पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका के हमले में ईरानी नावें तबाह होने की खबर है। हूती लड़ाकों के हमलों के बीच सऊदी अरब और मिस्र की नजदीकी बढ़ी है। ईरान से युद्ध पर अमेरिका के 38 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके हैं और हर महीने 3 अरब डॉलर तक अतिरिक्त खर्च का अनुमान है। उधर, बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के मामले में मेटा के अधिकारियों को आज फिर तलब किया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भारतीय छात्रों के लिए छह महीने का खुला वर्क वीजा देने का फैसला किया है। दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 6000 रुपये कर दी गई है। जम्मू में 'ऑपरेशन पहचान' के बाद नरवाल की रोहिंग्या बस्ती खाली कराई गई है। वहीं, सुरक्षा बलों के बेहतर तालमेल से जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होने की बात सालाना रिपोर्ट में कही गई है। यूपीआई को लेकर आरबीआई शुल्क से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल तकनीक और नेटवर्क मजबूत करने में करने की तैयारी में है। वहीं, महाराष्ट्र में जरांगे पाटिल की मांगों पर फडणवीस ने कहा है कि सरकार ने 14 में से 12 मुख्य मांगें मान ली हैं। उत्तर प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए दो विज्ञापन जारी किए गए हैं। मुंबई के मशहूर कैफे मोंडेगर का लाइसेंस खाद्य सुरक्षा में गंभीर खामियां मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है। खेल में संजू सैमसन के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वीं टी20 जीत दर्ज की है। वहीं, जहीर इकबाल के वायरल वीडियो पर सोनाक्षी सिन्हा की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है।एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 13
पश्चिम एशिया संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया तनाव: यूएस के हमले में ईरानी नावें तबाह; हूती लड़ाकों के हमलों के बीच सऊदी-मिस्र की नजदीकी बढ़ी
अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने इस हफ्ते ईरान की दो छोटी नावों पर गोली चलाई। इसके बाद दोनों नावों को नष्ट कर दिया गया। सेना के मुताबिक, ये नावें ईरान के पास समुद्र में एक बिना चालक वाले जहाज को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही थीं। यह छह महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध में दोनों पक्षों के बीच हुई ताजा झड़प है। पढ़ें पूरी खबर
रिपोर्ट में खुलासा: अमेरिका ने ईरान से जंग में फूंके 38 अरब डॉलर; कितने विमान गंवाए, हर महीने कितना खर्च?
ईरान के खिलाफ युद्ध पर 1 अगस्त तक अमेरिका के रक्षा विभाग के 38 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। यह खर्च आगे भी जारी रहेगा। युद्ध की स्थिति और उसकी तीव्रता के आधार पर हर महीने तीन अरब डॉलर या उससे ज्यादा खर्च हो सकते हैं। यह आकलन मंगलवार को गैर-दलीय संस्था कांग्रेसनल बजट कार्यालय (सीबीओ) ने जारी किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 13
मेटा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पर मेटा को नोटिस: आज फिर तलब किए अधिकारी; क्या है पूरा मामला?
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने तीन जुलाई 2026 को मेटा को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (सीएसईएएम) वाले विज्ञापनों के मामले में जारी किया गया था। आयोग ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। इसके एक हफ्ते बाद मेटा ने अपना जवाब दाखिल किया था। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 13
न्यूजीलैंड ने खोले दरवाजे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
न्यूजीलैंड में भारतीय छात्रों के लिए खुला वर्क वीजा: कब से बदलेंगे पोस्ट-स्टडी नियम? जानें कौन होगा पात्र
न्यूजीलैंड ने भारतीय छात्रों के लिए पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड के आव्रजन मंत्रालय ने 15 सितंबर 2026 को नए अल्पकालिक स्नातक कार्य वीजा की घोषणा की है। यह वीजा 16 नवंबर 2026 से लागू होगा। इसके तहत पात्र अंतरराष्ट्रीय स्नातकों को छह महीने तक खुले तौर पर काम करने का अधिकार मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 13
आशा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सशक्तीकरण: दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये, रेखा सरकार ने दोगुना बढ़ाई प्रोत्साहन राशि
दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने का फैसला किया गया। यह वृद्धि दिल्ली में कार्यरत सभी 6,725 आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 13
नरवाल में रोहिंग्या बस्ती में कार्रवाई के बाद रात में टूटी दुकानों के पास खड़े रोहिंग्या
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू: अमर उजाला के 'ऑपरेशन पहचान' के बाद घाटी में पहली बड़ी कार्रवाई, नरवाल की रोहिंग्या बस्ती कराई खाली
घुसपैठ कर कश्मीर तक जड़ें जमाने वाले रोहिंग्याओं के विरुद्ध कार्रवाई की शुरुआत मंगलवार को जम्मू से हो गई। अमर उजाला के ऑपरेशन पहचान के बाद रोहिंग्याओं की बस्तियों पर पहली बड़ी कार्रवाई है। नरवाल स्थित रोहिंग्या बस्ती को खाली कराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
सालाना रिपोर्ट: सुरक्षा बलों के तालमेल से जम्मू-कश्मीर में अब सब सामान्य, आतंकवाद से युवाओं का मोहभंग
भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के लगातार प्रयासों और आपसी समन्वय से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। रक्षा मंत्रालय की वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में प्रदेश में हिंसा की घटनाओं में भारी गिरावट, विरोध-प्रदर्शनों पर प्रभावी नियंत्रण और पथराव की घटनाओं के शून्य पर पहुंचने का उल्लेख किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 13
यूपीआई चार्जेज
- फोटो : amarujala.com
यूपीआई को लेकर आरबीआई का बड़ा प्लान: शुल्क से मिलने वाले पैसे से तकनीक और नेटवर्क होगा मजबूत; क्या बदलेगा?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि बड़े मूल्य वाले यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करना अहम कदम है। इससे भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली लंबे समय तक मजबूत रहेगी। 2,000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 13
मनोज जरांगे और देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र: जरांगे पाटिल के विरोध पर फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 14 में से 12 मुख्य मांगें सरकार ने मानी
मराठा आरक्षण के पैरोकार मनोज जरांगे पाटिल की मुंबई में प्रस्तावित भूख हड़ताल को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र के शीर्ष राज्य नेताओं ने आगामी गणेशोत्सव से पहले संयम बरतने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 13
यूपी में शिक्षक भर्ती का मौका
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में 15 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती: जारी किए गए दो विज्ञापन, जानिए आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेश में युवाओं को शिक्षक भर्ती के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती से संबंधित दो महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इन विज्ञापनों के माध्यम से कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 13
एफडीए की कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala Graphics
महाराष्ट्र: मुंबई के मशहूर कैफे मोंडेगर पर एफडीए का शिकंजा, खाद्य सुरक्षा में गंभीर खामियां; लाइसेंस निलंबित
मुंबई के मशहूर कैफे मोंडेगर समेत चार खाद्य प्रतिष्ठानों पर महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के बाद एफडीए ने इन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। अधिकारियों ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया था। पढ़ें पूरी खबर
11 of 13
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
फॉर्म में लौटे संजू सैमसन: दूसरे मैच में दिलाई दमदार जीत, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता लगातार 10वां टी20
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
12 of 13
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @filmfare
वायरल वीडियो: स्टिक के सहारे चलते दिखे जहीर इकबाल, सोनाक्षी बोलीं-यह मैंने नहीं किया; यूजर्स ने कही ये बात
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपने फनी कंटेंट और एक दूसरे के साथ प्रैंक करने के चलते फैंस के बीच चर्चाओं में रहते हैं। दोनों अक्सर अपने वीडियोज पोस्ट कर फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते। उनके इन वीडियोज पर फैंस भी जमकर प्यार बरसाते हैं। अब जानिए इस नए वीडियो में क्या खास है। पढ़ें पूरी खबर
गैस रिसाव होने पर पानी का छिड़काव करते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ: पल्लवपुरम में एसटीपी से क्लोरीन गैस का रिसाव, सांस लेना हुआ दूभर, मची भगदड़; नौ लोग अस्पताल में भर्ती
पल्लवपुरम फेस-2 के एन पॉकेट स्थित आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से मंगलवार को क्लोरीन गैस के रिसाव ने लोगों की सांसें थाम सी दीं। अचानक गैस की तेज बदबू आसपास के घरों में पहुंची तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया। देखते ही देखते लोग बच्चों और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने माइक से लोगों को मास्क अथवा रुमाल से मुंह ढककर रखने और घरों में रहने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर