फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: एलके आडवाणी अस्पताल में भर्ती; अदन एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले; अमेरिका में हमले की साजिश, भारत चिंतित

Sat, 17 Oct 2026 05:30 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की कथित साजिश को लेकर भारत ने चिंता जताई है और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उधर, यमन के अदन एयरपोर्ट पर एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार हमला हुआ है। शुक्रवार रात एयरपोर्ट पर दो मिसाइलें गिरीं। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस सचिव केटी जकारिया के भविष्य को लेकर संकेत दिए हैं। इससे उनकी नियुक्ति के महज पांच दिन बाद ही पद से हटाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। मॉनसून की विदाई के बाद भी देश के प्रमुख जलाशयों में पानी की कमी बनी हुई है। दक्षिण भारत में जल संकट की चिंता बढ़ गई है। उधर, पश्चिम एशिया में बढ़ते हमलों के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। सीआरपीएफ में लांस नायक और नायक रैंक दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर जवानों से 48 घंटे में सुझाव मांगे गए हैं। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, कप्तान स्मृति मंधाना टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखीं। उधर, 'बिग बॉस 20' में राशन टास्क को लेकर घरवालों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, 98 वर्षीय दिग्गज नेता को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

3 of 11
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश पर भारत चिंतित: भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील; क्या कहा?
अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर पर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कथित साजिश को भारत ने गंभीर चिंता का विषय बताया है। भारत ने शुक्रवार को अमेरिका से वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। भारत ने कहा कि उनकी सुरक्षा, सलामती और कल्याण का ध्यान रखा जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 11
अदन एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
यमन के अदन एयरपोर्ट पर दो मिसाइलों से हमला: सऊदी समर्थित सैन्य ठिकाना बना निशाना; किसने बनाया निशाना?
यमन के बंदरगाह शहर अदन के एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात दो मिसाइलों से हमला हुआ।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। एक सप्ताह से भी कम समय में इस एयरपोर्ट पर यह दूसरा हमला है। पुलिस ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ईरान से जुड़े युद्ध के एक नए मोर्चे पर लड़ाई तेज हो रही है। इस मोर्चे पर हूती विद्रोहियों ने पड़ोसी देश सऊदी अरब और यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार, दोनों पर हमले किए हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 11
मां कालरात्रि - फोटो : AI
नवरात्रि का सातवां दिन 2026: जानें मां कालरात्रि की पूजा विधि, भोग, मंत्र, आरती, कथा और शुभ रंग
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना की जाती है। देवी का यह रूप जितना उग्र और शक्तिशाली है, उतना ही भक्तों के लिए कल्याणकारी भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय, नकारात्मक शक्तियों और जीवन की बाधाओं से लड़ने का साहस प्रदान करती हैं। उन्हें शुभ फल देने वाली देवी होने के कारण 'शुभंकरी' नाम से भी पुकारा जाता है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप प्रेस सचिव केटी को हटाएंगे, नियुक्ति के महज पांच दिन बाद ही भविष्य पर क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस सचिव केटी जकारिया को हटाए जाने के संकेत दिए हैं। अगर उन्हें हटाया जाता है तो व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्ति के महज 5 दिन बाद ही हटा दी जाएंगी। ट्रंप की इस रूख के बाद केटी की नियुक्ति और उनकी योग्यता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को (अमेरिकी समय) व्हाइट हाउस के लॉन में पत्रकारों से कहा कि जकारिया को नकारात्मक मीडिया कवरेज का सामना करना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 11
भारत में गहरा सकता है जल संकट - फोटो : ANI
भीषण जल संकट की आहट: मॉनसून विदा फिर भी नहीं भरे जलाशय, दक्षिण भारत में पानी की कमी गंभीर
मॉनसून की विदाई के बाद भी देश के प्रमुख जलाशय पूरी तरह नहीं भर पाए हैं। देश के 178 प्रमुख जलाशयों में उनकी कुल उपयोगी भंडारण क्षमता का 68.58 फीसदी पानी ही बचा है। यानी करीब 31.42 फीसदी क्षमता खाली है। दक्षिण भारत के कई जलाशयों और नदी बेसिन में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। कावेरी बेसिन में सामान्य के मुकाबले 60.50 फीसदी और पेन्नार बेसिन में 72.32 फीसदी कम पानी उपलब्ध है। जल भंडारण में यह गिरावट आने वाले महीनों में सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और जलविद्युत उत्पादन के लिए चुनौती बढ़ा सकती है। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 11
होर्मुज में जहाजों पर हमले से तनाव - फोटो : एजेंसी
होर्मुज में हमले तेज, संकट गहराया: ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार, सऊदी के तेल ठिकाने भी निशाने पर
पश्चिम एशिया में ईरान के हमलों, सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल और ड्रोन हमलों तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष के फिर तेज होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल बढ़ गई है।शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत कारोबार के दौरान 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। मई के बाद यह पहला मौका है, जब कीमत इस स्तर पर पहुंची। अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। ऊर्जा आपूर्ति के प्रमुख मार्गों और तेल प्रतिष्ठानों पर बढ़ते हमलों ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 11
आर्मी की तर्ज पर रैंकिंग की तैयारी - फोटो : एजेंसी-अमर उजाला ग्राफिक्स
अफसरों के पद: CRPF में 'लांस नायक', 'नायक' रैंक को दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव, 48 घंटे में देने होंगे सुझाव
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में सिपाही के रैंक में पदोन्नति के अवसर बढ़ें, अनुशासन, जिम्मेदारी, सम्मान और मनोबल में वृद्धि हो, इसके लिए अब दोबारा से 'लांस नायक' और 'नायक' रैंक शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सीआरपीएफ महानिदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर उसे बल की सभी यूनिटों में भेजा है। संबंधित रैंक यानी सिपाही और हवलदार, इस बाबत 48 घंटे में अपने सुझाव हेडक्वार्टर को भेजेंगे। शुक्रवार को बल की सभी यूनिटों में भेजे गए प्रस्ताव को सैनिक सम्मेलन, बैठकें और रोल कॉल आदि में जवानों के समक्ष रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 11
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women
जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान मंधाना: जिम्बाब्वे के खिलाफ कहां रह गई प्रदर्शन में कमी, आगे की रणनीति क्या?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज कर स्मृति मंधाना की कप्तानी के नए दौर का आगाज जीत के साथ किया। हालांकि, इस जीत के बावजूद कप्तान स्मृति मंधाना टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने माना कि टीम ने मैदान पर वैसा प्रदर्शन नहीं किया, जैसा वह करना चाहती थी। साथ ही उन्होंने डेब्यू करने वाली निकी प्रसाद, गेंदबाज नंदनी शर्मा और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

11 of 11
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
बिग बॉस 20: इस कंटेस्टेंट की गई लाइफलाइन, अरिश्फा ने किया जमकर हंगामा; सलमान किस बात पर लेंगे काजी की क्लास?
इन दिनों 'बिग बॉस 20' में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। रिलीज हुए नए एपिसोड में टास्क के दौरान घरवालों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला है। साथ ही अगले एपिसोड के प्रोमो की झलक भी सामने आई है। बिग बॉस 20 में इस हफ्ते के राशन टास्क को लेकर घर में काफी तनाव देखने को मिला। इस टास्क में घरवालों को आने वाले हफ्ते के लिए राशन जुटाना था। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें