फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: वैष्णो देवी यात्रा फिर बहाल; रूस में 7.8 तीव्रता का भूकंप और पाकिस्तान के ड्रामे पर आईसीसी सख्त

Fri, 19 Sep 2025 07:00 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए स्थगित माता वैष्णो देवी यात्रा बृहस्पतिवार को फिर बहाल कर दी गई और इसके लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ कल सुबह यात्रा फिर से शुरू हो गई और यह सुचारू रूप से चल रही है। वहीं रूस के पूर्वी तट पर स्थित कामचटका प्रायद्वीप में बेहद शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इस बारे में जानकारी दी। भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले बीते शनिवार को भी इस इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस दिन कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के मुताबिक, वह भूकंप सुबह आठ बजकर सात मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 60 किलोमीटर गहराई में था। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह प्रदेश गुजरात जाएंगे। इस दौरे पर वह अहमदाबाद के लोथल में बन रहे नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (एनएमएचसी) की प्रगति का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वे आज यानी शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अमेरिका में टिकटॉक के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इस मामले में काफी हद तक समझौता के करीब हैं। ट्रंप ने ये बात ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ प्रेव वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति शी इसलिए बात करेंगे ताकि टिकटॉक पर कुछ फाइनल हो सकें। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 13
कटड़ा: मां वैष्णो धाम - फोटो : एक्स/श्राइन बोर्ड सीईओ

माता वैष्णो देवी यात्रा फिर बहाल... पंजीकरण शुरू
खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए स्थगित माता वैष्णो देवी यात्रा बृहस्पतिवार को फिर बहाल कर दी गई और इसके लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ कल सुबह यात्रा फिर से शुरू हो गई और यह सुचारू रूप से चल रही है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

3 of 13
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala

रूस के कामचटका में भूकंप से कांपी धरती, 7.8 रही तीव्रता
रूस के पूर्वी तट पर स्थित कामचटका प्रायद्वीप में बेहद शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इस बारे में जानकारी दी। भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले बीते शनिवार को भी इस इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस दिन कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। पढ़ें पूरी खबर..

4 of 13
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X

पीएम मोदी कल जाएंगे गुजरात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह प्रदेश गुजरात जाएंगे। इस दौरे पर वह अहमदाबाद के लोथल में बन रहे नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (एनएमएचसी) की प्रगति का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

5 of 13
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : ANI/PTI

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से आज बात करेंगे ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वे आज यानी शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अमेरिका में टिकटॉक के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इस मामले में काफी हद तक समझौता के करीब हैं। ट्रंप ने ये बात ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ प्रेव वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति शी इसलिए बात करेंगे ताकि टिकटॉक पर कुछ फाइनल हो सकें। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

6 of 13
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : PTI
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दी मात
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। गुरुवार को अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के 11वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान कुसल मेंडिस ने नाबाद 74 रनों की दमदार पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

7 of 13
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

चाबहार पोर्ट पर अमेरिका ने दिया बड़ा झटका, छूट खत्म करने का एलान
अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट को लेकर एक बड़ा झटका दिया है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन ने ईरान के चाबहार पोर्ट से जुड़ी छूट को खत्म करने का एलान कर दिया है, जिससे इस रणनीतिक बंदरगाह पर काम कर रहे देशों और कंपनियों पर अब प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। ऐसे में इसका सीधा असर भारत समेत कई देशों पर भी होगा। कारण है कि भारत लगातार इस पोर्ट को विकसित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

8 of 13
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
PAK के ड्रामे पर ICC सख्त, UAE के खिलाफ मैच से पहले टूटे नियम
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच से पहले बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भरपूर ड्रामा किया और होटल से निकलने में देरी की। यही वजह रही कि मुकाबला एक घंटे देरी से शुरू हुआ जबकि मैच रात आठ बजे से खेला जाना था। पढ़ें पूरी खबर..

9 of 13
चिशोती पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
किश्तवाड़ में आपदा ने चिशोती गांव के 38 किसानों की छीन ली जमीन
किश्तवाड़ का चिशोती... इस मानसून में गांव ने अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी झेली। 14 अगस्त को आसमान से गिरी आफत ने 100 से अधिक लोगों की जान ले ली। जो लोग जिंदा बच गए उन्हें बाढ़ ने बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। गांव के 38 किसानों की खेती की सारी जमीन खत्म हो गई है। इनमें से 14 किसान ऐसे हैं जिनके घर मलबे का ढेर बन गए हैं। इन किसानों के पास न घर हैं और न अन्न उगाने के लिए जमीन। पढ़ें पूरी खबर..

10 of 13
संघ के वरिष्ठ प्रचारक माधव विनायक (मधुभाई) कुलकर्णी का निधन। - फोटो : X/@sumitpachauri09

वरिष्ठ संघ प्रचारक मधुभाई का निधन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक माधव विनायक (मधुभाई) कुलकर्णी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उम्र संबंधी बीमारी के चलते डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल संभाजीनगर में भर्ती थे। बताया जाता है कि 1985 में जब वे गुजरात के प्रचारक थे तब उन्होंने ही नरेन्द्र मोदी को भाजपा में भेजने में अहम भूमिका निभाई थी। उस समय नरेन्द्र मोदी संघ के विभाग प्रचारक थे। पढ़ें पूरी खबर..

11 of 13
गाजा संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा - फोटो : यूट्यूब-यूनाइटेड नेशंस

संयुक्त राष्ट्र के गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर अमेरिका ने एक बार फिर किया वीटो
इस्राइल और हमास के बीच बीते 23 महीनों से चल रहे भीषण संघर्ष में गाजा की स्थिति दिन-प्रतिदिन और भयावह होती जा रही है। ऐसे में स्थायी युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही कोशिशों के बीच अमेरिका ने इससे फिर से अपना मुंह मोड़ लिया है। इसके तहत अमेरिका ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया जिसमें गाजा में तुरंत और स्थायी युद्धविराम के साथ-साथ बंधकों की रिहाई की मांग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर..

12 of 13
ईरान फ्लैग - फोटो : Freepik

ईरान पर भारी पड़ी पश्चिमी देशों की लॉबिंग, पीछे खींचे कदम
ईरान ने वियना में चल रहे अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के वार्षिक सम्मेलन में उस प्रस्ताव को अचानक से वापस ले लिया जिसमें परमाणु संयंत्रों पर हमले रोकने की मांग की गई थी। चीन, रूस और कई सहयोगी देशों के समर्थन के बावजूद ईरान को यह कदम अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के चलते उठाना पड़ा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ईरान पर फिर से संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

13 of 13
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

टैरिफ को लेकर अमेरिकी समकक्ष पर बिफरे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला
ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा है कि उनके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कोई संबंध नहीं हैं। ट्रंप भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति हों, लेकिन वे दुनिया के शहंशाह नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें