नासा
स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकले विल्मोर
सुनीता विलियम्स के साथ अंतरिक्ष में लंबा समय गुजारने के बाद आखिरकार आज फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकलने वाले तीसरे अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर रहे।
फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकले अंतरिक्ष यात्री
- फोटो : नासा
पहले बाहर निकलने वाले यात्री निक हेग
फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से सबसे पहले बाहर निकलने वाले अंतरिक्ष यात्री निक हेग रहे। बाहर निकाले जाने से पहले नासा के सौजन्य से मिले वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों अंतरिक्ष यात्री अभिवादन कर रहे हैं।