फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करेगा US, महिला आरक्षण पर सुनवाई; आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज

Mon, 13 Apr 2026 06:28 AM IST
Nirmal Kant ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा है कि 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू की जाएगी। वहीं, अयोध्या में श्रद्धालु आज से राम मंदिर परिसर के उप-मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बस-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।पश्चिम एशिया में लाल सागर में एक जहाज पर हमले की कोशिश नाकाम हुई है। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने चुनाव में अपनी हार को स्वीकार किया है और इसके साथ ही उनके 16 साल के शासन का अंत हो गया। उत्तर भारत के मौसम में बदलाव को समझने के लिए 35 वर्षों के आंकड़ों का अध्ययन चल रहा है। मौसम विभाग ने लू और बारिश-बर्फबारी दोनों का अलर्ट जारी किया है और आईपीएल में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज अंतिम संस्कार होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
अमेरिकी युद्धपोत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स/यूएस नेवी
पश्चिम एशिया: 'ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,' अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने रविवार को कहा कि वह ईरानी बंदरगाहों में आने बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा। यह कदम 13 अप्रैल सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से लागू किया जाएगा।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेंटकॉम ने कहा कि  वह 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से ईरानी बंदरगाहों में आने और बाहर जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा, यह राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) के आदेश के अनुसार होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
अयोध्या राम मंदिर के उपमंदिर खुले। - फोटो : अमर उजाला।
Ayodhya: आज से खुलेंगे राम मंदिर परिसर के उप-मंदिर, कुल सात स्लॉट में हो सकेंगे दर्शन; श्रद्धालु उत्साहित
रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार से राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के दर्शन आम भक्तों के लिए शुरू होने जा रहे हैं। दर्शन शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और ऑनलाइन पास बनवाने की होड़ मच गई है। पहले ही दिन यानी 13 अप्रैल के लिए करीब 80 प्रतिशत पास बुक हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दर्शन के लिए ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। जैसे ही बुकिंग शुरू हुई, श्रद्धालुओं ने तेजी से स्लॉट आरक्षित कराने शुरू कर दिए। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
हापुड़ में धौलाना-गुलावठी सड़क पर एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस धौलाना-गुलावठी रोड पर एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच व राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 घायलों का इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे। - फोटो : संवाद
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से दून तक सिग्नल-फ्री उड़ान, जाम से कराहती धमनियों की कर दी बाईपास सर्जरी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का इंट्री प्वाइंट दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर, यहां से एलिवेटेड कॉरिडोर पर चलते ही वाहन सिग्नल-फ्री उड़ान भरने लगा। करीब 12 बजे शुरू हुआ सफर दिल्ली और यूपी होते हुए उत्तराखंड में करीब 3:00 बजे खत्म हुआ। दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से गांधी नगर मार्केट की करीब ढाई किमी की दूरी में स्थानीय और बाहरी ट्रैफिक साथ-साथ निकलता रहा लेकिन आगे एक्सप्रेस वे का डेडिकेटेड कॉरिडोर में वाहनों की आपसी उलझन भी दूर हो गई। एक के बाद एक पड़ने वाले निकास और प्रवेश मार्ग पर एक्सप्रेस वे से बाहर निकलते और अंदर आते वाहनों ने भी कोई अड़चन नहीं पैदा की। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
Supreme Court: महिला आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, तत्काल लागू करने तेज हो रही मांग
देशभर में जहां एक ओर महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33% आरक्षण देने के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर, अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय आज सुनवाई करेगा। कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने याचिका दाखिल की है। इसमें मांग की गई है कि महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम तुरंत लागू किया जाए और इसे जनगणना व परिसीमन से न जोड़ा जाए। पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
लाल सागर में जहाज पर हमले की कोशिश - फोटो : एएनआई
West asia: होर्मुज के बाद अब लाल सागर में भी बढ़ी परेशानी, सशस्त्र समूह ने जहाज पर हमला किया
पश्चिम एशिया संकट के चलते होर्मुज जमडमरूमध्य में नाकाबंदी से दुनिया परेशान है और अब लाल सागर में भी परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। दरअसल ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बताया है कि यमन के तट पर एक सशस्त्र समूह ने लाल सागर में एक जहाज पर हमले की कोशिश की और जहाज पर चढ़ने का प्रयास किया। हालांकि किसी तरह से जहाज पर सवार लोगों ने फ्लेयर्स की मदद से इस हमले को नाकाम कर दिया। यह घटना लाल सागर में अस्थिरता को दर्शाता है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
विक्टर ऑर्बन - फोटो : एक्स/विक्टर ऑर्बन/वीडियो ग्रैब
हंगरी चुनाव: पीएम विक्टर ओर्बन को बड़ा झटका, 16 साल बाद गंवाई सत्ता; ट्रंप के माने जाते हैं करीबी
हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने रविवार को चुनाव परिणाम जारी होने के बाद हार स्वीकार की। उन्होंने इन चुनाव परिणामों को 'तकलीफदेह' बताया।  इस हार के साथ उनका 16 साल का शासन समाप्त हो गया। ऑर्बन को दक्षिणपंथी राजनीति का मजबूत चेहरा माना जाता है और वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी माने जाते थे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
Study: अनिश्चित क्यों हुई आंधी-बारिश, 35 साल के डाटा से जवाब की तलाश; ISRO के सहयोग से AMU में हो रहा अध्ययन
उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में मौसम के बदलते मिजाज को समझने के लिए वैज्ञानिक अब 1990 के दशक की आंधी, तूफान और बरसात के आंकड़ों की तुलना वर्तमान परिस्थितियों से कर रहे हैं। इसरो के सहयोग से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहे अध्ययन में पता लगाया जा रहा है कि बीते 35 वर्षों में पृथ्वी के बढ़ते तापमान ने गर्मी, बारिश, आंधी और नमी के पैटर्न को कितना बदला है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
ढली टनल। - फोटो : अमर उजाला
Weather: मौसम की दोहरी चाल, मैदानी क्षेत्रों में लू का खतरा; पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी का अलर्ट
देशभर में आने वाले दिनों में मौसम दो विपरीत रूप दिखाने वाला है। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जहां मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और लू का असर देखने को मिलेगा, वहीं पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, आंधी और बर्फबारी की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
मुंबई बनाम आरसीबी - फोटो : IANS
MI vs RCB: लगातार तीसरे मैच में हारी मुंबई, आरसीबी ने वानखेड़े में दर्ज की शानदार जीत; तालिका में हुआ बदलाव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला
Asha Bhosle Death News: आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, दर्शनों के लिए उमड़े लोग
दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार दोपहर 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक और सोनू निगम से लेकर श्रेया घोषाल तक; हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें