फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, दिल्ली में मोदी-योगी की मुलाकात और राजा भैया पर एफआईआर; पढ़ें सुर्खियां

Sun, 09 Mar 2025 08:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद डेरिल मिचेल के 63 और माइकल ब्रसवेल के नाबाद 53 रन की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 251 रन बनाए। इसके अलावा बीते दिन देर रात उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच बिहार में सियासी बयानबाजी जोरों पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी राजद और तेजस्वी यादव पर हमला बोल रहे हैं तो पूर्व उपमुख्यमंत्री नीतीश को घेरने मे कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। यूपी में भी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस बीच यूपी में राजा भैया पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। आइए पढ़ते हैं आज दिनभर की सुर्खियां एक ही जगह और एक क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : JIO HOTSTAR
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल पर भारत की पकड़ मजबूत
भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद अर्धशतक से रविवार को दुबई में आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 ओवर तक दो विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए। रोहित 72 रन और श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 28 ओवर में 137 रन चाहिए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63 रन) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53 रन) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। पढ़ें लाइव कवरेज
विज्ञापन

3 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी से मिले सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर पहुंचे। दिल्ली दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीएम योगी की यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई। इसके साथ ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बात हुई है। इसके साथ ही सीएम योगी ने महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर भी बात की। पढ़ें विस्तृत खबर

4 of 10
राजा भैया और भानवी सिंह - फोटो : अमर उजाला
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बढ़ीं मुश्किलें
उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राजा भैया पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और पत्नी की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली पुलिस में गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पति पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया है। भानवी का आरोप है कि राजा भैया ने उन्हें वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन

5 of 10
दिल्ली की सियासत - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में महिला समृद्धि योजना पर रार
दिल्ली की महिला समृद्धि योजना पर सियासी घमासान मचा हुआ है। कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी। वहीं, आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरना में लगी है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को दिल्ली की सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। लेकिन कल क्या हुआ? कल की कैबिनेट मीटिंग में पैसे देना तो दूर, यह भी तय नहीं किया गया कि कौन पात्र होगा और पंजीकरण कब से शुरू होगा। कल सिर्फ एक कमेटी बनाई गई। सबको पता है कि जब किसी चीज को ठंडे बस्ते में डालना होता है, तो कमेटी बना दी जाती है। यही भाजपा ने किया है।" दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी के बयान पर पलटवार किया। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन

6 of 10
होली की तैयारी - फोटो : Amar Ujala
होली पर 60 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान
होली आने में अभी पांच दिन का समय बाकी है, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों पर होली का रंग सर चढ़कर बोल रहा है। बाजार होली के रंग, पिचकारी से लेकर स्वादिष्ठ मिष्ठान्नों से भर गया है। जगह-जगह पर होली के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और लोग खूब जमकर होली के गानों पर थिरक रहे हैं। होली के इन कार्यक्रमों का असर सीधे बाजार पर दिखाई दे रहा है और बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। इस वर्ष अकेले होली पर देश भर में 60 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है। इससे व्यापारी वर्ग उत्साह में है। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन

7 of 10
PM Modi - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री मोदी AIIMS पहुंचकर धनखड़ का हालचाल जाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हालचाल जाना। उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात एम्स में भर्ती कराया गया था। इस बीच पीएम मोदी रविवार दोपहर एम्स पहुंचे और धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पढ़ें विस्तृत खबर

8 of 10
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पानी टंकी की सफाई करते समय चार मजदूरों की दम घुटने से मौत
दक्षिण मुंबई में एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी साफ करते समय रविवार को चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। इससे पहले मृतकों की संख्या पांच बताई गई थी। घटना नागपाड़ा इलाके में डिमटीमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में अपराह्न करीब 12.30 बजे हुई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि पांच लोग टंकी की सफाई करने के लिए उसमें दाखिल हुए और बेहोश हो गए। उन्हें दमकल कर्मियों ने निकाला और जेजे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हसीपाल शेख (19), राजा शेख (20), जियाउल्ला शेख (36) और इमांदु शेख (38) के रूप में की गई है, जबकि पांचवें व्यक्ति पुरहान शेख (31) का इलाज जारी है। पढ़ें विस्तार से

9 of 10
सीएम नीतीश कुमार ने नवनियुक्त शिक्षक को दिया नियुक्ति पत्र। - फोटो : अमर उजाला
नवनियुक्त शिक्षकों को सीएम नीतीश कुमार ने बांटे नियुक्ति पत्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चयनित 51,389 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई शिक्षकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा, जिनमें नूतन कुमारी, आरती कुमारी, वर्षा राज, खुशबू कुमारी, पंकज कुमार, सानिया परवीन, काजल कुमारी, आशुतोष आनंद, आनंद और मिश्रा खुशबू सुनील जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित भी किया। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन

10 of 10
मनसे प्रमुख राज ठाकरे - फोटो : अमर उजाला
राज ठाकरे ने गंगा के पानी की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी नदी में पवित्र डुबकी नहीं लगाऊंगा। लोगों से मेरा कहना है कि वे अंधविश्वास से बाहर आएं और दिमाग का सही इस्तेमाल करें। मनसे के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज ठाकरे ने कहा कि हमारी पार्टी के नेता बाला नंदगांवकर प्रयागराज में  हुए महाकुंभ से पवित्र जल लेकर आए थे। लेकिन मैंने इसे पीने से इनकार कर दिया। मैंने उनसे कहा चले जाओ। मैं नहाने नहीं जा रहा हूं। वह पानी कौन पीएगा? कोविड अभी-अभी गुजरा है और लोग दो साल से चेहरे पर मास्क लगाकर घूम रहे थे। अब वे वहां जा रहे हैं और स्नान कर रहे हैं। कौन जाकर उस गंगा में पवित्र डुबकी लगाएगा? पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें