फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पहली बार सोना 3000 डॉलर प्रति औंस के पार; WPL 2025 में मुंबई ने जीता खिताब और मौसम का हाल; सुर्खियां

Sun, 16 Mar 2025 07:02 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज की बड़ी खबरों में सोने की कीमतों का रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचना सबसे अधिक चर्चा में रहा। पहली बार सोना 3000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया है। पिछले 75 दिनों में कीमत 14 फीसदी बढ़ी है। वैश्विक व्यापार युद्ध के बीच इसे आर्थिक अनिश्चितता का असर माना जा रहा है। देशभर में बदलता मौसम भी सुर्खियों में शामिल हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी यूपी में बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। दिल्ली में बारिश के आसार हैं। अमेरिका में तूफान के कारण 25 लोगों की मौत और पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी की हत्या की खबर भी सुर्खियों में रही। खेल जगत की सबसे बड़ी खबर वीमेन्स प्रीमियर लीग से आई। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराकर मुंबई इंडियंस ने अपना दूसरा खिताब जीता। राज्यों से आई बड़ी खबरों में सबसे अहम मध्य प्रदेश में एएसआई की हत्या और बिहार के भागलपुर में पुलिस की टीम के साथ-साथ सेना के जवान के साथ हुई मारपीट की घटनाएं सर्वाधिक चर्चित रहीं। अंतरराष्ट्रीय खबरों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने पाकिस्तान रूस समेत 43 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी की है। अगर फैसला लागू हुआ तो अफगानिस्तान और भूटान के यात्रियों की अमेरिका जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। कनाडा के नए मंत्रिमंडल में भारतीय मूल की मंत्रियों को शामिल किए जाने की खबर भी चर्चा में रही। इसके अलावा मशहूर अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ पीएम मोदी की बातचीत भी चर्चा में है। इस पॉडकास्ट को आज शाम रिलीज किया जाना है। इसके अलावा राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर एसडीजी- 3 सूचकांक में गुजरात का रिकॉर्ड प्रदर्शन भी सुर्खियों में रहा है। इस राज्य में 95.95 फीसदी टीकाकरण होने की खबर है। अमर उजाला के इस लिंक पर एक ही जगह पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : ANI

Gold Silver Price: सोना पहली बार 3000 डॉलर प्रति औंस के पार, कीमत 75 दिनों में 14 फीसदी चढ़ी

वैश्विक व्यापार युद्ध के प्रभाव से उत्पन्न आर्थिक अनिश्चितता के बीच मांग बढ़ने से सोने की कीमत पहली बार 3,000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। शुक्रवार को यह रिकॉर्ड 3,004.86 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। इस साल के महज 75 दिन में अब तक इस बहुमूल्य धातु में निवेश पर 14 फीसदी का फायदा मिला है।  यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
WPL 2025 के फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को हराया - फोटो : PTI

WPL 2025: हरमनप्रीत की कप्तानी में मुंबई इंडियंस दूसरी बार चैंपियन बनी

नेट सिवर ब्रंट के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। इसी के साथ मुंबई एक बार फिर महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में कामयाब हुई। टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

Weather : उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी यूपी में बारिश-ओलावृष्टि के आसार; आज दिल्ली में भी बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ मध्य अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के निचले और मध्य स्तरों पर चक्रवाती प्रसार के रूप में जारी है। इसी तरह एक चक्रवाती प्रसार राजस्थान के मध्य हिस्सों पर बना हुआ है तथा उत्तरी पंजाब से राजस्थान के मध्य हिस्सों तक हवाओं का ट्रफ जारी है। इसके अलावा ओडिशा समेत आठ राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली में भी बारिश के आसार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
आर्मी जवान से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

Bihar में पुलिस के बाद अब आर्मी जवान पर हमला, मांगी 5 लाख की रंगदारी; नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अररिया और मुंगेर में एएसआई पर हुए हमले के बाद अब भागलपुर मे पुलिस जवानों के साथ-साथ आर्मी जवान पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गये। फिर उसी शहर में एक आर्मी के जवान के साथ लूट-पाट की, रंगदारी  मांगी और फिर जान से मारने की धमकी भी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

43 देशों पर ट्रंप का निशाना: इन देश के नागरिकों के US आने पर लग सकती है पाबंदी

डोनाल्ड ट्रंप 2017 की तरह ही एक बार फिर दुनियाभर के कई देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस बार अमेरिका की लिस्ट में छह-सात देश नहीं, बल्कि करीब 43 देशों को शामिल किया गया है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की 14 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार ट्रंप प्रशासन ने अलग-अलग स्तर पर कई देश के नागरिकों के अमेरिका आने पर पाबंदी लगाने की तैयारी कर ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

Rajpal Yadav Birthday: गुदड़ी के लाल ने अभावों में पूरा किया सपना

'कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों'! दुष्यंत कुमार की ये लाइनें अभिनेता राजपाल यादव पर एकदम सटीक बैठती हैं। परदे पर अपनी कॉमेडी से वे दर्शकों को खूब हंसाते हैं। असल जिंदगी में भी वे उतने ही सकारात्मक हैं। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कुण्डरा गांव में जन्मे राजपाल यादव ने फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। उनकी राह संघर्षों से भरी रही। आज उनका जन्मदिन है।  यहां पढ़ें करियर से जुड़ी कुछ रोचक बातें

8 of 11
पीएम मोदी के साथ अमेरिकी पॉडकास्टर फ्रिडमैन (फाइल) - फोटो : एएनआई

आज आएगा पीएम मोदी का एक और पॉडकास्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बातचीत की है। आज इस बातचीत का प्रसारण किया जाएगा। दोनों के बीच बातचीत के दौरान पीएम मोदी के बचपन पर भी बातें हुईं। इसके अलावा फ्रीडमैन ने प्रधानमंत्री से उनके हिमालय प्रवास और पहाड़ों में बिताए दिनों पर भी चर्चा की। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

Joshimath: औली में बर्फ न होने से स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप स्थगित, अब स्की माउंटेनियरिंग कराने की तैयारी

उत्तराखंड के औली में 16 से 19 मार्च तक प्रस्तावित स्की एंड स्नो बोर्ड की राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता बर्फ कम होने के चलते स्थगित कर दी गई है। औली में बर्फ पूरी तरह से पिघल गई है। गोरसों क्षेत्र में भी करीब पांच इंच तक बर्फ जमी है, जिससे यहां स्कीइंग गेम्स स्थगित कर दिए गए हैं। औली में स्की माउंटेनियरिंग की प्रतियोगिताओं के आयोजन की योजना है। इसके लिए स्नो बोर्ड एसोसिएशन पर्यटन विभाग को प्रस्ताव सौंपेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
पाकिस्तान अपडेट - फोटो : अमर उजाला

Pakistan: हाफिज सईद के करीबी आतंकी अबु कताल की पाकिस्तान में हत्या

पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी आतंकी अबु कताल की हत्या की खबर है। कताल जम्मू- कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों में संलिप्त रहा था। जम्मू-कश्मीर के राजौरी हमले में शामिल अबु कताल भारत की शीर्ष जांच एजेंसी- एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर के इस खूंखार आतंकी की पाकिस्तान में शनिवार देर रात हत्या हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

Trump: ट्रंप ने सरकार को छह महीने के वित्तपोषण वाले विधेयक पर किए हस्ताक्षर, शटडाउन का टला खतरा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर के अंत तक सरकार को वित्तपोषित करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिससे फिलहाल सरकारी शटडाउन का खतरा टल गया है और कांग्रेस में चल रहा संघर्ष समाप्त हो गया है। इस मुद्दे पर डेमोक्रेट्स के बीच भी मतविभाजन दिख रहा था।। व्हाइट हाउस के प्रधान उप प्रेस सचिव हैरिसन फील्ड्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ट्रम्प ने शनिवार को सतत प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें