फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: एमएलसी चुनाव में एनडीए को 16 सीटें, नागपुर में जीती कांग्रेस; प्रदूषण की चपेट में 70 फीसदी दिल्ली

Thu, 29 Oct 2026 06:04 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज बृहस्पतिवार, 29 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। विधान परिषद चुनाव में एनडीए ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने छह सीटें अपने नाम कीं। महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उधर, इस्राइल में नेतन्याहू की पार्टी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए अरब दलों पर कार्रवाई की मांग की है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और इन्हें 3.9 फीसदी पर बरकरार रखा। वहीं, दिल्ली की करीब 70 फीसदी आबादी प्रदूषण की मार झेल रही है। विवेक विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 313 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब स्थिति और सांसों पर बढ़ते संकट की ओर इशारा करता है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
एमएलसी चुनाव पर क्या बोले पीएम मोदी? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विधान परिषद चुनाव: एनडीए का 16 सीटों पर परचम
देश के चार राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है। अकेले भाजपा को इनमें से 13 सीटें मिली हैं। उसकी सहयोगी जदयू, जदएस और शिवसेना (शिंदे) को एक-एक सीट मिली है। कांग्रेस ने नागपुर स्नातक सीट पर जीत का दावा किया है लेकिन देर रात तक परिणाम घोषित नहीं हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Amar Ujala Graphics
नेतन्याहू की पार्टी ने कहा- वोट चोरी हुए, अरब दलों पर कार्रवाई की मांग
इस्राइल में आम चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। पार्टी ने अरब राजनीतिक दलों पर मतदाताओं को रिश्वत देने, धमकाने, हिंसा और फर्जी मतदान जैसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। लिकुड ने इन आरोपों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

4 of 11
एमएलसी चुनाव नतीजे - फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नागपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत
चार राज्यों के विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का खाता खुल गया। कड़े मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,271 वोटों से हराकर नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर फिर से जीत हासिल की। मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के पूरी हुई। कांग्रेस ने मौजूदा विधान परिषद सदस्य वंजारी को उम्मीदवार बनाया था। उन्हें कुल 67,231 वोट मिले। वहीं, भाजपा ने पूर्व विधायक सुधाकर कोहले को मैदान में उतारा था, जिन्हें 63,960 वोट मिले। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
फेडरल रिजर्व - फोटो : Adobestock
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव
अमेरिका में महंगाई का दबाव बने रहने के बावजूद फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर में बदलाव नहीं किया। केंद्रीय बैंक ने दर को करीब 3.9 फीसदी पर बरकरार रखा। फेड ने अपनी दो दिवसीय नीतिगत बैठक के बाद जारी बयान में कहा कि महंगाई अब भी ऊंचे स्तर पर है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली-NCR में प्रदूषण - फोटो : ANI
सांसों का संकट: प्रदूषण की चपेट में आई 70 फीसदी दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को दिनभर हवा की गुणवत्ता खराब रही। इसका औसतन एक्यूआई 229 (खराब) दर्ज किया गया। कुल 58 स्टेशनों में से 40 स्टेशन यानी लगभग 70 फीसदी खराब श्रेणी में थे, जो दर्शाता है कि दिल्ली की अधिकांश हवा इस समय खराब स्तर पर है। इसमें सबसे ज्यादा प्रदूषित स्टेशन विवेक विहार दर्ज हुआ, इसका एक्यूआई 313 था। इसके अलावा लगभग आधे स्टेशन खराब स्थिति में रहे, इनका एक्यूआई 201 से 300 के बीच रहा। बाकी इलाकों के एक्यूआई 101 से 200 के बीच मध्यम श्रेणी में दर्ज हुए। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

7 of 11
यूपी डीजीपी का बड़ा फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी: अब तीन साल से ज्यादा एक ही थाना-चौकी पर नहीं रह पाएंगे पुलिसकर्मी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद डीजीपी मुख्यालय ने जिलों में तीन साल से तैनात पुलिसकर्मियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। हटने वालों की फेहरिस्त में 20 से ज्यादा आईपीएस शामिल हैं। इसके अलावा सिपाही से लेकर एडिशनल एसपी रैंक के करीब दो हजार कर्मी भी हटाए जा सकते हैं। डीजीपी मुख्यालय की स्थापना शाखा ने सभी कमिश्नरेट और जिलों से इसका ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इनका तबादला करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
ईरान युद्ध बना अमेरिका के लिए संकट - फोटो : Amar Ujala Graphics
ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें: ईरान युद्ध पर 47 अरब डॉलर खर्च; कब तक खिंचेगी जंग?
ईरान के साथ युद्ध का आर्थिक बोझ अमेरिकी करदाताओं पर लगातार बढ़ रहा है। पेंटागन के नए अनुमान के मुताबिक, युद्ध पर अमेरिका का खर्च बढ़कर 47.1 अरब डॉलर (करीब 47 अरब डॉलर से अधिक) हो गया है। सितंबर की शुरुआत में यह आंकड़ा लगभग 43.6 अरब डॉलर था। यानी करीब छह हफ्तों में खर्च में 3.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
डब्ल्यूपीएल नीलामी: मोलिन्यूक्स के लिए यूपी ने लगाई बड़ी बोली
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए कोच्चि में मिनी नीलामी समाप्त हो गई है। 27 उपलब्ध स्लॉट के लिए 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन नीलामी में 25 खिलाड़ी बिके जिसमें से सात विदेशी खिलाड़ी और 14 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 124 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला जिसमें सोफी डंकले और श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू शामिल हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala Graphics
पीएम मोदी को भारत रत्न देने की मांग: भाजपा सांसद बोले- सर्वोच्च सम्मान के हकदार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न देने की मांग उठी है। भाजपा के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने बुधवार को कहा कि देश के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रधानमंत्री मोदी सर्वोच्च नागरिक सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने यह मांग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में की। दिल्ली में 'मन की बात' पर आधारित 76 चित्रों की प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर साहनी ने कहा कि भारत के प्रति नरेंद्र मोदी के समर्पण और निस्वार्थ सेवा को देखते हुए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

11 of 11
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस: 'जेलर 2' का जलवा बरकरार, 'प्रहार' और 'नई नवेली' की हालत खराब
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें 'जेलर 2', 'उड़ता तीर', 'दृश्यम 3', 'नई नवेली' और 'प्रहार' जैसी फिल्में शामिल हैं। इस खबर में जानिए इन सभी फिल्मों का आज का कलेक्शन। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें