फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: सऊदी जाएगी पाकिस्तान-तुर्किये की सेना; जयशंकर का यूएन में सुधार पर जोर; आज चार प्रदेशों में उपचुनाव

Tue, 06 Oct 2026 05:31 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान और तुर्किये ने सऊदी अरब में सैन्य बलों की तेजी से तैनाती के लिए कदम उठाने पर सहमति जताई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत पर जोर दिया है और कहा है कि कुछ देश बदलाव के खिलाफ हैं। उत्तर प्रदेश में जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के नियमों में बदलाव हुआ है, अब पहली बार माइनस मार्किंग होगी और 120 सवाल पूछे जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में नौसेना के पहले फ्लीट सपोर्ट शिप-1 का शुभारंभ करेंगे, जिससे देश की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को तीन खास भारतीय उपहार दिए हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है। देशभर की 22 हाई-सिक्योरिटी लैब में नए वायरस की समय रहते पहचान के लिए तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। गीतकार जावेद अख्तर ने तीन तलाक और वंदे मातरम् विवाद पर अपनी राय रखी है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स में कोचिंग स्टाफ में बदलाव की तैयारी है और सौरव गांगुली की एंट्री की चर्चा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं होगा, पाकिस्तान चैंपियंस ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री रहमान के दौरे को लेकर फोन पर बातचीत से आगे बढ़ने की जरूरत बताई है। अमेरिका में ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन

2 of 12
पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किये में सैन्य बलों की तैनाती पर सहमति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
सऊदी अरब में पाकिस्तान-तुर्किये की सेना होगी तैनात: हूती विद्रोहियों से तनाव के बीच बड़ा फैसला; क्या है योजना?
पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने सऊदी अरब में सैन्य बलों की तेजी से तैनाती के लिए जरूरी कदम उठाने पर सहमति जताई है। यह फैसला सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 12
विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संयुक्त राष्ट्र को ठीक करने पर जोर: जयशंकर बोले- कुछ देश यूएन में सुधार के खिलाफ, क्यों नहीं बदल रही व्यवस्था?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर टिप्पणी की है। बदलाव की जरूरत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े मुद्दों पर यह वैश्विक संस्था अब प्रभावी फैसले लेने में काफी हद तक नाकाम हो रही है। साढ़े चार साल से अधिक समय से चल रहे यूक्रेन-रूस संघर्ष और खाड़ी देशों के टकराव का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, संयुक्त राष्ट्र इस समय गतिरोध में फंसा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 12
bypolls live - फोटो : अमर उजाला
छह सीटों पर उपचुनाव: आज असम की लोकसभा, तीन प्रदेशों में खाली पांच विधानसभा सीटों पर वोट, कहां-किस कारण चुनाव?
आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

5 of 12
जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार माइनस मार्किंग - फोटो : अमर उजाला
यूपीएसएसएससी ने किया बदलाव: जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार माइनस मार्किंग; पूछे जाएंगे 120 सवाल
उत्तर प्रदेश जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया- 2026 में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। परीक्षा नए पैटर्न पर कराने की तैयारी है। पहली बार इस भर्ती परीक्षा में माइनस मार्किंग लागू की जाएगी। कुल 360 अंकों की परीक्षा होगी। 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए तीन अंक निर्धारित होंगे। गलत जवाब देने पर संबंधित प्रश्न के लिए निर्धारित अंक में से एक तिहाई काट लिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 12
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : IANS
फ्लीट सपोर्ट शिप-1 का शुभारंभ: राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में नौसेना को सौंपेंगे एफएसएस-1, बढ़ रही स्वदेशी ताकत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को यहां हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में बेड़ा सहायता जहाज-1 (फ्लीट सपोर्ट शिप-1) का जलावतरण करेंगे। वह बेड़ा सहायता जहाज-5 की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ ही वह उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन की गोलियथ क्रेन का उद्घाटन भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 12
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति को मोदी का खास तोहफा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्विस राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने क्या तोहफा दिया?: तीन भारतीय चीज ने खींचा ध्यान, जानें इन उपहारों की खासियत
स्विट्जरलैंड को दुनिया भर में चीज के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन भारत के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारतीय चीज का खास तोहफा दिया। नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान मोदी ने पार्मेलिन को गुलमर्ग, कोणार्क और येऊर नाम के तीन पुरस्कार विजेता भारतीय चीज भेंट किए। इन तीनों चीज को भारत में विकसित हो रही चीज बनाने की परंपरा की पहचान के तौर पर पेश किया गया। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 12
महामारी आने से पहले अलर्ट होगा भारत? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नया वायरस फैलने से पहले ही मिल जाएगी खबर: देशभर की 22 हाई-सिक्योरिटी लैब में बड़ी तैयारी, कैसे होगी जांच?
अगली महामारी आने का इंतजार करने के बजाय भारत अब नए संक्रमण के शुरुआती संकेत पहले पकड़ने की तैयारी कर रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए नेशनल वन हेल्थ मिशन के तहत देश में 22 बीएसएल-3 और बीएसएल-4 हाई-कंटेनमेंट लैब का नेटवर्क तैयार किया है। खास बात है कि इन लैब्स में केवल इंसानों में फैलने वाले वायरस नहीं, बल्कि पशुओं में फैलने वाले वायरस और असामान्य बीमारियों की भी जांच होगी। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 12
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव: सपा यूपी में उतारेगी अपना तीसरा उम्मीदवार, मंगलवार को होगा नामांकन; रेस में ये नाम सबसे आगे
उत्तर प्रदेश में आगामी 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को यह एलान किया है कि वह मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 12
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर: तीन तलाक मामले और वंदे मातरम् विवाद पर गीतकार के बड़े बयान, कहा- 'यह शर्म की बात है...'
हाल ही में जावेद अख्तर ने अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर बोलने वाले 'सेक्युलर बुद्धिजीवियों' और मुस्लिम समुदाय के नेताओं पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने चल रहे 'वंदे मातरम्' विवाद को लेकर अपनी बात साफ कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस हिंदी को दिए एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और तीन तलाक को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'मुस्लिम पर्सनल लॉ 1937 में आया था। हमें 1947 में आजादी मिली। तो आपने इसमें कोई बदलाव क्यों नहीं किया? पढ़ें पूरी खबर 

11 of 12
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IANS
आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स में नई शुरुआत की तैयारी, मौजूदा कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल खत्म; गांगुली की होगी एंट्री?
दिल्ली कैपिटल्स ने 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से पहले अपने मौजूदा कोचिंग स्टाफ से अलग होने का आधिकारिक एलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए इसकी जानकारी दी। अब एक-दो दिन में नए कोचिंग स्टाफ की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

12 of 12
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
WCL में नहीं होगा भारत-पाक मुकाबला: पाकिस्तान चैंपियंस ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया, पीसीबी ने नहीं दी एनओसी
पाकिस्तान चैंपियंस ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सीजन से नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खेलने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टीम ने सोमवार को टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की। पाकिस्तान चैंपियंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि टीम पीसीबी के फैसले का सम्मान करती है, लेकिन इस बात से निराश है कि उसके खिलाड़ियों को दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान चैंपियंस का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें