अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह महाद्वीप अपने आप में काफी अनोखा और अद्भुत है। यहां की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक धरोहर और परंपराएं काफी खास हैं। यहां पर रहने वाली कई जनजातियां अपने अनोखे रीति रिवाज और परंपराओं के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। अफ्रीका को मानव सभ्यता की जन्मभुमि भी कहा जाता है। इसी महाद्वीप पर मानव सबसे पहले अस्तित्व में आए थे।
अफ्रीका महाद्वीप में एक देश नामिबिया है। नामिबिया में हिंबा नाम की एक खास तरह की जनजाति रहती है। यह जनजाति अपनी अनूठी परंपराओं और रीति रिवाजों के कारण दुनियाभर में जानी जाती है। यह जनजाति आज भी आधुनिकता से दूर है और अपनी वर्षों पुरानी जीवनशैली और मान्यताओं का पालन कर रही है।