फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदले; भारत में लू की चेतावनी जारी; बांग्लादेश का भारत विरोधी रूख

Mon, 31 Mar 2025 10:13 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दिन की बड़ी सुर्खियों में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का फैसला चर्चा में रहा। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 15 जगहों के नाम बदलने का एलान किया है। इसके अलावा मौसम बदलने को लेकर जारी चेतावनी की खबर भी सुखियों में रही। मौसम विभाग ने कहा है कि अप्रैल से जून के दौरान देश के 15 से अधिक राज्यों में गर्मी का कहर दिखेगा। इसके अलावा एक बार फिर म्यांमार भूकंप चर्चा में रहा। विनाशकारी भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 2056 तक पहुंच गया है। मनोरंजन जगत से मुंबई पुलिस पर कुणाल कामरा का तंज कसने की घटना भी चर्चा में है। कामरा ने यह टिप्पणी उस समय की जब पुलिस उनके घर पहुंची। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का भारत विरोधी बयान भी चर्चा में है। उन्होंने चीन से करीबी बढ़ाने का संकेत दिया है। इसके अलावा वक्फ विधेयक पेश करने की औपचारिक घोषणा भी सुर्खियों में रही। सोशल मीडिया की नई सनसनी के तौर पर मशहूर हो रहा घिबली भी चर्चा में है। अब यूजर एआई आधारिक इस तकनीक के कारण कॉपीराइट के खतरे में होने की बात कर रहे हैं। व्यापार जगत की खबरों में पीएफ निकासी के ऑटो सेटलमेंट की सीमा में होगा बदलाव समेत एक अप्रैल से होने वाले बड़े आर्थिक बदलाव की खबरें भी चर्चा में हैं। राज्यों से आने वाली खबरों में दिल्ली में शराब की दुकानें पांच दिन बंद रहने की घटना चर्चा में रही। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव के रूप में निधि तिवारी की नियुक्ति की खबर भी चर्चा में रही। खेल जगत में आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत चर्चा में रही। अंतरराष्ट्रीय खबर में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के स्वदेश लौटने की संभावना भी चर्चा में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 13
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : @pushkardhami

Uttarakhand में मियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, 15 जगहों के नाम बदले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य में 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा की। सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 13
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

Weather: अप्रैल-जून में 15+ राज्यों में गर्मी का कहर, पूर्वी यूपी में 10 दिन लू की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने मार्च खत्म होने से पहले ही देश के कई हिस्सों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुके तापमान के बीच इस साल भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक इस साल लू के थपेड़े दोगुने होंगे। अप्रैल-जून में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका है। 15 से अधिक राज्यों में गर्म हवाओं का कहर दिखेगा। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन महीने के दौरान 10 से 11 दिन लू चलेगी। जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

4 of 13
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (फाइल) - फोटो : पीटीआई

सियासत: यूनुस के बयान से बांग्लादेश बेनकाब, दिखा भारत विरोधी चेहरा; चीन से करीबी की ताक में पूर्वोत्तर पर नजर!

बांग्लादेश की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यहां की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने ऐसी टिप्पणी की है, जिससे बांग्लादेश का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। चीन की चार दिवसीय यात्रा पर गए यूनुस ने एक कार्यक्रम में पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों का जिक्र करते हुए कहा, भारत के सात राज्य अभी भी भूमि से घिरे हुए हैं। उन्होंने इस इलाके में चीन को अपनी आर्थिक स्थिति का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया है। यूनुस ने फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 13
म्यांमार में भूकंप के बीच भारत ने भेजी सहायता। - फोटो : PTI

म्यांमार में भूकंप से 2056 मौतें: भारत कैसे कर रहा मुश्किल में घिरे पड़ोसी की मदद, बाकी देशों ने क्या भेजा?

म्यांमार में चार दिन पहले आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। यहां कम से कम 2000 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि 3900 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसके अलावा करीब 150 लोग लापता बताए गए हैं। लगातार चार दिन से जारी राहत-बचाव अभियान के बावजूद हजारों लोगों के मलबे में फंसे होने की खबरें हैं। इन हालात के बीच पूरी दुनिया ने म्यांमार के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इनमें सबसे ऊपर भारत का नाम है, जिसने पड़ोसी देश के लिए सीधे एक पूरा अभियान- ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 13
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स: @kunalkamra88

Kunal Kamra Row: घर पहुंचीं मुंबई पुलिस पर कुणाल कामरा ने कसा तंज, बोले- वक्त बर्बाद कर रहे हैं 

तमिलनाडु में रह रहे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुंबई पुलिस पर तंज कसा है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘आप एक ऐसे पते पर गए हैं जहां मैं बीते दस साल से नहीं रहा हूं। यह अपना वक्त और आम जनता के संसाधनों को बर्बाद करने जैसा है।’ बता दें कि सोमवार को मुंबई पुलिस कुणाल के मुंबई स्थित घर पर पहुंची थी। पुलिस ने बीते दिनों कुणाल को पेश होने के लिए कई समन भेजे थे पर कुणाल अब तक पेश नहीं हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 13
किरेन रिजिजू - फोटो : एएनआई

Waqf Amendment Bill: किरेन रिजिजू ने कहा- संसद में वक्फ बिल पेश करने की प्रक्रिया शुरू; हर सवाल का जवाब देंगे

केंद्र सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि संसद के इसी सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों के जवाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि संसद में वक्फ बिल पेश करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने भी कहा था कि सरकार संसद के बजट सत्र में ही वक्फ संशोधन बिल पेश करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 13
भारत में भी लोकप्रिय हुई घिबली आर्ट। - फोटो : ChatGPT

Ghibli Explained: क्या है घिबली, सोशल मीडिया के नए ट्रेंड के बाद क्यों हो रही AI से कॉपीराइट पर खतरे की बात?

दुनियाभर में सोशल मीडिया पर इस वक्त जो एक चीज हर प्रोफाइल पर दिख रही है, वह है घिबली आर्ट। एक्स से लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक तक लोग लगातार एआई के जरिए अपनी और सेलिब्रिटीज की कार्टून नुमा तस्वीरों को देखते और इनका इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। इन सबके बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पहुंच और इसके खतरों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है। दरअसल, जापान की कॉमिक बुक्स और कार्टून शो के लिए इस्तेमाल होने वाली जिस घिबली आर्ट को बनाने में एक जमाने में कई दिनों से लेकर महीनों का समय लग जाता था, अब एआई ने उन्हें कुछ ही सेकंड्स या मिनट्स में बनाना शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
EPFO: पीएफ निकासी के ऑटो सेटलमेंट की सीमा में होगा बदलाव, 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की तैयारी में केंद्र

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने 7.5 करोड़ सदस्यों के लिए पीएफ निकासी को और आसान बना दिया है। अब ऑटो-क्लेम सेटलमेंट (एएसएसी) की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की तैयारी की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 13
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला
Dry Days: शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, दिल्ली में पांच दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें; नोट कर लें तारीख

दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए पांच ड्राई डे घोषित किए हैं। इन दिनों राजधानी में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सरकार ने यह फैसला धार्मिक अवसरों की गरिमा बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 13
निधि तिवारी पीएम मोदी की निजी सचिव नियुक्त - फोटो : दाएं (X-@NaMo4PM), बाएं (एएनआई)

Nidhi Tewari: पीएम मोदी की निजी सचिव को UPSC साक्षात्कार में मिले थे कितने अंक? देखें निधि तिवारी की मार्कशीट

भारत सरकार ने सोमवार को आईएफएस निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का निजी सचिव नियुक्त किया है। निधि तिवारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। निधि तिवारी ने यूपीएससी सीएसई 2013 की परीक्षा में भाग लिया, जिसे पास कर वह 2014 में आईएफएस बनीं। आइए जानते हैं निधि के बारे में

12 of 13
पशुपति पारस और राजकुमारी देवी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
Paswan Family : रामविलास पासवान की पत्नी को पशुपति पारस ने घर से किया बेदखल! खगड़िया में मचा घमासान

संपति को लेकर राम विलास पासवान के परिवार में विवाद पैदा हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पत्नी ने उनके बड़े भाई रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी के कमरे में ताला जड़ दिया है। मामला संपत्ति विवाद को लेकर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पशुपति पारस अपने पुस्तैनी घर के बगल में रामविलास पासवान का समाधि स्थल बनाए हुए हैं। इसको लेकर विवाद शुरु हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

13 of 13
मुंबई बनाम कोलकाता - फोटो : IPL/BCCI
IPL 2025: मुंबई ने घर पर चखा जीत का स्वाद, कोलकाता को आठ विकेट से हराया; अश्विनी कुमार चमके

आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता 20 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 116 रन ही बना सकी थी। जवाब में मुंबई ने महज 12.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर 121 रन बनाए और आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम की यह इस सत्र की पहली जीत है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें