फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देशभर में मनाई गई होली; बंगाल में सड़क हादसे में सात की मौत और राजधानी दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

Fri, 14 Mar 2025 08:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
देशभर में आज होली का पर्व शांति और उल्लास के साथ मनाया गया। राजनेताओं ने भी अपनी-अपनी जगह पर त्योहार का जश्न मनाया। जेपी नड्डा ने दिल्ली में होली समारोह का आयोजन किया, जबकि योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पूजा की। उधर, पश्चिम बंगाल में तेज रफ्तार वाहन के कारण हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत और आठ घायल हुए। वहीं, बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलीबारी हुई, जिसमें वे और उनका पीएसओ घायल हो गए। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। वहीं, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मस्जिद में धमाके से चार लोग घायल हुए। यूपी में होली और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। वहीं, डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल में दिल्ली और मुंबई के बीच रोमांचक खिताबी मुकाबला होगा। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
होली 2025 - फोटो : अमर उजाला
अबीर-गुलाल से पूरा देश सराबोर; राजनेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, तस्वीरों में रंगों का त्योहार
देश में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली शांति और सौहार्द के साथ मनाई जा रही है। इस बीच लोगों की नजर सियासत से जुड़े लोगों पर भी है। लोग जानना चाहते हैं कि उनके नेताओं ने होली की त्योहार किस अंदाज में मनाया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर होली समारोह का आयोजन किया तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होलिका भस्म की पूजा कर होली की शुरुआत की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बंगाल में रफ्तार का कहर: नादिया जिले में कार ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को मारी टक्कर; सात की मौत, आठ घायल
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां शुक्रवार को छपरा इलाके के लक्ष्मीगाछा में तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मारी। इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली 12 राउंड गोलियां, इलाज के लिए शिमला पहुंचे, जानें
बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी। वारदात उस समय हुई जब वह बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पर आए और बंदूक से उन पर गोलियां चला दी। गोली लगने से पूर्व विधायक और उनका पीएसओ घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएसओ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि पूर्व विधायक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, गरज और चमक के साथ राजधानी में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों में राजधानी दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है, कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई है। कई इलाकों में हल्की बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका, मौलवी समेत चार घायल 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बम धमाका हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के जिला प्रमुख मौलाना अब्दुल्ला नदीम भी शामिल हैं। जिला पुलिस अधिकारी आसिफ बहादुर ने बताया कि यह धमाका साउथ वजीरिस्तान की मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
आरएएफ ने हुड़दंगियों को खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
यूपी: शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब के जुलूस में लाठीचार्ज पर एसपी ने दी सफाई, बोले- झूठी अफवाह न फैलाएं
शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब के जुलूस में हुड़दंगियों ने दो जगह उत्पात किया। जुलूस से काफी पीछे नाचते-गाते झुंड बनाकर चल रहे कुछ युवाओं ने आरएएफ के जवानों पर जूत-चप्पल फेंके। इस पर फोर्स ने हुड़दंगियों को दौड़ाकर पीटा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : WPL
WPL 2025 Final: खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली, सामने होगी मुंबई की चुनौती; देखें संभावित प्लेइंग 11
महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली अपने खिताब के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी जबकि मुंबई की नजर दूसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र में विजेता रही थी। उसने दिल्ली को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगीं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
बैसाखी के सहारे देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे ऋतिक, 'वॉर 2' के सेट पर लगी थी चोट
अयान मुखर्जी के पिता व अभिनेता देब मुखर्जी इस दुनिया में नहीं रहे। उम्र सबंधी बीमारियों के चलते आज शुक्रवार 14 मार्च को उनका निधन हो गया। मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। देब मुखर्जी को अंतिम विदाई देने इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। इस दौरान ऋतिक रोशन भी नजर आए। वे चोटिल अवस्था में बैसाखी के सहारे चलकर पहुंचे। बता दें कि हाल ही में 'वॉर 2' की शूटिंग के दौरान एक हादसे में ऋतिक के चोट लगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
CO अनुज चौधरी - फोटो : एएनआई
UP: संभल में होली और जुमे की नमाज दोनों शांति से हुए, CO अनुज चौधरी बोले- कहीं से नहीं आई कोई भी शिकायत
देशभर में होली का पर्वा मनाया जा रहा है। साथ ही रमजान के दूसरे जुमे की नमाज भी पढ़ी गई। देशभर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट रही। वहीं संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया। जुमे की नमाज होने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।यूपी के बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़ और संभल समेत कई जनपदों की मस्जिदों को तिरपाल से ढंका गया है। ताकि होली के जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति पैदा ना हो। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई
अमेरिका: अप्रवासियों के खिलाफ ट्रंप के सख्त कदमों से बिगड़ी आव्रजन एजेंसी की स्थिति, बजट की कमी का कर रहा सामना
अमेरिका की आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) एजेंसी को इस साल के लिए दो अरब डॉलर की फंडिंग की कमी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध अप्रवासियों के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों के कारण एजेंसी के खर्चे बढ़ गए हैं। एक्सिओस ने शुक्रवा को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें