फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल नीलामी: मोलिन्यूक्स के लिए यूपी ने लगाई बड़ी बोली, भारतीयों में किरण सबसे महंगी; उमा ने रचा इतिहास

Wed, 28 Oct 2026 08:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

  • महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए मिनी नीलामी पूरी हो गई है।
  • मिनी नीलामी में कुल 25 खिलाड़ी बिके, जबकि 124 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला।
  • आइए देखतें है नीलामी में सोल्ड और अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
1 of 6
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए कोच्चि में मिनी नीलामी समाप्त हो गई है। 27 उपलब्ध स्लॉट के लिए 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन नीलामी में 25 खिलाड़ी बिके जिसमें से सात विदेशी खिलाड़ी और 14 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 124 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला जिसमें सोफी डंकले और श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू शामिल हैं। 

उमा ने किस तरह रचा इतिहास?
डब्ल्यूपीएल नीलामी में 15 साल की उमा काश्वी ने इतिहास रच दिया। उमा को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये के आधार मूल्य पर अपनी टीम में शामिल किया। उमा डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। उमा ऑलराउंडर हैं और कर्नाटक की रहने वाली हैं। उमा काश्वी का जन्म 9 अप्रैल 2011 को हुआ था। अब 15 साल की उम्र में उन्होंने हरियाणा की दीया यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दीया पिछले साल 16 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनी थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कब होगी डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन की शुरुआत
डब्ल्यूपीएल 2027 का सीजन अगले साल जनवरी-फरवरी में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इसकी तारीख की घोषणा पहले ही कर चुका है। डब्ल्यूपीएल का पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के रूप में पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी ने खरीदे सर्वाधिक खिलाड़ी
इसके लिए सभी पांच टीमों ने कमर कस ली है। यूपी वारियर्स ने सबसे ज्यादा आठ खिलाड़ी खरीदे जिसमें तीन विदेशी शामिल हैं। इसके बाद भी उनके पास 1.15 करोड़ रुपये का पर्स शेष है। डब्ल्यूपीएल में प्रत्येक टीमें न्यूनतम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों को ही टीम में शामिल कर सकती हैं। गुजरात, मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स ने अधिकतम खिलाड़ियों का कोट पूरा कर लिया। वहीं, दिल्ली और आरसीबी के पास 17-17 खिलाड़ियों का पूल है। 

4 of 6
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
किस पर लगी सर्वाधिक बोली? 
इस मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर सोफी मोलिन्यूक्स बिकीं जिन्हें टीम में शामिल करने के लिए यूपी वारियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए। मोलिन्यूक्स का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। वह एकमात्र खिलाड़ी रहीं जिन्हें इस नीलामी में एक करोड़ से अधिक कीमत पर खरीदा गया। भारतीयों में किरण नवगिरे सबसे महंगी रहीं जिन्हें टीम में लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये खर्च किए। किरण का आधार मूल्य 40 लाख रुपये था।
विज्ञापन

5 of 6
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इन बड़े नामों को नहीं मिला खरीदार
नीलामी में कुछ बड़े नाम ऐसे भी रहे जिन्हें लेने के लिए किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इनमें श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू और सोफी डंकले का नाम भी शामिल है। डंकले 50 लाख के आधार मूल्य के साथ नीलामी में शामिल हुई थीं, लेकिन अनसोल्ड रहीं। वहीं, अट्टापट्टू का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और उन्हें भी लेने के लिए किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आइए देखते हैं नीलामी में बिकने और नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट...

डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी  टीम भूमिका आधार मूल्य बिक्री मूल्य
सोफी मोलिन्यूक्स यूपी वॉरियर्स ऑलराउंडर ₹50 लाख ₹1.10 करोड़
किरण नवगिरे दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाज ₹40 लाख ₹75 लाख
जेस जोनासेन आरसीबी ऑलराउंडर ₹40 लाख ₹40 लाख
जी. कमालिनी गुजरात जायंट्स बल्लेबाज ₹40 लाख ₹40 लाख
ग्रेस हैरिस यूपी वॉरियर्स ऑलराउंडर ₹30 लाख ₹30 लाख
तेजल हसब्निस आरसीबी बल्लेबाज ₹30 लाख ₹30 लाख
ओर्ला प्रेंडरगास्ट गुजरात जायंट्स ऑलराउंडर ₹30 लाख ₹30 लाख
स्नेह राणा यूपी वॉरियर्स ऑलराउंडर ₹30 लाख ₹30 लाख
आशा शोभना यूपी वॉरियर्स गेंदबाज ₹30 लाख ₹30 लाख
क्लोई ट्रायोन आरसीबी ऑलराउंडर ₹30 लाख ₹30 लाख
सुषमा वर्मा यूपी वॉरियर्स विकेटकीपर ₹30 लाख ₹30 लाख
श्वेता सहरावत मुंबई इंडियंस बल्लेबाज ₹10 लाख ₹20 लाख
अक्षिता भगत मुंबई इंडियंस ऑलराउंडर ₹10 लाख ₹10 लाख
कैथरीन ब्राइस यूपी वॉरियर्स ऑलराउंडर ₹10 लाख ₹10 लाख
सानिका चाल्के मुंबई इंडियंस बल्लेबाज ₹10 लाख ₹10 लाख
मनाली दक्षिणी यूपी वॉरियर्स ऑलराउंडर ₹10 लाख ₹10 लाख
वृंदा दिनेश आरसीबी बल्लेबाज ₹10 लाख ₹10 लाख
क्रिस्टी गॉर्डन दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाज ₹10 लाख ₹10 लाख
लतिका इनामदार मुंबई इंडियंस विकेटकीपर ₹10 लाख ₹10 लाख
दिशा कासट मुंबई इंडियंस बल्लेबाज ₹10 लाख ₹10 लाख
उमा काश्वी दिल्ली कैपिटल्स ऑलराउंडर ₹10 लाख ₹10 लाख
नजमा खान दिल्ली कैपिटल्स ऑलराउंडर ₹10 लाख ₹10 लाख
सहाना पवार यूपी वॉरियर्स ऑलराउंडर ₹10 लाख ₹10 लाख
समायरा राघव गुजरात जायंट्स ऑलराउंडर ₹10 लाख ₹10 लाख
भारती रावल मुंबई इंडियंस गेंदबाज ₹10 लाख ₹10 लाख


डब्ल्यूपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी
क्रम खिलाड़ी  भूमिका आधार मूल्य
1 भाविका अहिरे विकेटकीपर ₹10 लाख
2 अपेक्षा आनंद गेंदबाज ₹10 लाख
3 अंशु अपूर्वा गेंदबाज ₹10 लाख
4 कीर्तना बालकृष्णन ऑलराउंडर ₹10 लाख
5 काकू बर्मन ऑलराउंडर ₹10 लाख
6 सामंथा बेट्स गेंदबाज ₹10 लाख
7 खुशी भाटिया विकेटकीपर ₹10 लाख
8 मैटलान ब्राउन ऑलराउंडर ₹10 लाख
9 साराह ब्राइस विकेटकीपर ₹10 लाख
10 डार्सी कार्टर ऑलराउंडर ₹10 लाख
11 प्रणवी चंद्रा बल्लेबाज ₹10 लाख
12 किरा चाथली ऑलराउंडर ₹10 लाख
13 रिया चौधरी विकेटकीपर ₹10 लाख
14 निकिता चौहान गेंदबाज ₹10 लाख
15 संध्या छेत्री गेंदबाज ₹10 लाख
16 सलोनी डांगोरे ऑलराउंडर ₹10 लाख
17 बाबेट डी लीडे विकेटकीपर ₹10 लाख
18 मोनिका देवी बल्लेबाज ₹10 लाख
19 बिदिशा डे ऑलराउंडर ₹10 लाख
20 सुजाता डे ऑलराउंडर ₹10 लाख
21 रीमा एक्का गेंदबाज ₹10 लाख
22 टेस फ्लिंटॉफ ऑलराउंडर ₹10 लाख
23 दिव्या गणेश बल्लेबाज ₹10 लाख
24 जैज़मिन गिल ऑलराउंडर ₹10 लाख
25 आर्या गोहाने ऑलराउंडर ₹10 लाख
26 भावना गोपलानी बल्लेबाज ₹10 लाख
27 शिशिरा गौड़ा ऑलराउंडर ₹10 लाख
28 मिली इलिंगवर्थ ऑलराउंडर ₹10 लाख
29 ईरा जाधव बल्लेबाज ₹10 लाख
30 फातिमा जाफर ऑलराउंडर ₹10 लाख
31 अवन्या जैन गेंदबाज ₹10 लाख
32 राम्याश्री के. एन. गेंदबाज ₹10 लाख
33 हुमायरा काजी बल्लेबाज ₹10 लाख
34 डिंपल कंवर ऑलराउंडर ₹10 लाख
35 कर्णिका कार्तिक ऑलराउंडर ₹10 लाख
36 अमनदीप कौर ऑलराउंडर ₹10 लाख
37 हरसिमरन कौर बल्लेबाज ₹10 लाख
38 इशिता खाले ऑलराउंडर ₹10 लाख
39 पूनम खेमनार ऑलराउंडर ₹10 लाख
40 रोशिनी किरण ऑलराउंडर ₹10 लाख
41 आनंदिता किशोर ऑलराउंडर ₹10 लाख
42 चार्ली नॉट ऑलराउंडर ₹10 लाख
43 सुमन मीणा ऑलराउंडर ₹10 लाख
44 सोनिया मेंढिया ऑलराउंडर ₹10 लाख
45 श्रद्धा नबीरा बल्लेबाज ₹10 लाख
46 अंशु नागर ऑलराउंडर ₹10 लाख
47 गौतमी नाइक बल्लेबाज ₹10 लाख
48 ईशा ओजा ऑलराउंडर ₹10 लाख
49 विधि परमार ऑलराउंडर ₹10 लाख
50 ज्ञानेश्वरी पाटिल ऑलराउंडर ₹10 लाख
51 मैडी पेन्ना ऑलराउंडर ₹10 लाख
52 हेनरीएटा परेरा ऑलराउंडर ₹10 लाख
53 श्रद्धा पोखारकर गेंदबाज ₹10 लाख
54 करी पूजिता ऑलराउंडर ₹10 लाख
55 प्रज्ञा रावत विकेटकीपर ₹10 लाख
56 प्रज्ञा रावत ऑलराउंडर ₹10 लाख
57 नल्ला रेड्डी ऑलराउंडर ₹10 लाख
58 पलनाटी रिशिका कृष्णन ऑलराउंडर ₹10 लाख
59 शानू सेन गेंदबाज ₹10 लाख
60 आयशा शेख बल्लेबाज ₹10 लाख
61 शबनम शकील गेंदबाज ₹10 लाख
62 चांदनी शर्मा गेंदबाज ₹10 लाख
63 दीक्षा शर्मा ऑलराउंडर ₹10 लाख
64 शिवी शर्मा ऑलराउंडर ₹10 लाख
65 श्रेया श्रीवास गेंदबाज ₹10 लाख
66 आयुषी शुक्ला ऑलराउंडर ₹10 लाख
67 भारती सिंह ऑलराउंडर ₹10 लाख
68 कल्पना सिंह ऑलराउंडर ₹10 लाख
69 नीतू सिंह ऑलराउंडर ₹10 लाख
70 पलक सिंह ऑलराउंडर ₹10 लाख
71 प्रगति सिंह ऑलराउंडर ₹10 लाख
72 रेखा सिंह ऑलराउंडर ₹10 लाख
73 शिवानी सिंह विकेटकीपर ₹10 लाख
74 सोनाली सिंह ऑलराउंडर ₹10 लाख
75 सौम्या सिंह ऑलराउंडर ₹10 लाख
76 तनिषा सिंह ऑलराउंडर ₹10 लाख
77 वर्णिका सिंह बल्लेबाज ₹10 लाख
78 परुणिका सिसोदिया गेंदबाज ₹10 लाख
79 पूनम सोनी गेंदबाज ₹10 लाख
80 सुमिति सोनी गेंदबाज ₹10 लाख
81 नंदना श्रीधरन गेंदबाज ₹10 लाख
82 एडला श्रुजाना गेंदबाज ₹10 लाख
83 अनादी तागड़े ऑलराउंडर ₹10 लाख
84 ज्योति ठाकुर गेंदबाज ₹10 लाख
85 कनिष्का ठाकुर ऑलराउंडर ₹10 लाख
86 सोनल ठाकुर ऑलराउंडर ₹10 लाख
87 गोंगाडी त्रिशा ऑलराउंडर ₹10 लाख
88 इंचारा उमेश बल्लेबाज ₹10 लाख
89 जोशिता वी. जे. ऑलराउंडर ₹10 लाख
90 पूर्वजा वर्लेकर बल्लेबाज ₹10 लाख
91 निशा वर्मा ऑलराउंडर ₹10 लाख
92 मिथिला विनोद ऑलराउंडर ₹10 लाख
93 गार्गी वानकर गेंदबाज ₹10 लाख
94 सोनम यादव गेंदबाज ₹10 लाख
95 यशस्वी कट्टा गेंदबाज ₹20 लाख
96 तनीषा ओहलान बल्लेबाज ₹20 लाख
97 एस. यशश्री गेंदबाज ₹20 लाख
98 त्रिवेणी वशिष्ठ ऑलराउंडर ₹20 लाख
99 चमारी अट्टापट्टू ऑलराउंडर ₹30 लाख
100 मिताली अयोध्या गेंदबाज ₹30 लाख
101 सिमरन बहादुर ऑलराउंडर ₹30 लाख
102 तानिया भाटिया विकेटकीपर ₹30 लाख
103 राघवी बिष्ट बल्लेबाज ₹30 लाख
104 प्रीति बोस गेंदबाज ₹30 लाख
105 उमा छेत्री विकेटकीपर ₹30 लाख
106 एनेरी डर्कसन ऑलराउंडर ₹30 लाख
107 ब्री इलिंग गेंदबाज ₹30 लाख
108 साइका इशाक गेंदबाज ₹30 लाख
109 रोजमेरी मेयर गेंदबाज ₹30 लाख
110 मोना मेश्राम ऑलराउंडर ₹30 लाख
111 प्रिया मिश्रा गेंदबाज ₹30 लाख
112 नोनकुलुलेको मलाबा गेंदबाज ₹30 लाख
113 नुजहत परवीन विकेटकीपर ₹30 लाख
114 कायला रेनेके ऑलराउंडर ₹30 लाख
115 तितस साधू गेंदबाज ₹30 लाख
116 अंजलि सर्वानी ऑलराउंडर ₹30 लाख
117 मेघना सिंह ऑलराउंडर ₹30 लाख
118 आयुषी सोनी बल्लेबाज ₹30 लाख
119 सइमा ठाकोर गेंदबाज ₹30 लाख
120 शुचि उपाध्याय गेंदबाज ₹30 लाख
121 देविका वैद्य गेंदबाज ₹30 लाख
122 तायला व्लामिन्क गेंदबाज ₹30 लाख
123 हीथर ग्राहम ऑलराउंडर ₹40 लाख
124 सोफी डंकले बल्लेबाज ₹50 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें