फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: दिल्ली में सीएनजी दाम बढ़े; मुंबई में दूध महंगा होगा; नेपाल जलप्रलय के बाद मलबे में जिंदगी की तलाश

Sat, 29 Aug 2026 04:47 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ेगा। मुंबई में भी एक सितंबर से दूध नौ रुपये प्रति लीटर महंगा होने जा रहा है। उधर, नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत व बचाव अभियान जारी है और कई भारतीय सुरक्षित लौटे हैं। इसी बाढ़ के बाद इंफोसिस की सहायक कंपनी के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच जेएसएससी-सीजीएल पास करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, केंद्र सरकार सरकारी मुफ्त कोचिंग योजनाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी कर रही है। पैकेटबंद खाने-पीने की चीजों पर ज्यादा चीनी, नमक और वसा के लिए लाल चेतावनी संकेत लगाने का प्रस्ताव भी सामने आया है। अमेरिका में डाक से मतदान को लेकर ट्रंप प्रशासन ने अदालत के फैसले के खिलाफ अपील की है। कारोबार की दुनिया में सुभाष चंद्रा के मुकेश अंबानी पर लगाए आरोपों ने विवाद खड़ा कर दिया है। दूसरी ओर, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल गई है। खेल जगत में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर हॉकी इंडिया ने 50 लाख रुपये के पुरस्कार का एलान किया है। मनोरंजन की दुनिया में रक्षाबंधन पर कृति सेनन की पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन

2 of 12
सीएनजी की कीमत बढ़ी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्लीवासियों को लगा महंगाई का झटका: फिर से महंगी हुई सीएनजी, आज से बढ़े हुए रेट पर मिलेगी गैस, जानें नए दाम
देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। मंगलवार को सीएनजी की दरों में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसस पहले सीएनजी की दरों में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। राजधानी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। शनिवार 29 अगस्त सुबह 6 बजे से सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 12
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से छिन गया सबकुछ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स
नेपाल बाढ़ लाइव: जलप्रलय के बीच से जिंदा लौटे कई भारतीय, सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती; अबतक कितनी मौतें?
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 579 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 1900 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले विवरण साझा किए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

नेपाल बाढ़: इंफोसिस की सहायक कंपनी के सीईओ लैक्स गोपीसेट्टी लापता, नहीं हो पा रहा संपर्क; कंपनी ने क्या कहा?
इंफोसिस ने शुक्रवार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से संपर्क में नहीं हैं। इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इंफोसिस की सहायक कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के सरकारी क्षेत्र के लिए काम करती है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
तबेला दूध की कीमत बढ़ी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
त्योहार से पहले महंगाई की मार: मुंबई में एक सितंबर से नौ रुपये लीटर महंगा होगा दूध; क्यों बढ़ाई गई कीमत?
मुंबई में रोजाना ताजा तबेला दूध खरीदने वाले लोगों को एक सितंबर से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दूध उत्पादकों ने कीमत में नौ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसके बाद 93 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला तबेला दूध 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। नई दरें एक सितंबर, 2026 से लागू होंगी और 28 फरवरी, 2027 तक प्रभावी रहेंगी। यह बढ़ोतरी त्योहारों के मौसम से ठीक पहले हुई है, जिससे मुंबई के घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 12
मुफ्त कोचिंग पर जोर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फ्री कोचिंग: योजनाओं को एक करने की तैयारी में केंद्र सरकार, अभी तय रोडमैप न होने से नहीं मिलता फायदा
केंद्र और राज्य सरकारें मेडिकल, इंजीनियरिंग से यूपीएससी तक की मुफ्त कोचिंग पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। फिर भी छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता और वे महंगी कोचिंग में जाने को मजबूर हैं। अब सरकारी कोचिंग योजनाओं को एकीकृत करने या फ्री ऑनलाइन कोचिंग पोर्टल पर लिंक करने की तैयारी चल रही है। ताकि सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की सभी दाखिला और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का लाभ मिल सके। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 12
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
झारखंड: सीआईडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास करने वाले चार लोगों को पकड़ा; क्या है पूरा मामला?
झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग यानी सीआईडी ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी 2024 में हुई जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में सफल हुए थे। भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
खाद्य नियामक को संसदीय समिति का निर्देश। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
पैकेज्ड फूड पर लगेगा लाल चेतावनी संकेत?: एफएसएसएआई ने दिया प्रस्ताव, लेबल पर ये जानकारी लिखना होगा अनिवार्य
बाजार में मिलने वाले चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेटबंद स्नैक्स पर अब लाल रंग का चेतावनी लेबल दिख सकता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ऐसे प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की पैकेजिंग के सामने लाल चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिनमें चीनी, नमक या वसा की मात्रा अधिक है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उत्पादों में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में स्पष्ट जानकारी देना और उन्हें सोच-समझकर विकल्प चुनने में मदद करना है। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 12
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई
ट्रंप को फिर झटका: डाक से मतदान वाले आदेश पर लगी रोक, प्रशासन ने फैसले के खिलाफ दायर की अपील; जज ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने उस फैसले के खिलाफ अपील की है, जिसमें एक जज ने राष्ट्रपति के आदेश पर रोक लगा दी थी। इस आदेश में डाक के जरिये मतदान को लेकर कुछ नई शर्तें रखी गई थीं। यह मामला ऐसे समय अदालत पहुंचा है, जब मध्यावधि चुनाव के लिए कुछ राज्यों में 4 सितंबर से मतपत्र भेजे जाने हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
मुकेश अंबानी, सुभाष चंद्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
22000 करोड़ के ऋण समाधान पर विवाद: जी समूह के सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए आरोप, रिलायंस ने क्या कहा?
एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा, अंबानी के मीडिया समूह टीवी18 के चैनल सीएनबीसी ने नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) में 22,000 करोड़ रुपये का लोन 6.5 करोड़ में सेटल करने का झूठ देश में फैलाया। चंद्रा ने यह आरोप भी लगाया कि मुकेश अंबानी ने 2019 में जी समूह में समस्या शुरू होने के बाद एक निवेशक  इन्वेस्को के साथ मिलकर जी को हड़पना चाहा। पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 12
जियो आईपीओ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
जियो के आईपीओ को सेबी की मंजूरी: 27 करोड़ नए शेयर जारी कर बाजार में उतरेगी कंपनी, निवेशकों के लिए खास क्या?
जियो प्लेटफॉर्म्स को अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और कनेक्टिविटी कंपनी ने शेयर बाजार में उतरने की दिशा में एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर 

11 of 12
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
हॉकी इंडिया का बड़ा एलान: महिला टीम को मिलेगा 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, विश्व कप में रचा इतिहास
भारतीय महिला हॉकी टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन से खुश होकर हॉकी इंडिया ने टीम के लिए 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के एम्स्टलवीन में खेले गए एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के 5वें-6वें स्थान के मुकाबले में दुनिया की नंबर-5 टीम जर्मनी को 3-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। यह विश्व कप में भारतीय महिला टीम का 52 साल बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इससे पहले विश्व कप के उद्घाटन संस्करण में वर्ष 1974 में चौथा स्थान हासिल किया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
कृति सेनन - फोटो : अमर उजला
रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने किस पर किया तंज? बहन के साथ तस्वीर साझा कर बोलीं- 'राखी फैशन कमेटी की बैठक...’
कृति सेनन इन दिनों रक्षाबंधन के विज्ञापन पर मचे विवाद को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को रक्षाबंधन के खास मौके पर कृति ने अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने जो कैप्शन डाला उसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस विवाद के बीच अभिनेत्री ने बहन नुपूर सेनन के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो राखी बंधी कलाइयों की फोटो शेयर की। इनमें से एक कृति और दूसरा उनकी बहन नुपुर का हाथ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें