मानसून की बारिश से कई राज्यों में मुश्किल बढ़ गई है। 12 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट है और पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भूस्खलन का असर दिख रहा है। उधर, पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा है, लेकिन ट्रंप ने जंग ज्यादा लंबी नहीं चलने की बात कही है। एनडीए में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हैं। शिक्षा मंत्रालय पर खास नजर है और 70 पार मंत्रियों की जिम्मेदारी बदलने के संकेत हैं। महाराष्ट्र में कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने पानी और सलाइन लेने पर हामी भरी है, लेकिन अनशन खत्म नहीं किया है। सीवीसी की रिपोर्ट में सरकारी दफ्तरों से जुड़ी 70 हजार शिकायतों का खुलासा हुआ है। कृष्णा-गोदावरी बेसिन में समुद्र के नीचे जमीन खिसकने के बड़े सबूत मिले हैं। बांग्लादेश के मुस्लिम नाटो से जुड़ने की चर्चा के बीच पाकिस्तान की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं। जनगणना में एआई से जातियों के करोड़ों आंकड़ों का विश्लेषण आसान होने की उम्मीद है। यूक्रेन में मिसाइलों के खतरे के बीच जमीन के नीचे बने स्कूलों में पढ़ाई जारी है। वहीं, भारत ने स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम का सफल परीक्षण कर सैन्य ताकत बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 11
अगले 4-5 दिनों तक बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: अगले 4 दिन और बरसेगा पानी, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट; भूस्खलन से रास्ते बंद
मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। नदियों में उफान से ज्यादातर इलाके बाढ़ की चपेट में हैं, भूस्खलन होने से 200 से अधिक सड़कें बंद हैं और कई इलाकों से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है और 12 से अधिक राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
वायुसेना की स्वदेशी प्रहार क्षमता को मजबूती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दूर बैठा दुश्मन भी खाएगा खौफ: खगंतक-243 का सफल परीक्षण, स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम कैसे बढ़ाएगा सैन्य ताकत?
भारतीय वायुसेना ने स्वदेश में डिजाइन और विकसित किए गए लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (एलआरजीबी) खगंतक-243 का सफल ड्रॉप परीक्षण किया है। वायुसेना ने बताया कि परीक्षण के दौरान हथियार ने सभी निर्धारित उद्देश्यों को पूरा किया। इसे भारत की स्वदेशी सटीक प्रहार क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
पश्चिम एशिया संघर्ष: राष्ट्रपति ट्रंप बोले- जंग ज्यादा लंबी नहीं चलेगी; ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ जारी युद्ध अब 'बहुत ज्यादा लंबा' चलेगा। यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। ईरान पर अमेरिका के नए हमलों के कुछ दिन बाद ट्रंप का यह बयान आया है। दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
एनडीए की नई टीम की आहट: मंत्रालय फेंटे जाएंगे, शिक्षा मंत्रालय हॉट सीट; 70 पार वाले निशाने पर?
राजनीति में कई बार जो होता है, उससे ज्यादा वह बोलता है जो नहीं होता। बुधवार, दो सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन पहले ही बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से लौट चुके थे। दिल्ली में थे, जल संसाधन मंत्रालय के कार्यक्रम में भी गए। इसके बावजूद बुधवार खाली गुजर गया। इस सन्नाटे को समझना हो तो पिछले बुधवार पर लौटना होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
मनोज जरांगे, मराठा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
महाराष्ट्र: जरांगे का अनशन खत्म करने से किया इनकार, पानी और सलाइन लिया; सरकार के सामने क्या शर्त रखी?
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार शाम पानी पीने और सलाइन चढ़वाने पर सहमति जताई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रसाद लाड ने सरकार की ओर से उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद जरांगे उपचार कराने के लिए तैयार हुए। हालांकि, उन्होंने अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि सभी मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
सरकारी विभागों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 70,584 शिकायतें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
सीवीसी की रिपोर्ट में खुलासा: सरकारी ऑफिस भ्रष्टाचार के गढ़, 70 हजार शिकायतें; बैंक-रेलवे सबसे आगे
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की वार्षिक रिपोर्ट 2025 के अनुसार, पिछले साल सरकारी विभागों के खिलाफ कुल 70,584 भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलीं। शिकायतों के मामले में बैंक और रेलवे शीर्ष पर रहे। मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) ने इनमें से 64,905 शिकायतों का निपटारा 31 दिसंबर 2025 तक कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
समुद्र तट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एडॉब स्टॉक
कृष्णा-गोदावरी बेसिन में समुद्र के नीचे खिसकी जमीन?: भारत ने शुरू की जांच, मिले बड़े सबूत
देश में पहाड़ और चट्टानें खिसकने की घटनाएं तो सामने आती रहती हैं, लेकिन समुद्र की गहराई में भी जमीन का बड़ा हिस्सा अचानक खिसकने लगा है। वैज्ञानिकों को बंगाल की खाड़ी में कृष्णा-गोदावरी बेसिन के नीचे समुद्र तल में हुए एक बेहद बड़े भूस्खलन के सबूत मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
मक्का रक्षा गठबंधन में शामिल देशों के नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/तुर्किये राष्ट्रपति कार्यालय
मुस्लिम नाटो में शामिल होने के करीब ढाका: ऑपरेशन सिंदूर से बेचैन पाकिस्तान की नई चाल; भारत की बढ़ेगी चिंता?
पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये की अगुवाई वाले मक्का रक्षा गठबंधन में बांग्लादेश भी शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। ढाका में तमाम मंत्रियों ने ऐसे बयान दिए हैं, जिनसे इसके पुख्ता संकेत मिलते हैं कि बांग्लादेश मक्का रक्षा गठबंधन में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
जनगणना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एडॉब स्टॉक
जनगणना: एआई से जातियों की गणना होगी आसान? करोड़ों आंकड़ों का चुटकी में होगा विश्लेषण
जनगणना न केवल देश का पहला डिजिटल जनसांख्यिकीय सर्वेक्षण होगी, बल्कि प्रशासनिक व तकनीकी इतिहास में नया अध्याय भी लिखेगी। करोड़ों की आबादी से एकत्र विशाल आंकड़ों के तेजी से विश्लेषण और भिन्न वर्तनी वाली जातियों व उपजातियों के वर्गीकरण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आधुनिक डाटा एनालिटिक्स टूल्स के इस्तेमाल की योजना बनाई गई है। पढ़ें पूरी खबर
सायरन के बीच भी जारी रहती हैं कक्षाएं
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
मिसाइलों के साए में पढ़ाई: यूक्रेन में जमीन के नीचे बने 74 स्कूल, बंकर में कैसे हो रही भविष्य की तैयारी?
चार साल से लगातार बरसती मिसाइलों और लड़ाकू विमानों की गर्जना के बीच यूक्रेन के 74 स्कूल भविष्य की पीढी तैयारी करने में जुटे हैं। जमीन के ऊपर नजर डालें तो सिर्फ एक खुला खेल का मैदान या फुटबॉल का टर्फ नजर आता है। लेकिन कई मीटर गहरी मिट्टी और कंक्रीट की मजबूत दीवारों के नीचे उतरें, तो वहां नीले रंग की सुरंगों में सजी क्लासरूम्स, बेंचों पर झूलते छोटे-छोटे बच्चों के पैर और ब्लैकबोर्ड पर लिखे नए सत्र के सबक दिखाई देते हैं। पढ़ें पूरी खबर