आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सौगात देने जा रहे हैं, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और कारोबार को रफ्तार मिलेगी। वहीं जम्मू में वैष्णो देवी भवन पर आतंकी हमले के अलर्ट के बाद धर्मनगरी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले का दावा करते हुए टीटीपी के सात ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है। खेल जगत में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी20 मुकाबले को लेकर संभावित प्लेइंग-11 पर चर्चा तेज है, जहां अभिषेक पर भरोसा कायम रहने और अक्षर की वापसी की संभावना जताई जा रही है, जबकि कुलदीप की एंट्री पर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...