अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर मालवाहक विमान रनवे से बाहर निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में पांच लोगों की मौत हुई। वहीं, दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की जान गई, मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए। हॉस्टल हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर भी सवाल उठे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। वहीं, मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड में 11 मौतों की पुष्टि हुई और 20 लोगों पर मामला दर्ज किया गया, आबकारी विभाग पर भी कार्रवाई हुई। उधर, 43 साल की शिवानी मेहरोत्रा ने घर और 18 साल की बेटी की जिम्मेदारी के बीच यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराया। सीडीएससीओ की जांच में 199 दवा नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे, जबकि एक नमूना नकली मिला। कश्मीर में डल झील के किनारे फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ, जहां संस्कृति और रचनात्मक संवाद देखने को मिलेगा। बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हुए हैं। रूस-यूक्रेन जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप के दूत कीव पहुंचे और शांति की कोशिशों पर बातचीत की। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी ने एसआईआर को लेकर 13-14 करोड़ नाम हटाने का दावा करते हुए इसे स्कैम बताया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अनम्यूट भारत में जेन जी, सरकार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में भारत के दो पदक पक्के हो गए, जबकि शीतल देवी ने कंपाउंड क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन किया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 12
मियामी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अमेरिका विमान हादसा: मियामी एयरपोर्ट पर मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत; रनवे पर कैसे लगी आग?
अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अमेजन का कार्गो विमान रनवे से बाहर निकल गया। विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी और उसमें आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दो अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 12
Delhi building collapse
- फोटो : PTI
Delhi Building Collapse Live: सत्य निकेतन में गिरी पांच मंजिला इमारत, अब तक छह की मौत; न्यायिक जांच के आदेश
दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था। मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
सत्य निकेतन हॉस्टल हादसा: केंद्र सरकार पर उठे सवाल, राहुल गांधी से लेकर दीपके तक किसने क्या-क्या कहा?
दिल्ली के सत्या निकेतन में छात्र हॉस्टल की इमारत ढहने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। हादसे में तीन छात्रों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर अभिजीत दीपके तक ने पर्याप्त हॉस्टल नहीं होने और छात्रों के असुरक्षित पीजी में रहने का मुद्दा उठाया। दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने राहत-बचाव और इलाज के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
बंडा शराब कांड के बाद अस्पताल पहुंचीं एसीएस रस्तोगी
- फोटो : अमर उजाला
सागर जहरीली शराब कांड: 11 लोगों के मौत की हुई पुष्टि, 20 लोगों पर मामला हुआ दर्ज; आबकारी विभाग पर भी एक्शन
मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों का इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 12
शिवानी मेहरोत्रा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
18 साल की बेटी, घर की जिम्मेदारी व पहाड़ों का जुनून: शिवानी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा; कैसे?
15 अगस्त, 2026। सुबह का वक्त। यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, रूस का माउंट एलब्रुस। तापमान करीब माइनस 15-20 डिग्री सेल्सियस। तेज बर्फीली हवाएं चल रही थीं और चारों तरफ दूर-दूर तक सिर्फ बर्फ ही दिखाई दे रही थी। उसके बीच जब एक भारतीय महिला ने अपने हाथों से तिरंगा फहराया, तो वह पल सिर्फ एक पर्वत फतह करने का नहीं, बल्कि अपने भीतर के डर और उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ने का था। यह महिला थीं 43 वर्षीय शिवानी मेहरोत्रा। शिवानी के लिए यह चढ़ाई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। परिवार की जिम्मेदारियों, 18 साल की बेटी और रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी के बीच उन्होंने अपने एक पुराने सपने को जिंदा रखा था और वह था पहाड़ों की ऊंचाइयों तक पहुंचने का सपना। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
दवाओं की गुणवत्ता की जांच
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
बड़ा सवाल: सीडीएससीओ की जांच में 199 दवा के नमूने गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे, एक नकली मिला; कितनी दवाएं असरहीन?
जिस दवा के भरोसे मरीज बीमारी से लड़ता है, अगर उसमें जरूरी दवा की मात्रा ही बहुत कम हो तो इलाज का असर भी सवालों के घेरे में आ जाता है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जांच में 199 दवा नमूने मानक गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
डल झील
- फोटो : अमर उजाला
डल झील की लहरों पर उतरेंगी कश्मीर की यादें: फिल्म फेस्टिवल आज से, साथ ही संस्कृति और रचनात्मक संवाद का महाकुंभ
कल्पना कीजिए...खुले आसमान के नीचे सितंबर की शुरुआती सर्द रात हो, सामने डल झील का शांत पानी और स्क्रीन पर शम्मी कपूर 'कश्मीर की कली' में थिरक रहे हों। 7 से 10 सितंबर तक श्रीनगर में हर रात आठ बजे से ठीक ऐसा ही जादुई नजारा दिखने वाला है। जंगली, आरजू और यश चोपड़ा की कभी-कभी जैसी कालजयी फिल्में डल झील पर बने फ्लोटिंग सिनेमा में प्रदर्शित की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
बिग बॉस 20: आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम तक, सीजन 20 में शामिल हुए ये प्रतिभागी; जानें इनके बारे में सबकुछ
इंतजार की घड़ियां आखिर पूरी हो गई हैं। चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन का आगाज हो चुका है। सलमान खान ने बतौर होस्ट एक बार फिर कमान संभाली है। आज 06 सितंबर को प्रीमियर एपिसोड में दबंग खान ने 15 प्रतिभागियों की घर में एंट्री कराई। माहौल काफी रोमांचक रहा। सलमान खान का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। इस बार घर के अंदर कौन-कौन गया है? पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
अमेरिकी दूतों का स्वागत करते यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की
- फोटो : एक्स/वोलोदिमिर जेलेंस्की
रूस-यूक्रेन जंग: व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के दूत; क्या खत्म होगी जंग?
अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जरेड कुशनर ने रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में बैठक की। यह यूक्रेन की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। दोनों रूस के साथ जंग को खत्म करने की नई कोशिश के तहत यूक्रेन पहुंचे हैं। बातचीत को उन्होंने 'उत्साह बढ़ाने वाली' बताया। पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
एसवाई कुरैशी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
'13-14 करोड़ नाम हटाना स्कैम': एसआईआर पर पूर्व सीईसी कुरैशी का बड़ा दावा, और क्या-क्या कहा?
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भुवनेश्वर में रविवार को उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को 'अतार्किक, अनुचित, मनमाना और शरारतपूर्ण' बताया। कुरैशी ने कहा कि बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाना एक 'स्कैम' है। उन्होंने दावा किया कि एक कृत्रिम प्रक्रिया के जरिए करीब 15 प्रतिशत आबादी को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
सुप्रिया श्रीनेत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
'जिन्हें गटर कहा, उन्हीं युवाओं ने सरकार से माफी मंगवाई': अनम्यूट भारत में सुप्रिया के बेबाक जवाब; क्या बोलीं?
छप्पन इंच की छाती और स्ट्रॉन्ग मैन की गढ़ी हुई छवि एक मिनट में ढह गई और ढहाने वाले वही युवा थे जिन्हें गटर और दहशतगर्द कहा गया था। कांग्रेस की सोशल मीडिया कमान संभाल रहीं सुप्रिया श्रीनेत ने अमर उजाला के पॉडकास्ट अनम्यूट भारत में कहा कि सबसे बड़ी बात यह हुई है कि लोगों के भीतर का डर खत्म हो गया, और झूठ का कल्चर हमेशा ऊपर से नीचे आता है, नीचे से ऊपर नहीं जाता। पढ़ें पूरी खबर
विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज: भारत के दो पदक पक्के, शीतल देवी ने कंपाउंड क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन किया
भारत ने रविवार को युगल गर्ग, पवन कुमार और तंवी इंगले के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण के दूसरे दिन दृष्टिबाधित वर्ग 1 में कम से कम दो पदक पक्के कर लिए। दृष्टिबाधित वर्ग 1 स्पर्धा में भारत के शानदार प्रदर्शन के साथ कंपाउंड वर्ग के तीरंदाजों ने भी क्वालिफिकेशन में दबदबा बनाया। दुनिया की नंबर एक और मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी ने महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि भारतीय पुरुष और महिला टीम ने भी शीर्ष वरीयता हासिल की। पढ़ें पूरी खबर