फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी; बसपा में घमासान; कल मिलेंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स

Sun, 02 Mar 2025 08:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
आज दिनभर की बड़ी सुर्खियों में महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी का मुद्दा सर्वाधिक चर्चा में रहा। इसके अलावा उत्तराखंड में हिमस्खलन के बाद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एक अन्य अहम घटनाक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में दर्शन-पूजन के अलावा मंदिर ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लिया। सिनेमा जगत से जुड़ी सबसे बड़ी खबर ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की रही। इसके लिए नॉमिनेशन पूरा हो चुका है। अब भारतीय समयानुसार तीन मार्च के तड़के करीब साढ़े पांच बजे से अवॉर्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। खेल जगत में चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-न्यूजीलैंड वनडे मुकाबला चर्चा में रहा। हरियाणा में हिमानी नरवाल की हत्या का मामला भी सुर्खियों में रहा। आर्थिक जगत दिन का बड़ा अपडेट मुंबई से आया। यहां की एक विशेष अदालत ने पूर्व सेबी चीफ माधबी पुरी बुच और 5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि माधबी 28 फरवरी को ही रिटायर हुई हैं। अमर उजाला पर एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी सुर्खियां
विज्ञापन

2 of 11
रक्षा खड़से ने बेटी से छेड़खानी मामले में महाराष्ट्र सरकार से कार्रवाई की अपील की - फोटो : अमर उजाला

Khadse Daughter Harassment: पुलिस बोली- POCSO कानून के तहत केस दर्ज

केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से की बेटी के साथ महाराष्ट्र के जलगांव में छेड़खानी का मामला सामने आया है। सीएम फडणवीस ने भी इस हाईप्रोफाइल मामले का संज्ञान लिया है। राज्य की पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। जलगांव में पुलिस ने पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। फडणवीस के मुताबिक यह एक राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की करतूत है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
आकाश आनंद व मायावती। - फोटो : amar ujala

BSP में घमासान: मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया

उत्तर प्रदेश में कभी राज करने वाली बसपा में आज घमासान चल रहा है। रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के निष्कासन के बाद उनका यह दूसरा बड़ा फैसला है। वहीं आकाश के भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को बड़ी जिम्मेदारी दी। दोनों को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इस मौके पर मायावती ने कहा कि अब मेरे जिंदा रहने तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते नातों का कोई महत्व नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
ऑस्कर 2025 - फोटो : इंस्टाग्राम @theacademy

Oscars 2025: अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने में बचे चंद घंटे, देखिए नॉमिनेशन लिस्ट

सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड- ऑस्कर मिलने में थोड़ी ही देर बचे हैं। 97वें अकादमी अवॉर्ड को शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में यह शुरू होगा। भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। संभावित विजेताओं की सूची यहां देखें

विज्ञापन

5 of 11
सोमनाथ महादेव के दर्शन-पूजन करने पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : साभार यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @narendramodi / अमर उजाला

PM Somnath Visit: सौराष्ट्र में प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे प्रधानमंत्री

गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौराष्ट्र में स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग- सोमनाथ महादेव के दर्शन-पूजन किए। प्रधानमंत्री इससे पहले गुजरात के कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने महादेव के शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक भी किया। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता भी की। यहां देखें सोमनाथ में पीएम मोदी की तस्वीरें
विज्ञापन

6 of 11
चमोली हिमस्खलन में रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

Chamoli Avalanche: लापता चारों श्रमिकों के शव बरामद, आठ हुई मृतकों की संख्या; रेस्क्यू पूरा

चीन सीमा पर माणा के पास शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आए सभी लोगों को ढूंढ लिया गया है, जिसमें से 46 सुरक्षित हैं, जबकि आठ की मौत हो गई। रविवार को लापता सभी चार श्रमिकों के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं। जबकि चार श्रमिकों के शव शनिवार को बरामद हो गए थे। वहीं, रविवार को एक अन्य घायल को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल श्रमिक शनिवार को रेफर किया गया था। इसके साथ ही तीन दिनों से चला आ रहा रेस्क्यू अभियान भी समाप्त हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत - फोटो : एएनआई

Work Hours: अमिताभ कांत बोले- भारतीयों को 90 घंटे काम करना चाहिए

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि भारत को 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीयों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। काम के घंटों पर चल रही बहस में शामिल होते हुए भारत के जी-20 शेरपा ने कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया और चीन ने मजबूत कार्य नीति के जरिए आर्थिक सफलता हासिल की है।  उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को विश्व स्तरीय अर्थव्यवस्था बनाने के लिए इसी तरह की मानसिकता विकसित करनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पूर्व सेबी प्रमुख माधबी बुच के खिलाफ प्राथमिकी के आदेश - फोटो : एएनआई

शेयर बाजार धोखाधड़ी मामले में पूर्व सेबी चीफ माधबी पुरी बुच और 5 अन्य के खिलाफ FIR के आदेश

मुंबई की एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और विनियामक उल्लंघन के आरोप में पूर्व सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। मुंबई स्थित विशेष एसीबी अदालत के न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने शनिवार को पारित आदेश में कहा, प्रथम दृष्टया विनियामकीय चूक और मिलीभगत के सबूत हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। अदालत ने कहा कि वह जांच की निगरानी करेगा और 30 दिनों के भीतर मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : साभार- एक्स@BCCI और न्यूजीलैंड क्रिकेट (@BLACKCAPS)

IND vs NZ: तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारतीयों का बल्ला खामोश; 300वें वनडे में विराट फ्लॉप

चैंपियंस ट्रॉफी में अपना तीसरा मैच खेलने उतरी भारतीय टीम आज उम्मीद के अनुरूप खेलती नजर नहीं आई। टीम की शुरुआत ही खराब हुई। पिछले दो मैचों में 147 रन बनाने वाले शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा मात्र 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान अपने करियर का 300वां वनडे खेल रहे विराट कोहली ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
राहुल गांधी के साथ हिमानी नरवाल। - फोटो : अमर उजाला

Himani Narwal Murder: मां सविता को कांग्रेसियों पर शक, राहुल की पदयात्रा का भी जिक्र

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) का शव एक सूटकेस में बरामद होने से सनसनी फैल गई है। मृतका की मां सविता नरवाल ने मामले में कांग्रेस पार्टी से जुड़े किसी व्यक्ति पर शक जताया है। मृतका की मां सविता ने कहा कि प्रशासन यहां है, लेकिन वे क्या करेंगे? जो भी कर सकते हैं, करेंगे। हमें लगता है कि इसमें कांग्रेस पार्टी से जुड़ा कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद से ही वह कुछ लोगों की आंखों में खटक रही थी। कुछ लोग सोचते थे कि वह इतनी जल्दी कैसे आगे बढ़ गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर। - फोटो : ANI

International Politics: यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर काम करेंगे ब्रिटेन और फ्रांस

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को कहा कि ब्रिटेन और फ्रांस यूक्रेन के साथ एक शांति समझौते पर काम करेंगे और फिर इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने इसे शुक्रवार को व्हाइट हाउस में बैठक में हुई तीखी बहस के बाद सही दिशा में एक कदम बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें