लेबनान और इस्राइल के बीच 10 दिन के युद्ध विराम पर सहमति बनी है, जिसे शांति की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है। हालांकि, हिजबुल्ला ने इस पर शर्तें रखकर स्थिति को जटिल बना दिया है। उधर, देश में महिला आरक्षण कानून लागू हो गया है। उत्तर भारत में गर्मी और लू का असर तेज हो रहा है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। टीसीएस मामले में जांच का दायरा बढ़ाया गया है और फरार एचआर मैनेजर की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, कर्नाटक कैबिनेट ने रोहित वेमुला विधेयक को मंजूरी दी है। उधर, नोएडा हिंसा मामले में जांच आगे बढ़ रही है और एक संगठन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। परिसीमन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दक्षिणी राज्यों की सीटें घटेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी।आईपीएल में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत दर्ज की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : X (@IsraeliPM)
लेबनान में 10 दिन का युद्ध विराम: नेतन्याहू बोले- शांति प्रयासों को आगे बढ़ाना मकसद; हिजबुल्ला ने क्या कहा?
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने लेबनान में 10 दिन के युद्ध विराम पर सहमति दी है। एक वीडियो बयान में नेतन्याहू ने कहा, यह कदम लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इस हफ्ते इस्राइल और लेबनान ने वॉशिंगटन में सीधी बातचीत की है, जिसका मकसद शांति समझौता तैयार करना है। इस्राइल से पिछले छह हफ्तों से जंग लड़ रहे हिजबुल्ला ने इस बातचीत का विरोध किया है। नेतन्याहू ने कहा, हमारे पास लेबनान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौता करने का अवसर है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एक्स/डोनाल्ड ट्रंप
Iran War: 'परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान', ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान, परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हो गया है और ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम भी सौंपने को तैयार हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि अगर सबकुछ सही रहा तो वे जल्द ही शांति वार्ता पर बात करने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
महिला नेताओं के साथ पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
Women Reservation: देश में लागू हुआ महिला आरक्षण कानून, संसद में बहस के बीच सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 गुरुवार से लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह कानून 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है हालांकि, यह साफ नहीं है कि जब संसद में इस कानून पर चर्चा चल ही रही है तो फिर इसे आज से ही लागू क्यों किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 की धारा 1(2) के तहत केंद्र सरकार ने 16 अप्रैल 2026 को इस कानून के लागू होने की तिथि निर्धारित की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप; दिल्ली में चढ़ने लगा पारा
अप्रैल के मध्य में देश का मौसम दो चरम स्थितियों के बीच झूलता नजर आ रहा है। एक ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है, तो दूसरी ओर दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़कर 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह की चरम मौसमी स्थितियां देखने को मिलेंगी...कहीं आंधी-तूफान और बारिश, तो कहीं लू और चिपचिपी गर्मी का प्रकोप। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : Adobe Stock
Amarnath Yatra: दो दिन में दो लाख भक्तों का पंजीकरण, शुरुआती जत्थे में जाने की होड़; लेकिन सबको एक चिंता!
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भोले भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के पंजीकरण ने महज दो दिनों में ही वीरवार को करीब दो लाख का आंकड़ा छू लिया है। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पंजीकरण प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
टीसीएस नासिक
- फोटो : एएनआई
टीसीएस मामला: फरार एचआर मैनेजर निदा खान की तलाश तेज, एसआईडी, एटीएस और एनआईए से मांगी मदद
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले में जांच का दायरा अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता और इसके संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंधों को देखते हुए गठित विशेष जांच दल ने अब राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी), आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से तकनीकी सहायता मांगी है। उधर, जांच एजेंसियों ने फरार एचआर मैनेजर निदा खान की तलाश तेज कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री, कर्नाटक
- फोटो : एक्स/सिद्धारमैया
Karnataka: रोहित वेमुला विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, जातिगत भेदभाव पर छात्रों को मुआवजा और सजा का प्रावधान
कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को 'कर्नाटक रोहित वेमुला (बहिष्कार या अन्याय की रोकथाम) (शिक्षा का अधिकार और गरिमा) विधेयक' को मंजूरी दी। साथ ही बंगलूरू में में बड़े निर्माण कार्यों और प्रशासनिक फैसलों को हरी झंडी दी गई। यह जानकारी कानून और संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने दी मंत्री ने कहा कि यह विधेयक पहले टाल दिया गया था। लेकिन अब इसे कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है।। उन्होंने कहा, इसे पहले स्थगित किया गया था और अब इसे मंजूर कर दिया गया है। इस विधेयक के मसौदे के अनुसार, उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव का सामना करने वाले छात्रों को एक लाख रुपये तक मुआवजा दिया जा सकता है। साथ ही दोषी पाए जाने पर एक साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
फ्लैग मार्च करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Workers Protest: एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से नोएडा में मजदूर बिगुल दस्ते ने बढ़ा दी थी सक्रियता, जांच जारी
वेतन को लेकर नोएडा में हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शन को लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। इसमें पता चला है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से ही मजदूर बिगुल दस्ता नोएडा में सक्रिय हो गया था। इस संगठन से जुड़े लोगों का उदेश्य नोएडा में अशांति फैलाना था। पुलिस ने इस ग्रुप की सक्रियता से लेकर अन्य जानकारी एकत्र की है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
अमित शाह का विपक्ष को जवाब: 'दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ेगी', कहा- परिसीमन को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम
परिसीमन में दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ भेदभाव के आरोपों पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यह पूरी तरह गलत है। सच्चाई यह है कि परिसीमन से सीटों की संख्या बढ़ेगी। पांच दक्षिणी राज्यों में लोकसभा सीटें 129 से बढ़कर 195 हो जाएंगी। सत्ता का प्रतिशत 23.76 से बढ़कर 23.87 प्रतिशत हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
MI vs PBKS: वानखेड़े में पंजाब ने छठी बार मुंबई को हराया, श्रेयस और प्रभसिमरन के बीच चौथी सबसे बड़ी साझेदारी
अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की शतकीय और नमन धीर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर