अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनसे व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध किया है और दोनों के संबंध अच्छे हैं। उधर, राम मंदिर ट्रस्ट चढ़ावा विवाद के बाद एसबीआई के साथ उसके वित्तीय प्रबंधन में बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है। वहीं, पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है, जबकि 20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। महिला आरक्षण और परिसीमन के लिए केंद्र सरकार संसद में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश तेज कर रही है। खेल जगत की बात करें तो फीफा विश्व कप में मोरक्को ने कनाडा को हराकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ को बंद घरों और बदले पतों जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बावजूद देश के 166 बड़े जलाशयों में केवल 26 प्रतिशत पानी ही भर पाया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से छह देशों के दौरे पर रवाना होंगे, जहां द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। वहीं, ईरान में सर्वोच्च नेता रहे अली खामेनेई के जनाजे के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया, जबकि रेजा पहलवी ने पूरे आयोजन को 'प्रचार का तमाशा' बताया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इस्राइली पीएम नेतन्याहू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
'नेतन्याहू जानते हैं, बॉस कौन है': ट्रंप बोले- इस्राइली प्रधानमंत्री ने किया व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में उनसे मुलाकात का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेताओं के बीच अच्छे संबंध हैं और नेतन्याहू जानते हैं कि बॉस कौन है। एक्सियोस को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। (नेतन्याहू) जानते हैं कि बॉस कौन है।" यहां उनका इशारा खुद की ओर था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
कल की बैठक अहम
- फोटो : अमर उजाला
चढ़ावा चोरी प्रकरण: एसबीआई से करार खत्म कर सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, कल की बैठक में लिया जाएगा अंतिम निर्णय
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट का पूरा वित्तीय ढांचा पुनर्गठित किया जाएगा। इसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ मौजूदा व्यवस्था समाप्त कर ट्रस्ट के खातों को किसी अन्य सरकारी अथवा निजी बैंक में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट अब चढ़ावे की गिनती, लेखा-जोखा और वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह पेशेवर व्यवस्था के तहत संचालित करना चाहता है। इसके लिए स्थायी चार्टर्ड अकाउंटेंट, मैनेजमेंट ग्रेजुएट, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों और अनुभवी बैंक कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
पूरे देश में पहुंचा मानसून
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
पूरे देश में पहुंचा मानसून: 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान की संभावना, दिल्ली-NCR के लिए यलो अलर्ट जारी
मानसून देश के सभी राज्यों में पहुंच चुका है। गुजरात में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गुजरात के मेंडरडा इलाके में समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में चार गाड़ियां फंस गईं, जिसमें से 19 लोगों का बचाया गया। महाराष्ट्र के भिवंडी में बाजार में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। दुकानें बंद हो गईं। लोग कमर तक डूबकर सड़क पार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
संसद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
क्या है BJP की रणनीति?: संसद में दो तिहाई बहुमत के लिए मोदी सरकार ने लगाया जोर, अब NCP पवार के बागियों पर नजर
महिला आरक्षण और परिसीमन के लिए संसद के दोनों सदनों में जरूरी दो तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए मोदी सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस क्रम में तृणमूल, शिवसेना यूबीटी में हुई टूट से उत्साहित भाजपा की निगाहें अब एनसीपी (पवार) पर है। माना जा रहा है कि इस महीने के तीसरे सप्ताह में शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले शरद पवार गुट के छह सांसद एनसीपी (अजित) का दामन थाम सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
मोरक्को ने कनाडा को हराया
- फोटो : Fifa.com
Canada vs Morocco: सह-मेजबान कनाडा का सफर समाप्त, लगातार दूसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में मोरक्को ने सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। स्टार मिडफील्डर अज़्ज़ेदीन औनाही ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे, जबकि इंजरी टाइम में सुफियान रहीमी ने तीसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। अब मोरक्को का सामना 9 जुलाई को बोस्टन में होने वाले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और पराग्वे के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Delhi SIR: बंद घर और बदले पते, पूर्वी दिल्ली में घर-घर भटक रहे हैं बीएलओ; मतदाता सूची अपडेट करना हुआ जटिल
दिल्ली में मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को फील्ड में कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, शकरपुर, जाफराबाद, चांद बाग और जगतपुरी समेत कई रिहायशी इलाकों में घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन में बड़ी संख्या में घर बंद मिल रहे हैं या सूची में दर्ज मतदाता वहां रह ही नहीं रहे हैं। इससे मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य अपेक्षा से अधिक जटिल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
क्यों बढ़ी चिंता?
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Water Crisis: बारिश के बावजूद नहीं भर रहे जलाशय, 166 बड़े बांधों में क्षमता का सिर्फ 26 फीसदी पानी
देश में मानसून लगभग पूरे भारत में सक्रिय है और कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, लेकिन इसके उलट देश के बड़े जलाशयों की तस्वीर गंभीर चिंता पैदा कर रही है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि बारिश का भौगोलिक वितरण बेहद असमान रहने के कारण जलाशय अपेक्षित गति से नहीं भर पा रहे हैं। परिणामस्वरूप देश के 166 प्रमुख बांधों में उनकी कुल क्षमता का केवल 26 प्रतिशत पानी मौजूद है, जबकि लगभग दो-तिहाई जिलों में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर
जयशंकर का आज से छह देशों का दौरा: खाड़ी से अमेरिका तक क्या है नई रणनीति? ये है पूरा कार्यक्रम
विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार से छह देशों के दौरे पर रवाना होंगे। वह कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, यह यात्रा 5 जुलाई से 10 जुलाई तक खाड़ी देशों की होगी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
- फोटो : आईसीसी/एआई/अमर उजाला
Women's T20 World Cup Final: 17 साल बाद इतिहास दोहराने उतरेगा इंग्लैंड, सातवें खिताब पर ऑस्ट्रेलिया की नजर
महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल आज लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही हैं, ऐसे में 17 साल बाद खिताब जीतने की कोशिश कर रहे इंग्लैंड और सातवें खिताब की तलाश में ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
क्या अली खामेनेई के जनाजे पर शुरू हुई सियासत?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
ईरान: पेजेशकियन बोले- आगे बढ़ाएंगे खामेनेई की विरासत; रेजा पहलवी ने बताया 'तमाशा', जनाजे पर क्या कहा?
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजा की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि देश उनके दिखाए रास्ते और उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगा और जिस ध्वज के लिए उन्होंने संघर्ष किया, उसे कभी जमीन पर नहीं गिरने दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर